Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 94.3 MY FM

94.3 MY FM ने मतदाता जागरूकता के लिए सबसे अधिक समय तक लाइव रेडियो शो 'वोटथॉन' प्रसारित कर रचा विश्व कीर्तिमान

लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। एक निश्चित आयु से ऊपर के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार प्राप्त होता है।  लोकतंत्र  में  जाति, पंथ, नस्ल, आर्थिक स्थिति, धर्म या लिंग के आधार पर किसी को भी इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाता है।  चुनाव या निर्वाचन, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधियों को चुनते है।  जनतांत्रिक प्रणाली में मताधिकार का बहुत महत्व होता है। भारत देश के हर नागरिक को व्यस्क होने अर्थात 18 वर्ष के होने पर यह मताधिकार प्राप्त होता है।  मतदान, अधिकार के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है।  देश के आदर्श नागरिक होने के नाते सभी को अपने इस अधिकार का उपयोग करके अपने प्रतिनिधि का चयन करते हुए सरकार निर्माण में अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए।  मतदान एवं मताधिकार के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कई अभियान चलाये जाते हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान 94.3 MY FM द्वारा राज्य के 6 प्रमुख शहरों में मतदाता जागरूकता के लिए लगातार सबसे अधिक समय तक लाइव रेडियो शो प्रसारित कि

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स का प्रमाण पत्र प्रदान कर संस्कृति मंत्रालय और MY FM को 'हर घर हेल्दी' अभियान के लिए सम्मानित किया

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय एवं MY FM द्वारा "हर घर हेल्दी" (Har Ghar Healthy)अभियान के चलते 7 राज्यों के 30 शहरों में करीब 1800 स्थानों पर लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। लोगों को इस अभियान से जुड़कर खुद के और अपनों के सेहतमंद होने के लिए पत्र लिखने को प्रेरित किया गया। MY FM की टीम की इस जागरूकता मुहिम में भाग लेते हुए लोगों ने असंख्य पत्र भेजे। देशभर से एकत्रित किये गए पत्रों को इकठ्ठा कर 9.43 किलोमीटर लम्बी कपड़े की दिवार पर डिस्प्ले किया गया, जिसे एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा  '' Longest Display Wall of Health Letters " के शीर्षक के साथ दर्ज किया गया। जिसका आधिकारिक सर्टिफिकेट गुरुवार (3 अगस्त) को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी (Mrs. Droupadi Murmu, President of India) द्वारा संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती उमा नंदूरी जी  (Mrs. Uma Nanduri,  Joint Secretary, Ministry of Culture )  एवं MY FM के CEO श्री राहुल नामजोशी जी  (Mr. Ra

संस्कृतिक मंत्रालय और (94.3) MY FM की ओर से आज़ादी के अमृत महोत्सव को समर्पित "Har Ghar Healthy" मिशन गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

स्वास्थ्य की देखभाल और उसके प्रति जागरूकता हमारे जीवन की महत्वपूर्ण दिशा है। यह हमें नियमित व्यायाम, सही आहार और ध्यान में रखने की आदत डालता है, जिससे रोगों से बचाव होता है। स्वास्थ्य की देखभाल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और जीवन जीने की गुणवत्ता बढ़ती है। जागरूकता से लोग समय पर चिकित्सा प्राप्त करते हैं और सही जानकारी से स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता समाज की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संस्कृति मंत्रालय एवं 94.3 MY FM के नेतृत्व में एक अनूठी मुहीम शुरू की गयी जिसका नाम था "Har Ghar Healthy" यह पहल आजादी के अमृत महोत्सव के चलते लोगो के प्रति स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुरू की गयी थी जो अगस्त के पहले हफ्ते तक चली। MY FM की टीम द्वारा भारत के मध्य प्रदेश सहित राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के 30 शहरों के स्कूल, कॉलेज, बाजार क्षेत्र, कोचिंग संस्थान, पार्क, किटी क्लब, एनजीओ, अस्पताल और कॉर्पोरेट कार्यालय में जाकर इस मुहिम के बारे में जानकारी दी गई। इस मुहीम