Skip to main content

सर्वाधिक जन-संपर्क कर श्री सीताराम अग्रवाल जी ने गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज करवाया अपना नाम

भारत देश की गणना दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में की जाती हैं। यह एक ऐसा विविधता वाला देश हैं जहाँ विभिन्न प्रकार की संस्कृति, भाषा, धर्म के लोग बिना किसी भेद-भाव के आपस में प्रेम पूर्वक रहते हैं। भारत में चुनाव को एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं। जहाँ जनसंपर्क के माध्यम से विभिन्न राजनितिक दलों के प्रतिनिधि अपनी पार्टियों को जिताने के लक्ष्य के साथ जनता के पास जाकर उन्हें चुनाव में उनके राजनितिक दल के पक्ष में वोट डालने का निवेदन करते हैं, और उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त करते हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जनसंपर्क की महत्वता बहुत अधिक बढ़ जाती हैं, इस दौरान सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि जनता के बीच अपनी छवि निर्माण करने के लिए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करते हैं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता उनके संपर्क में आ सके और उनके राजनैतिक दल के प्रतिनिधि की प्रसिद्धि उनके बीच बढ़े। देश के विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अधिकतम चुनाव के दौरान ही जनसंपर्क कर जनता के के बीच जाकर उनकी समस्याओं का हाल पूछते हैं, परन्तु इसके विपरीत देश में कुछ ऐसे भी प्रतिनिधि हैं जो समय-समय पर अपने क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर उनसे मिलते रहते हैं, ताकि जनता उनसे अपनी समस्याएँ साझा कर सके एवं वे जनता की समस्याओं का शीघ्र-अतिशीघ्र निराकरण कर सकें। जयपुर, विद्याधर नगर विधान सभा क्षेत्र के जनसेवक श्री सीताराम अग्रवाल जी (Mr. Sitaram Agrawal) ऐसे ही एक जन प्रतिनिधि हैं। 

जनसेवक श्री सीताराम अग्रवाल जी एआईसीसी (All India Congress Committee) के सदस्य हैं और साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं रीको के निदेशक भी हैं। जयपुर, विद्याधर नगर विधान सभा क्षेत्र से जन सेवक श्री सीताराम अग्रवाल जी  कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में विधायक पद के लिए चुनाव में खड़े हुए हैं। श्री अग्रवाल जी वर्षों से अपने विधान सभा क्षेत्र के लोगों के घर-घर जाकर उनसे मिलते हैं एवं उनसे सहज एवं स्नेह भाव से क्षेत्र के विकास सम्बंधित विषयों पर चर्चा करते हैं, साथ ही विकास में बाधा बन रही समस्याओं का त्वरित समाधान कर विकास कार्य को आगे बढ़ातें हैं। विगत वर्षों में आप हजारों लोगों से जनसंपर्क कर चुके है, उनके द्वारा किये गए जनसंपर्कों की संख्या इतनी अधिक हैं जिसके कारण उन्होंने विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया। जनवरी 2019 से 20 नवम्बर 2023, तक सर्वाधिक जनसंपर्क करने हेतु गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of world Records) में जनसेवक श्री सीताराम अग्रवाल जी का नाम "Largest In-person Public Outreach Campaign" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। श्री सीताराम अग्रवाल जी द्वारा प्राप्त की गयी इस उपलब्धि के कारण उनके समर्थकों में काफी उत्साह हैं और साथ ही उन्होंने अपने जनसेवक को इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाइयाँ प्रेषित की।

प्रायः जैसे ही जनसेवक श्री सीताराम अग्रवाल जी का काफिला अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क हेतु पहुंचता हैं, वैसे ही अपने प्रिय विधायक प्रत्याशी के स्वागत एवं आदर-सत्कार के लिए लोग पहुँच जाते हैं। अपने जन-प्रतिनिधि से विशेष प्रेम के चलते हर कोई चाहता है कि सीताराम जी उनके घर बैठकर चाय पिए। समय-समय पर क्षेत्र के लोग इन्हें आदर सत्कार के साथ विभिन्न अवसरों एवं कार्यक्रमों पर बुलाते रहते हैं और श्री सीताराम अग्रवाल जी बिना किसी झिझक के समय निकालकर वहां जरूर उपस्थित होतें हैं। जनता के ह्रदय में अपने जनसेवक के प्रति इस विशेष प्रेम की वजह यह हैं कि क्षेत्र में हो रहे विकास में उनकी अहम भूमिका है। कोविड-19 हो या कोई अन्य विपदा, अपने क्षेत्र के लोगों के लिए रात दिन सचेत रहकर उनका सहयोग करना ही उनका प्रथम कर्तव्य है। श्री सीताराम जी ने अपने विधान सभा क्षेत्र में करोड़ों रूपये की योजनाएं एवं विकास कार्य सरकार से करवाए हैं, अनेक विकास कार्य आज भी जारी हैं।

फोटो एवं मीडिया गैलेरी - 




Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक अवसंरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण क्षेत्र की अब तक की सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी उपलब्धियों में से एक को साकार कर इतिहास रच दिया। कंपनी ने अहमदाबाद स्थित विश्व उमिया धाम मंदिर (Vishv Umiya Dham Temple) के लिए धार्मिक अवसंरचना हेतु अब तक का सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अद्वितीय उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा मान्यता प्रदान की गई। उपलब्धि के आंकड़े ● निरंतर कास्टिंग अवधि: 54 घंटे लगातार कार्य ● कंक्रीट की मात्रा: लगभग 24,100 घन मीटर विशेष रूप से तैयार किया गया ECOMaxX M45 लो-कार्बन कंक्रीट ● राफ्ट के आयाम: लगभग 450 फुट × 400 फुट × 8 फुट ● मानव संसाधन एवं उपकरण: 600 से अधिक अभियंता और कुशल श्रमिक, 285 ट्रांजिट मिक्सर तथा 26 बैचिंग प्लांट्स का उत्कृष्ट समन्वय ● जिस संरचना को सहारा देना है: यह कार्य जगत जननी माँ उमिया मंदिर (504 फुट ऊँचा, 1,500 से अधिक धर्म स्तंभों सहित विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर) के लिए किया गया। इतना कठिन क्यों था यह कार्य : इतने बड़े पैमाने पर राफ्ट कास्टिंग...