Skip to main content

94.3 MY FM ने मतदाता जागरूकता के लिए सबसे अधिक समय तक लाइव रेडियो शो 'वोटथॉन' प्रसारित कर रचा विश्व कीर्तिमान

लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। एक निश्चित आयु से ऊपर के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार प्राप्त होता है। लोकतंत्र में जाति, पंथ, नस्ल, आर्थिक स्थिति, धर्म या लिंग के आधार पर किसी को भी इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाता है। चुनाव या निर्वाचन, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधियों को चुनते है। जनतांत्रिक प्रणाली में मताधिकार का बहुत महत्व होता है। भारत देश के हर नागरिक को व्यस्क होने अर्थात 18 वर्ष के होने पर यह मताधिकार प्राप्त होता है। मतदान, अधिकार के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है। देश के आदर्श नागरिक होने के नाते सभी को अपने इस अधिकार का उपयोग करके अपने प्रतिनिधि का चयन करते हुए सरकार निर्माण में अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए। 

मतदान एवं मताधिकार के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कई अभियान चलाये जाते हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान 94.3 MY FM द्वारा राज्य के 6 प्रमुख शहरों में मतदाता जागरूकता के लिए लगातार सबसे अधिक समय तक लाइव रेडियो शो प्रसारित किया गया। रडियो के इतिहास में वोटिंग के लिए सबसे बड़े मतदाता जागरूकता कार्यक्रम "माय एफ एम वोटथॉन" (MY FM Votethon) के अंतर्गत प्रदेश के 6 शहरों के 15 आरजेस (RJs) ने मिलकर कुल 372 घंटों तक लाइव शो किये। 23 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू हुई इस वोटथॉन को राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीन गुप्ता जी (Mr. Pravin Gupta IAS) की उपस्थिति में लॉन्च किया गया जिसमें मतदान के बारे में जरूरी जानकारी से लेकर मतदाताओं की अपेक्षाओं पर भी खुलकर बात की गई। मतदान जागरूकता के उद्देश्य से सबसे अधिक समय तक की गई लाइव आरजे मैरथॉन को वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में "Longest Radio Broadcast Marathon for Promoting Electoral Participation" के शीर्षक के साथ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में स्वर्णाक्षरों से दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा प्रसारण के बाद एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बुक ऑफ़ ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) जी द्वारा की गयी जिसमें 94.3 MY FM के CEO श्री राहुल नामजोशी जी (Mr. Rahul Namjoshi, CEO, MY FM), श्री रुपेश जी (Mr. Rupesh) एवं MY FM के 6 रडियो स्टेशन के RJs एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे। वोटथॉन के इस एतिहासिक कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक, संगठन प्रमुख, व्यापर मंडल, महिला संगठन एवं युवा भी सम्मिलित हुए। 


94.3 MY FM वोटथॉन के दौरान सेलेब्रिटी गायक श्री रविन्द्र उपाध्याय जी, श्री स्वरुप खान जी, लिरिसिस्ट श्री कुणाल वर्मा जी एवं मशहूर लोकगायिका श्रीमती रजनीगंधा शेखावत जी अदि ने भी इस मुहिम से जुड़कर प्रदेशभर के मतदाताओं से वोट देने की अपील की। इवेंट के दौरान तीन दिन तक दिन-रात माय एफएम स्टूडियो में लिस्नर्स का आना-जाना लगा रहा। किसी ने क्रिएटिव पोस्टर्स बनाकर मुहिम को सपोर्ट किया, तो कहीं लाइव बैंड्स, कवि और कॉमेडियंस ने भी चुनाव पर अपने इंटरेस्टिंग कंटेंट के साथ समां बांधा।

इस वोटथॉन को सफल बनाने के लिए जयपुर के आरजे कार्तिक(RJ Kartik), आरजे छवि (RJ Chhavi), आरजे नूपुर (RJ Nupur), आरजे मोहित (RJ Mohit) और आरजे ईशान (RJ Eshan) ने 72 घंटों तक लाइव शो किए वहीं कोटा के आरजे कोमल (RJ Komal) और आरजे भावेश (RJ Bhavesh), अजमेर के आरजे शिवाय (RJ Shivay) और आरजे अंजनी (RJ Anjani), उदयपुर के आरजे काव्या (RJ Kavya) और आरजे समय (RJ Samay), बीकानेर के आरजे मयूर (RJ Mayur) और आरजे माहिया (RJ Mahiya) एवं जोधपुर के आरजे रेक्स (RJ Rex) और आरजे पुलकिता (RJ Pulkita) ने 51 घंटों तक लाइव शो किए।

इस कार्यक्रम के दौरान तीन दिनों तक आरजेस ग्राउंड पर भी स्टूडेंट्स, कॉर्पोरेट्स और आम जनता से जुड़े रहे। मतदान वाले दिन सुबह से ही माय एफएम आरजेस अलग-अलग वोटिंग बूथ पर पहुंचे। इसके साथ ही फर्स्ट टाइम वोटर्स को भी आरजेस के साथ सेल्फी लेने का मौका मिला। इससे पूर्व भी 94.3 MY FM को "हर घर हेल्दी" मिशन के लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ हैं, जिसका सर्टिफिकेट माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी के कर कमलों से श्री राहुल नामजोशी जी को प्रदान किया गया था।
 

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज: 







    










MY FM वोटथॉन इवेंट मीडिया गैलेरी:










Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...