Skip to main content

मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित रन फॉर डेमोक्रेसी में हजारों लोगों ने एक साथ दौड़ लगाकर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया जिले का नाम

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र कहे जाने वाले देश भारत में एक बार फिर से चुनाव का शंखनाद हो चूका हैं। चुनाव के इस चरण में देश के 5 राज्यों में चुनाव के इस महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। एक तरफ उम्मीदवार जनता-जनार्दन से वोट मांगने एवं आगामी समय के लिए सत्ता प्राप्त करने हेतु प्रचार-प्रसार में लगे हैं, वहीं दूसरी और देश में चुनाव को निष्पक्ष और निर्विवादित तरीके से संपन्न करवाने हेतु चुनाव आयोग एवं देश के कई सरकारी संगठन अपने कर्मचारियों एवं अधिकारीयों समेत कठिन प्रयास में लगे हुए हैं। चुनाव की इस पूरी प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका होती है मतदान की जिसके अंतर्गत देश का आम नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर अपने क्षेत्र के विकास की कामना से अपने विश्वासपात्र प्रत्याशी को वोट देकर आने वाले समय के लिए जनप्रतिनिधि चुनता हैं।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में जन-मानस में मतदान एवं मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विशेष दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे "रन फॉर डेमोक्रेसी" (Run For Democracy) का शीर्षक दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण परमार जी (Mr. Arun Parmar, IAS) के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्वीप नोडल अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश जी (Mr. Gajendra Singh Nagesh) के मार्गदर्शन में 04 नवम्बर 2023, शनिवार को प्रातः जिले के 700 से अधिक स्थानों पर लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाले युवा, बुज़ुर्ग, महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा एकत्रित होकर निर्धारित समय पर एक साथ दौड़ प्रारंभ कर विश्व इतिहास रच दिया। लोगो को मतदान करने एवं मतदान में सम्मिलित होने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ के कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Run Organized for Electoral Participation Awareness at Most Location" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप स्वर्णाक्षरों में अंकित कर लिया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधिकारीक प्रोविजनल सर्टिफिकेट कार्यक्रम में उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के नेशनल हेड श्री आलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, National Head, GBWR) द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलें के सभी स्थानों में हुई "रन फॉर डेमोक्रेसी" इस दौड़ में 80000 से भी अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। 

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण परमार जी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश जी के अलावा सिंगरौली ज़िले के लिए नियुक्त प्रेक्षक गण, पुलिस अधीक्षक श्री मो. यूसुफ़ क़ुरैशी जी, नगर निगम आयुक्त श्री सतेन्द्र सिंह धाकरे जी, उपयुक्त नगर निगम श्री सत्यम मिश्रा जी, ज़िले के अन्य अधिकारीगण, एन.सी.एल.,एन.टी.पी.सी. के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का सक्रिय योगदान रहा। इन सभी की मंशा थी की लोकतंत्र की इस दौड़ में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसीलिए नगर निगम कर्मचारियों द्वारा सड़कों के धोया गया एवं निर्धारित रूट पर स्टॉल लगाकर पीने के पानी की व्यवस्था भी रखी गयी। दौड़ के शुरू होने से पूर्व जिला कलेक्टर द्वारा उपस्थित लोगो को 17 नवम्बर को मतदान करने हेतु शपथ दिलवाई गयी। जिले के तक़रीबन सभी विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की गयी।

न्यूज़ एवं मीडिया - 















फ़ोटो एवं मीडिया - 






 Important Links:

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/Singrauli News: 'लोकतंत्र की दौड़' में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंगरौली में एक साथ दौड़े 80 हजार लोग, हर तरफ हो रही चर्चा

https://www.etvbharat.com/लोकतंत्र के पर्व के लिए दौड़ा सिंगरौली, 79 हजार लोगों ने मिलकर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/MP Elections 2023: लोकतंत्र के पर्व पर दौड़ा सिंगरौली; गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

https://vindhyaaajtak.com/Singrauli Run for Democracy: सिंगरौली ने कमाल कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

https://vindhyatiger.in/गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सिंगरौली ने दर्ज कराया अपना नाम

https://www.no2politics.com/SINGRAULY RUN, RUN FOR DEMOCRACY: World record made in 'Race for Democracy', 80 thousand people ran

https://singraulimirror.in/news/MP Elections 2023: जिले ने मतदान जागरूकता के लिए दौड़कर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराया

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...