Skip to main content

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव जी ने सर्वाधिक होम्योपैथिक मेडिकल कैंप लगाकर रचा विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज

चिकित्सा विज्ञान में होम्योपैथी एक ऐसी विधा है जिसने कई लाइलाज बीमारियों को ठीक कर दिखाया है, जिनका इलाज किसी अन्य चिकित्सा पद्धति से करना बेहद कठिन हैं। होम्योपैथी एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसमें स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज की प्रक्रिया मॉडर्न मेडिसिन सिस्टम से पूरी तरह से अलग है। होम्योपैथिक चिकित्सा के अनुसार शरीर में खुद को ठीक करने की क्षमता होती है और बीमारी से होने वाले लक्षण वास्तव में शरीर द्वारा फिर से स्वस्थ होने के लिए किया गया प्रयास है। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के सिद्धांत के रूप में होम्योपैथिक दवाएं शरीर की अपने आप ठीक होने की क्षमता को बढ़ा देती है।  होम्योपैथी के चिकित्सकों को होम्योपैथ कहा जाता है, जो नियमों के अनुसार पहले रोग का निदान करते हैं और फिर परिणामों के अनुसार दवाएं व अन्य उपचार थेरेपी निर्धारित करते है। अपनी कई विशेषताओं के कारण, होम्योपैथी एक अलग और सौम्य चिकित्सा पद्धति मानी जाती है, जो शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण कर लोगो को स्वस्थ जीवन प्रदान करता हैं।

उत्तर प्रदेश, फ़तेहपुर के निवासी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव जी (Dr. Anurag Shrivastava) का नाम देश के सुप्रसिद्ध होम्योपेथिक चिकित्सक एवं समाजसेवक के रूप में ससम्मान लिया जाता हैं। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव स्वयं घूम-घूम कर गरीबों, असहाय जनों का इलाज करते हैं। अधिकाधिक निर्धनों, बेसहारा लोगों का इलाज करने के उद्देश्य से निःशुल्क हेल्थ केम्प लगाकर लोगों का इलाज करते हैं और दवाएं भी निःशुल्क प्रदान करते हैं। स्कूलों तथा गाँव-गाँव जाकर कैंप लगाकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों के विभिन्न रोगों का इलाज विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं तथा बहुत बड़ी संख्या में अभी तक आपने लोगों का इलाज किया हैं। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव जी ने दिनांक 9 सितंबर, 2017 से 17 मई, 2019 के बीच कुल 149 होम्योपैथिक मेडिकल कैंप लगाकर हजारों लोगों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं प्रदान की। इतनी बड़ी संख्या में केम्प लगाकर लोगों का निःशुल्क इलाज करने एवं उन्हें दवाएं प्रदान करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा डॉ. अनुराग श्रीवास्तव जी को उनके इस उत्कृष्ठ कार्य  को "Largest Homeopathy Medical Camp Campaign" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव जी द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में किये जाने वाले यह कार्य तो अत्यंत सराहनीय हैं ही इनके अलावा समाज एवं मानव कल्याण के हित में किये जाने वाले कार्यों के लिए भी ये सदैव तत्पर रहते हैं। प्रकृति और पर्यावरण से अपने विशेष प्रेम के चलते आप सदैव पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जलसंरक्षण अदि कार्य हेतु तत्पर रहते हैं। कोरोना की भयानक आपदा के दौरान आप अपने डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन (Dr. Satyanarayan Sewa Foundation) के तत्वाधान में लगभग तीस हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क रोग प्रतिरोधक दवाएँ एवं भोजन वितरित कर चुके हैं, लॉकडाउन के समय हर दिन सुबह जल्दी उठकर गरीब और बेसहारा लोगों को फ्री में इम्युनिटी बढ़ाने की होम्योपैथी दवाइयाँ (immunity booster Homeopathy medicines) बांटकर मानवीय संवेदना की मिशाल पेश की और आज भी उसी तरह इस कार्य में लगे हुए हैं। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव जी को जन, समाज एवं प्रकृति के कल्याण के लिए किया जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्य के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। आज आप कई योवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

फोटो एवं मीडिया गैलेरी - 




Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...