Skip to main content

"जय श्री राम" लिखी हुई टी-शर्ट पहन कर दौड़े हजारों धावक 15वीं एयू जयपुर मैराथन गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

मैराथन दौड़ का इतिहास 490 ईस्वी पूर्व शुरू हुआ था। यूनान के एथेंस नगर से 26 मील दूर मैराथन के मैदान में यूनानी और पर्सियन/फारसी सैनिकों के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध में यूनान के सैनिकों ने फारस के 1 लाख सैनिकों को हरा दिया था। इस जीत की खबर देने के लिए यूनान का 'फिडिपीडेस' नाम का सैनिक युद्ध क्षेत्र से लगभग 26 मील तक बिना रुके दौड़ता हुआ एथेंस पहुंचा था.वह इस जीत से इतना उत्साहित था कि उसने भागने के लिए अपने शस्त्र और कवच भी उतार दिए। युद्ध से थका होने के बाद भी वह जंगलो, कटीली झाड़ियों और पहाड़ो वाले रास्ते में बिना कहीं रुके भागता ही रहा था। जब उसने एथेंस नगर में प्रवेश किया तो उसके पैर लहुलुहान हो चुके थे. उसकी साँस उखड़ रही थी. उसने अपने देशवासियों को बोला "निक्की" अर्थात युद्ध में उसके देश की विजय हुई है, 'देशवासियों हम युद्ध जीत गये खुशियाँ मनाओ'। इस खबर को सुनाने के बाद ही उसकी मौत हो गयी थी। 'फिडिपीडेस' नामक धावक की याद में मैराथन दौड़ को ओलिंपिक खेलों में शामिल किया गया था। मैराथन रेस की दूरी 26 मील, 385 यार्ड्स अर्थात लगभग 42.195 किलोमीटर होती है। किवंदीतियो के अनुसार मैराथन दौड़ की दूरी 26 मील रखने का कारण यह है कि मैराथन तथा एथेंस की दूरी भी लगभग इतनी ही थी। 



जयपुर मैराथन भारत के जयपुर में आयोजित एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय मैराथन है । यह आयोजन प्रत्येक वर्ष फरवरी के रविवार को होता है और यह एशिया के सबसे बड़े मैराथन में से एक है। वर्ष 2024 में  वर्ल्ड ट्रेड पार्क, संस्कृति युवा संस्था और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से जयपुर में 15वीं एयू जयपुर मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में देश-विदेश से आये धावकों, युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 15वीं एयू जयपुर मैराथन के दौरान लगभग एक लाख लोगों ने स्वछता का सन्देश देते हुए दौड़ लगाई। मैराथन दौड़ के दौरान दो वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किये गए जिसे विश्वप्रसिद्ध संस्था गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में दर्ज किया गया। मैराथन के दौरान 12 हज़ार से भी अधिक धावकों ने "जय श्री राम" लिखी हुई टी-शर्ट पहन कर दौड़ लगाई जिसे "Most People Wearing T-Shirts Written with Same Text" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकार्ड के रूप में दर्ज किया गया। इसके अलावा लोगों द्वारा धवाकों का उत्साह वर्धन करने हेतु विसल और घंटियाँ बजाई गई जिसे "Most People Cheering for Marathon Runners" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के नेशनल हेड श्री आलोक कुमार (Mr. Alok Kumar, National Head, GBWR) जी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा जी की उपस्थिति में एयू जयपुर मैराथन का आयोजक पंडित सुरेन्द्र मिश्रा जी एवं एयू बैंक की निदेशक श्रीमती ज्योति अग्रवाल जी को प्रदान कर सम्मानित किया। 


"जय श्री राम" के जयघोष के साथ 15वीं एयू जयपुर मैराथन रविवार सुबह शहर के अलबर्ट हॉल के साउथ गेट से प्रारंभ हुई माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने हरी झंडी दिखाकर ड्रीम रन को रवाना किया। 15वीं एयू जयपुर मैराथन के इस कार्यक्रम में देश की बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक श्री अनूप जलोटा जी ने "ऐसी लागी लगन" भजन सुनाकर धावकों का उत्साह वर्धन किया। "कार देखो" के सीईओ अमित जैन भी रनर्स को चीयर करने पहुंचे। शार्क टेंक फेम एवं शुगर कोस्मटिक की सीईओ विनीता सिंह एवं 100 से भी अधिक प्रशासनिक अधिकारीयों ने भी मैराथन दौड़ लगाई। कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन श्री अनूप बरतरिया जी, एयू जयपुर मैराथन के आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा जी, एयू बैंक की निदेशक श्रीमती ज्योति अग्रवाल जी, आवास फाइनेनसर्स के एमडी श्री सचिन्दर बिंडर जी, जीए इंफा के एमडी श्री गजेंद्र अग्रवाल जी, एयू बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री योगेश जैन जी, सांसद श्री रामचरण बोहरा जी, हवामहल से विधायक श्री बालमुकंदाचार्य जी, जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर श्री सौम्या गुर्जर जी, डिप्टी मेयर श्री पुनित कर्णावट जी, पूर्व मेयर श्रीमती ज्योति खंडेलवाल जी, संस्कृति युवा संस्था के संरक्षक श्री एचसी गणेशिया जी, योग पीस संस्थान के योग गुरु श्री ढाकाराम जी, रेस डायरेक्टर श्री रवि गोयंका जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज :







Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

भक्तामर स्तोत्र के रचियता श्री मानतुंगाचार्य जी की वेशभूषा धारण कर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बिबवेवाडी, पुणे ने बनाया विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

जैन धर्म अपने अनुयायियों को सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह एवं ब्रम्हचर्य के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करता हैं, यह जैन धर्म के मूल सिद्धांत भी कहलाते हैं। जैन धर्म के  अनुयायी  अहिंसा एवं धर्म के प्रति विशेष रूप से समर्पित होते हैं। जैन धर्म में संतों एवं मुनियों का विशेष स्थान होता हैं। अनुयायी मुनियों को आचार्य एवं गुरु के रूप में पूजतें हैं और उन्हें अपना आदर्श मानतें हैं। जैन मुनि सांसारिक बंधनों को त्याग कर अपने जीवन में अहिंसा, तप और ध्यान के माध्यम से अध्यात्मिक उन्नति की दिशा में अपने जीवन को समर्पित कर देते हैं। अध्यात्म के इस मार्ग पर चलते हुए जैन मुनि अपने अनुयायिओं एवं शिष्यों को धार्मिक शिक्षा एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करते है। दिनांक 7 अक्टूबर 2023, को बिबवेवाडी, पुणे के श्रीमान रसिकलाल एम. धारीवाल स्थानक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक बच्चों द्वारा जैन संत मानतुंग आचार्य जी की वेशभूषा धारण की गयी एवं उनके द्वारा रचित भक्तामर स्तोत्र का जाप भी किया गया। यह कार्यक्रम अनुष्ठान आराधिका श्री कुमुदलता जी महाराज सा (Anushthan Aradhika  Shri Kumudlata Ji Mah...