Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2023

94.3 MY FM ने मतदाता जागरूकता के लिए सबसे अधिक समय तक लाइव रेडियो शो 'वोटथॉन' प्रसारित कर रचा विश्व कीर्तिमान

लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। एक निश्चित आयु से ऊपर के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार प्राप्त होता है।  लोकतंत्र  में  जाति, पंथ, नस्ल, आर्थिक स्थिति, धर्म या लिंग के आधार पर किसी को भी इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाता है।  चुनाव या निर्वाचन, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधियों को चुनते है।  जनतांत्रिक प्रणाली में मताधिकार का बहुत महत्व होता है। भारत देश के हर नागरिक को व्यस्क होने अर्थात 18 वर्ष के होने पर यह मताधिकार प्राप्त होता है।  मतदान, अधिकार के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है।  देश के आदर्श नागरिक होने के नाते सभी को अपने इस अधिकार का उपयोग करके अपने प्रतिनिधि का चयन करते हुए सरकार निर्माण में अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए।  मतदान एवं मताधिकार के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कई अभियान चलाये जाते हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान 94.3 MY FM द्वारा राज्य के 6 प्रमुख शहरों में मतदाता जागरूकता के लिए लगातार सबसे अधिक समय तक लाइव रेडियो शो प्रसारित कि

सबसे कम उम्र के पियानिस्ट के रूप में गौरी मिश्रा का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

पियानो एक ऐसा वाद्य यंत्र है जो की जो संगीत की भव्यता और तकनीकी कौशल दोनों का प्रतीक है। इसका अविष्कार सन् 1709 में इटली के बार्टोलोमियो क्रिस्टोफोरी ने किया था। यह वाद्य यंत्र समय के साथ विकसित हुआ एवं संगीत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। बहुत ही कम समय में पियानो का उपयोग  पूरी दुनियाभर के कई संगीतकारों द्वारा किया जाने लगा। पियानो का उपयोग शास्त्रीय से लेकर जैज़ तक, विभिन्न संगीत शैलियों में किया जाता है। पियानो की बहुमुखी प्रतिभा और व्यापक रेंज ने इसे संगीत के कई रूपों में एक केंद्रीय वाद्ययंत्र बना दिया। हम सभी जानते हैं कि बच्चे में मानसिक विकास के लिए रचनात्मकता कितनी महत्वपूर्ण है। पियानो सिखने से बच्चों में अद्भूत रचनात्मकता और कल्पना शक्ति का विकास होता हैं। वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित हैं कि किसी  वाद्य  यंत्र का अभ्यास करने से मस्तिष्क के बाएँ और दाएँ पक्षों को जोड़ने वाले तंत्रिका तंतु मजबूत होते हैं। इसके परिणामस्वरूप, बच्चों में स्मृति, एकाग्रता, समस्या-समाधान और भाषा कौशल जैसे गुणों का विकास होता हैं। " भारत के पियानो किंग"  नाम से मशहूर, पियानो वादक

नन्ही जलपरी तनुश्री कोसरे ने तालाब में 5 घंटे लगातार तैरकर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया

तैराकी, कला के साथ-साथ एक बेहतर व्यायाम भी है, जो कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह केवल एक मनोरंजक गतिविधि नहीं है बल्कि एक आवश्यक जीवन रक्षक कौशल और खेल भी है। तैराकी एक सम्पूर्ण शारीरिक कसरत है, जिसमें सारे शरीर की मांसपेशियाँ साथ में काम करती हैं। यह व्यायाम हृदय, हड्डियाँ, पेट, पीठ, हाथ और सिर से लेकर पैर तक शारीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखता हैं। तैराकी करते समय पूरा शरीर एक समय पर काम करता है, जिससे आपकी शारीरिक क्षमता और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है। तैरने में  शरीर की सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं, जिससे वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। नियमित रूप से तैराकी का अभ्यास करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी को ख़त्म कर एक तंदरुस्त शरीर हासिल किया जा सकता हैं। शारीरिक स्वास्थय और व्यायाम के अतिरिक्त अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली तैराकी प्रतियोगिताओं से इस क्रीड़ा का व्यापक भविष्य उजागर होता है। छत्तीसगढ़ के खेलगांव, पुरई की महज 9 वर्ष की बालिका तनुश्री कोसरे (Tanushree Kosare) ने अपने तैराकी के हुनर से अपने गाँव के साथ-स

मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित रन फॉर डेमोक्रेसी में हजारों लोगों ने एक साथ दौड़ लगाकर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया जिले का नाम

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र कहे जाने वाले देश भारत में एक बार फिर से चुनाव का शंखनाद हो चूका हैं। चुनाव के इस चरण में देश के 5 राज्यों में चुनाव के इस महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। एक तरफ उम्मीदवार जनता-जनार्दन से वोट मांगने एवं आगामी समय के लिए सत्ता प्राप्त करने हेतु प्रचार-प्रसार में लगे हैं, वहीं दूसरी और देश में चुनाव को निष्पक्ष और निर्विवादित तरीके से संपन्न करवाने हेतु चुनाव आयोग एवं देश के कई सरकारी संगठन अपने कर्मचारियों एवं अधिकारीयों समेत कठिन प्रयास में लगे हुए हैं। चुनाव की इस पूरी प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका होती है मतदान की जिसके अंतर्गत देश का आम नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर अपने क्षेत्र के विकास की कामना से अपने विश्वासपात्र प्रत्याशी को वोट देकर आने वाले समय के लिए जनप्रतिनिधि चुनता हैं। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में जन-मानस में मतदान एवं मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विशेष दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे "रन फॉर डेमोक्रेसी" (Run For Democracy) का शीर्षक दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण परमार जी (Mr. Arun Parm

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ मेरठ के श्री अनुज कुमार योगी जी का नाम

हजारों साल पहले योग की उत्पत्ति भारत में हुई थी। योग का इतिहास बहुत प्राचीन है, और इसे भारतीय साहित्य और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। योग का उल्लेख वेदों में भी मिलता है, जो लगभग 5000 वर्ष पहले लिखे गए थे। वेदों में, योग को एक मार्ग के रूप में वर्णित किया गया है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक समृद्धि की प्राप्ति के लिए है। महर्षि पतंजलि द्वारा निर्मित "योग सूत्र" जो लगभग 2000 वर्ष पूर्व लिखे गए थे, योग का सिद्धान्तिक वर्णन हैं। महर्षि पतंजलि द्वारा योग को आठ अंगों में विभाजित किया गया: यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, और समाधि। इन आठ अंगों का समावेश करके एक योग साधक जीवन को संतुलित बनाए रखता है। योग करने के कई फायदे हैं। योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। देश दुनिया में योग के प्रचार-प्रसार में युवा योग साधकों एवं गुरुओं का विशेष योगदान हैं। योग से होने वाले लाभ को देखते हुए आज तेजी से विश्व-स्तर पर लोगो का झुकाव इसकी और हो रहा हैं। आज योग अंतरराष्ट्रीय स्त

सर्वाधिक जन-संपर्क कर श्री सीताराम अग्रवाल जी ने गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज करवाया अपना नाम

भारत देश की गणना दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में की जाती हैं। यह एक ऐसा विविधता वाला देश हैं जहाँ विभिन्न प्रकार की संस्कृति, भाषा, धर्म के लोग बिना किसी भेद-भाव के आपस में प्रेम पूर्वक रहते हैं। भारत में चुनाव को एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं। जहाँ जनसंपर्क के माध्यम से विभिन्न राजनितिक दलों के प्रतिनिधि अपनी पार्टियों को जिताने के लक्ष्य के साथ जनता के पास जाकर उन्हें चुनाव में उनके राजनितिक दल के पक्ष में वोट डालने का निवेदन करते हैं, और उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त करते हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जनसंपर्क की महत्वता बहुत अधिक बढ़ जाती हैं, इस दौरान सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि जनता के बीच अपनी छवि निर्माण करने के लिए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करते हैं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता उनके संपर्क में आ सके और उनके राजनैतिक दल के प्रतिनिधि की प्रसिद्धि उनके बीच बढ़े।  देश के विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अधिकतम चुनाव के दौरान ही जनसंपर्क कर जनता के के बीच जाकर उनकी समस्याओं का हाल पूछते हैं, परन्तु इसके विपरीत देश में कुछ

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव जी ने सर्वाधिक होम्योपैथिक मेडिकल कैंप लगाकर रचा विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज

चिकित्सा विज्ञान में होम्योपैथी एक ऐसी विधा है जिसने कई लाइलाज बीमारियों को ठीक कर दिखाया है, जिनका इलाज किसी अन्य चिकित्सा पद्धति से करना बेहद कठिन हैं। होम्योपैथी एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसमें स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज की प्रक्रिया मॉडर्न मेडिसिन सिस्टम से पूरी तरह से अलग है। होम्योपैथिक चिकित्सा के अनुसार शरीर में खुद को ठीक करने की क्षमता होती है और बीमारी से होने वाले लक्षण वास्तव में शरीर द्वारा फिर से स्वस्थ होने के लिए किया गया प्रयास है। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के सिद्धांत के रूप में होम्योपैथिक दवाएं शरीर की अपने आप ठीक होने की क्षमता को बढ़ा देती है।  होम्योपैथी के चिकित्सकों को होम्योपैथ कहा जाता है, जो नियमों के अनुसार पहले रोग का निदान करते हैं और फिर परिणामों के अनुसार दवाएं व अन्य उपचार थेरेपी निर्धारित करते है। अपनी कई विशेषताओं के कारण, होम्योपैथी एक अलग और सौम्य चिकित्सा पद्धति मानी जाती है, जो शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण कर लोगो को स्वस्थ जीवन प्रदान करता हैं। उत्तर प्रदेश, फ़तेहपुर के निवासी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव जी (Dr. Anur

नन्हे अनय ने एक मिनट में सर्वाधिक प्रकार के रुबिक क्यूब हल कर रचा विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

बच्चों में मानसिक क्षमता का विकास माता-पिता और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा है, क्योंकि एक स्वस्थ मानसिक क्षमता बच्चे के सामाजिक और व्यक्तिगत विकास के लिए बेहद आवश्यक है। मानसिक क्षमता वह क्षमता होती है जिसमे समस्याओं के समाधान, तार्किक सोच, एकाग्रता एवं रचनात्मकता सम्मिलित होती हैं। बच्चों में उक्त सभी मानसिक गुणों की वृद्धि एवं कौशल के विकसित करने का एक मनोरंजक एवं प्रभावी माध्यम हैं रुबिक क्यूब, जो काफी प्रचिलित भी हैं। रुबिक क्यूब आज सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले खिलोनों में से एक है जो एक पहेली के रूप में हर उम्र एवं वर्ग के लोगों द्वारा अपने बुद्धि एवं कौशल के विकास के लिए उपयोग में लिया जाता हैं। जब आप रुबिक क्यूब हल करते हैं तब आपको अधिक तार्किक एवं रचनात्मक सोच की आवश्यकता होती हैं जो आपके समस्याओं के समाधान करने के कौशल को विकसित करता हैं। इसे हल करते समय आपको रुबिक क्यूब के एल्गोरिदम के अनुसार उसके रंगों के विशेष क्रम को याद रखना होता हैं जो की आपकी याद्दाश्त एवं एकाग्रता की वृद्धि करने में विशेष रूप से सहायक होता हैं। वड़ोदरा, गुजरात के महज सात वर्ष के अ