Skip to main content

नन्ही जलपरी तनुश्री कोसरे ने तालाब में 5 घंटे लगातार तैरकर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया

तैराकी, कला के साथ-साथ एक बेहतर व्यायाम भी है, जो कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह केवल एक मनोरंजक गतिविधि नहीं है बल्कि एक आवश्यक जीवन रक्षक कौशल और खेल भी है। तैराकी एक सम्पूर्ण शारीरिक कसरत है, जिसमें सारे शरीर की मांसपेशियाँ साथ में काम करती हैं। यह व्यायाम हृदय, हड्डियाँ, पेट, पीठ, हाथ और सिर से लेकर पैर तक शारीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखता हैं। तैराकी करते समय पूरा शरीर एक समय पर काम करता है, जिससे आपकी शारीरिक क्षमता और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है। तैरने में  शरीर की सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं, जिससे वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। नियमित रूप से तैराकी का अभ्यास करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी को ख़त्म कर एक तंदरुस्त शरीर हासिल किया जा सकता हैं। शारीरिक स्वास्थय और व्यायाम के अतिरिक्त अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली तैराकी प्रतियोगिताओं से इस क्रीड़ा का व्यापक भविष्य उजागर होता है।

छत्तीसगढ़ के खेलगांव, पुरई की महज 9 वर्ष की बालिका तनुश्री कोसरे (Tanushree Kosare) ने अपने तैराकी के हुनर से अपने गाँव के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी देश-दुनिया में रोशन कर दिया। नन्ही जलपरी कहीं जाने वाले तनुश्री ने गाँव के डोंगिया तालाब में लगातार 5 घंटे तैरकर एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग क्लब (Floating Wings Swimming Club) के बैनर तले दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को अपने माता-पिता, गुरु एवं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर लगातार 5 घंटो तक तैराकी कर "Longest Incessant Swimming in Five Hours" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कर दिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के इंडिया हेड श्री आलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, National Head, GBWR) द्वारा फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग क्लब के मुख्य प्रशिक्षक श्री ओम कुमार ओझा जी (Mr. Om Kumar Ojha) की उपस्तिथि में तनुश्री को प्रदान किया। नन्ही तैराक तनुश्री, अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के इस संकल्प को पूर्ण करने के जोश के चलते प्रतिदिन 7-8 घंटे तैरकर इसी तालाब में अपने कोच श्री ओमकुमार ओझा जी, श्री ईश्वर ओझा जी, एवं निशा जी के प्रशिक्षण में अभ्यास करती थी।

तनुश्री के इस कौशल प्रदर्शन के साक्षी बनाने एवं उसका उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर फ्लोटिंग विंग्स से जुड़े ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही ने तनुश्री को शमी का पौधा भेंटकर गोल्डन स्विमिंग गर्ल का टैग दिया। इस विशेष अवसर पर फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी के श्री अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ जी, संरक्षक श्री केशव बंटी हरमुख जी, श्री हर्ष साहू जी, श्री विकास जायसवाल जी, उमा रिगरी जी, श्रीमती शीतला ठाकुर जी, श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर जी, श्री प्रमोद जैन जी, श्री मनोज यादव जी, श्री भोजराज साहू जी , जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री देवेंद्र देशमुख जी, उपाध्यक्ष श्री झमित गायकवाड़ जी, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष श्री डीकेंद्र हिरवानी जी, श्री संजीत विश्वकर्मा जी, श्री कमलेश यादव जी, श्री सतीश सोनवानी जी, श्री सुरेश यादव जी, श्रीमती स्नेहा डहरिया जी, श्रीमती निशा ओझा जी, श्री ईश्वर ओझा जी, श्री डोमन देवांगन जी सहित अन्य लोगों ने नन्ही जलपरी तनुश्री को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज होने पर बधाइयाँ दी।

न्यूज़ एवं मीडिया - 



Video Courtesy: CG SHIVDHAN


https://www.naidunia.com/ छत्‍तीसगढ़ की नौ साल की नन्ही तैराक तनुश्री कोसरे ने बनाया विश्व रिकार्ड, लगातार पांच घंटे तैरकर गोल्डन बुक में दर्ज कराया नाम

https://www.abplive.com/states MP News: जलपरी की तरह कई घंटों तक पानी में रहती है नन्ही बच्ची, छत्तीसगढ़ के इस गांव से कई खिलाड़ी बना चुके है वर्ल्ड रिकॉर्ड

https://www.patrika.com/bhilai-news/ 9 वर्षीय तनुश्री ने 5 घंटे तैरकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

https://www.etvbharat.com/hindi/delhi/bharat/ Durg Tanushree Kosare: 9 साल की तनुश्री कोसरे ने रचा विश्व कीर्तिमान, 5 घंटे लागातार तैरकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

https://www.etvbharat.com/hindi/chhattisgarh/state/ Passion Of Swimmer Tanushree :जानिए कौन है दुर्ग की नन्हीं जलपरी तनुश्री, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए जी जान से जुटी

https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/durg-bhilai/news/ 9 साल की तनुश्री ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:लगातार 5 घंटे तक की तैराकी, आगे 12 घंटे स्विमिंग कर नया कीर्तिमान रचने की तैयारी

https://mpcg.ndtv.in/pride-of-mp-cg/ Durg: 9 साल की बच्ची तनुश्री कोसरे ने 5 घंटे लगातार पानी में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

https://www.india.com/hindi-news/ World Record बनाने जा रही है ये जलपरी, महज 6 घंटे में रचेगी इतिहास




Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...