Skip to main content

क्राइम ब्रांच, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, श्री राजेश डंडोतिया जी के ड्रग अवेयरनेस सेशन ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल


इंदौर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) श्री राजेश डंडोतिया जी (Mr. Rajesh Dandotia) ने नशामुक्ति के क्षेत्र में एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित करते हुए 19 जुलाई 2025 को एलन करियर इंस्टीट्यूट, इंदौर में आयोजित ड्रग अवेयरनेस सेशन के माध्यम से Golden Book of World Records में अपना नाम दर्ज कराया।
 

इस ऐतिहासिक सेशन में 3,123 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा इतने बड़े स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और समाज को भी जागरूक किया गया। विश्व रिकॉर्ड में शामिल इस सेशन का विषय था: "ड्रग्स एंड नार्सिसिज़्म – युवाओं में बढ़ती प्रवृत्ति और उसका समाधान"I सेशन के दौरान श्री डंडोतिया जी द्वारा बच्चों को नशे के प्रकार, उसके मानसिक और शारीरिक प्रभाव, और उससे बचाव के उपायों पर जानकारी दी। साथ ही इंटरेक्टिव तरीके से बच्चों से संवाद कर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक रहने की शपथ दिलाई I कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) की टीम ने प्रमाणित किया और इसे "Largest session on Drugs Awareness" शीर्षक के साथ दर्ज किया।

 

 

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, Golden Book of World Records) ने सेशन के पश्चात बयान में कहा, श्री राजेश डंडोतिया जी की यह पहल न सिर्फ एक विश्व रिकॉर्ड है, बल्कि आज के समाज में युवाओं को सही दिशा देने का प्रयास भी है। पुलिस  की कठिन एवम चुनौतीपूर्ण कार्य के साथ समय निकालकर समाज को विशेष रूप से बच्चों को ड्रग्स जैसे संवेदनशील एवम महत्वपूर्ण कार्य को इतने असरदार व रोचकता से करना वास्तव में बड़ी बात है, आज के सेशन में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीच प्रभावशाली सेशन के लिए श्री राजेश डंडोतिया जी का नाम आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जा रहा है l GBWR के प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार शुक्ला जी ने श्री राजेश डंडोतिया जी को सर्टिफिकेट देते हुए मेडल पहनायाI 

श्री राजेश डंडोतिया जी (Additional Deputy Commissioner of Police, Crime Branch, Indore) पिछले कुछ वर्षों से समाज में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, स्लम एरिया और युवाओं की बस्तियों में दर्जनों सेशन लेकर "Say No to Drugs" मुहिम को जन-आंदोलन का रूप दिया है। आपके सेशन के वीडियो सोशल मीडिया में भी अच्छे खासे चर्चित हैI 

एलन करियर इंस्टीट्यूट, इंदौर (Allen Career Institute, Indore) के सेंटर हेड श्री कमल शर्मा जी ने इस एतिहासिक कार्यक्रम की सफ़लता पर कहा “यह सेशन न केवल संख्या के लिहाज़ से बड़ा था, बल्कि इसका प्रभाव भी गहरा और दूरगामी होगा। पढ़ने के लिए शहर में आए बच्चों के लिए ADCP डंडोतिया जी की यह पहल विश्व स्तर पर अनुकरणीय है।”

श्री दीपक राहगडाले जी, प्रवीण जी सहित सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने विश्व रिकॉर्ड की उपलब्धि पर इंदौर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश डंडोतिया जी को बधाई प्रेषित की l


Other Links :-

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, श्री राजेश डंडोतिया जी ने रचा इतिहास: ड्रग अवेयरनेस सेशन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Drug awareness session of Crime Branch, Additional Deputy Commissioner of Police, Mr. Rajesh Dandotia created history, included in the world record

A historic moment at allen coaching classes in Indore 

Largest session on drug awareness

Golden Book of World Records

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...