Skip to main content

Posts

Showing posts with the label MY FM Votethon

94.3 MY FM ने मतदाता जागरूकता के लिए सबसे अधिक समय तक लाइव रेडियो शो 'वोटथॉन' प्रसारित कर रचा विश्व कीर्तिमान

लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। एक निश्चित आयु से ऊपर के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार प्राप्त होता है।  लोकतंत्र  में  जाति, पंथ, नस्ल, आर्थिक स्थिति, धर्म या लिंग के आधार पर किसी को भी इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाता है।  चुनाव या निर्वाचन, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधियों को चुनते है।  जनतांत्रिक प्रणाली में मताधिकार का बहुत महत्व होता है। भारत देश के हर नागरिक को व्यस्क होने अर्थात 18 वर्ष के होने पर यह मताधिकार प्राप्त होता है।  मतदान, अधिकार के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है।  देश के आदर्श नागरिक होने के नाते सभी को अपने इस अधिकार का उपयोग करके अपने प्रतिनिधि का चयन करते हुए सरकार निर्माण में अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए।  मतदान एवं मताधिकार के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कई अभियान चलाये जाते हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान 94.3 MY FM द्वारा राज्य के 6 प्रमुख शहरों में मतदाता जागरूकता के लिए लगातार सबसे अधिक समय तक लाइव रेडियो शो प्रसारित कि