Skip to main content

नन्हे अनय ने एक मिनट में सर्वाधिक प्रकार के रुबिक क्यूब हल कर रचा विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

बच्चों में मानसिक क्षमता का विकास माता-पिता और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा है, क्योंकि एक स्वस्थ मानसिक क्षमता बच्चे के सामाजिक और व्यक्तिगत विकास के लिए बेहद आवश्यक है। मानसिक क्षमता वह क्षमता होती है जिसमे समस्याओं के समाधान, तार्किक सोच, एकाग्रता एवं रचनात्मकता सम्मिलित होती हैं। बच्चों में उक्त सभी मानसिक गुणों की वृद्धि एवं कौशल के विकसित करने का एक मनोरंजक एवं प्रभावी माध्यम हैं रुबिक क्यूब, जो काफी प्रचिलित भी हैं। रुबिक क्यूब आज सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले खिलोनों में से एक है जो एक पहेली के रूप में हर उम्र एवं वर्ग के लोगों द्वारा अपने बुद्धि एवं कौशल के विकास के लिए उपयोग में लिया जाता हैं। जब आप रुबिक क्यूब हल करते हैं तब आपको अधिक तार्किक एवं रचनात्मक सोच की आवश्यकता होती हैं जो आपके समस्याओं के समाधान करने के कौशल को विकसित करता हैं। इसे हल करते समय आपको रुबिक क्यूब के एल्गोरिदम के अनुसार उसके रंगों के विशेष क्रम को याद रखना होता हैं जो की आपकी याद्दाश्त एवं एकाग्रता की वृद्धि करने में विशेष रूप से सहायक होता हैं।

वड़ोदरा, गुजरात के महज सात वर्ष के अनय नायक (Anay Nayak) ने तीव्र गति से रुबिक क्यूब हल कर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर अपने शहर एवं माता-पिता का नाम देश-दुनिया में रोशन कर दिया। अपने गुरु, रूबिक्स स्कूल के निर्देशक श्री कुशाग्र पंड्या जी (Mr. Kushagra Pandya, Director Rubik's School) के मार्गदर्शन में नवरचना इंटरनेशनल स्कूल (Navrachana International School) के कक्षा 2 के छात्र अनय ने मात्र 41.51 सेकंड में 4 अलग-अलग प्रकार के रुबिक क्यूब्स (2X2 , 3X3 , Pyraminx , Skewb ) हल कर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Most types of Rubik's Cubes Solved in One Minute" के शीर्षक के साथ अपना पहला विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। रुबिक क्यूब हल करने के इसी क्रम में नन्हे अनय ने अपनी तेज गति का प्रदर्शन करते हुए 2X2 रुबिक क्यूब को मात्र 3.25 सेकंड में हल कर दिखाया। 2X2 रुबिक क्यूब को सबसे तेज गति से हल करके "Fastest Feat of Solving 2x2 Rubik's Cube" शीर्षक के साथ दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड  रिकार्ड्स में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head GBWR) एवं सुबोध जी द्वारा अनय के माता-पिता डॉ. सौम्य नायक जी एवं डॉ. सुहानी नायक जी की उपस्थिति में नन्हे क्यूबर मास्टर अनय नायक को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। रूबिक्स स्कूल के निर्देशक श्री कुशाग्र पंड्या जी के सफल प्रशिक्षण एवं मार्गदशन में अनय ने रुबिक क्यूब हल करने की कला से विश्व कीर्तिमान स्थापित कर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में  बहुत छोटी उम्र में अपना नाम विश्व रिकॉर्ड होल्डर के रूप मे दर्ज करवाया है। 

शहर के प्रसिद्ध प्लास्टिक एवं कोस्मटिक सर्जन डॉ. सौम्य नायक जी (Dr. Soumya Nayak) ने अपने सुपुत्र की इस विशेष उपलब्धि पर कहा कि "अनय ने चार साल की उम्र से ही रूबिक क्यूब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। अनय ने 2x2, 3x3, पाइरामिनक्स और स्क्यूब चार प्रकार के रूबिक क्यूब को एक मिनट से भी कम समय में हल करने का सफल प्रयास किया। अनय ने रुबिक क्यूब के चार प्रकारों को मात्र 41.51 सेकंड में हल करके विश्व रिकॉर्ड बनाया जो कि उनकी उम्र में किसी क्यूबर द्वारा लिया गया अब तक का सबसे कम समय है।'' अनय की माता डॉ. सुहानी नायक जी (Dr. Suhani Nayak) जो की एक नेत्र सर्जन हैं उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि "कोविड- 19 की महामारी के दौर में उन्होंने अनय को ऑनलाइन कोचिंग में शामिल होने के लिए प्ररित किया था। वहां उसने प्रारंभिक रूप से सिखने प्रारम्भ किया, लेकिन बहुत की कम समय में बहुत ही अच्छी तरह सीख लिया।" आज अनय के पास 15 विभिन्न प्रकार के 60 रुबिक क्यूब्स का संग्रह हैं। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज होने पर लिटिल मास्टर अनय के दादा जी डॉ. सिद्धार्थ नायक जी ने अपने पोते को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Video Courtesy: Talent Unlimited

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज

Video Courtesy: Satyamev Jayate Live News








Important Links:   




Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...