Skip to main content

जिला प्रशासन ने मतदाताओं के घर ’चुनई-जगार’ नेवता कार्ड पहुँचाकर बनाया विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज

मतदान लोकतंत्र का एक अभिन्न अंग है, हर किसी को वोट देने का अधिकार है। लोकतांत्रिक तथा चुनावी प्रक्रिया में मतदाता की भागीदारी किसी भी लोकतंत्र को सफलतापूर्वक चलाने का अभिन्न हिस्सा होती है। मतदान एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से जनता अपने लिए उपयुक्त नेता चुन सकती है, और राजनीतिक प्रणाली को संचालित करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकती है। मतदान एक अधिकार से ज्यादा हर नागरिक का अपने देश के प्रति एक कर्त्तव्य हैं, जो हमारे देश के भविष्य को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है। मतदान राजनेताओं को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह बनाए रखने में मदद करता है और हमारे लोकतंत्र के लिए रूपरेखा तैयार करता है। देश के बारे में लिए गए निर्णयों में अपनी राय रखने के लिए लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करना महत्वपूर्ण है और मतदान ऐसा करने के सबसे महत्वपूर्ण तरीकों में से एक है। मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मतदाता जागरूक अभियान महत्वपूर्ण हैं।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रशासन द्वारा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए के जिला प्रशासन द्वारा 'चुनई-जगार' हर घर सम्पर्क महा अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या ने नेवता कार्ड (Invitation Card) मतदाताओं के घर पहुँचाकर उन्हें आगामी चुनाव में वोट देकर अपने मताधिकार के अधिकार का उपयोग करने कि अपील की गयी। यह अभियान जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल जी (Mr. Indrajeet Singh Chandrawal IAS) के नेतृत्व में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा स्वीप नोडल अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौज जी (Dr. Sanjay Kannoje) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगो के घरों तक जाकर मतदान करने के लिए निमंत्रण पत्र ("चुनई जगार" नेवता कार्ड) प्रदान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। जिसे गोल्डन     बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Door to Door Invitation Campaign for Casting Vote" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट सिवनी में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा जिला कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल जी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे जी को प्रदान कर सम्मानित किया। 


वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल जी ने कहा 'चुनई-जगार' हर घर सम्पर्क महा अभियान के अन्तर्गत 'चुनई-जगार' नेवता कार्ड पहुँचाने के अतुलनीय कार्यों के लिए जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होने का गौरव प्राप्त है। इस अत्यंत उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े हमारे सभी अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा महिला स्वसहायता समूह, महिला कमाण्डो, रेडक्राॅस सहित जिले के आम नागरिकों एवं मतदाताओं को जाता है।  ’चुनई जगार’ कार्यक्रम और मतदाता जागरूकता के अंतर्गत जिले के दिव्यांग, वृद्ध और तृतीय लिंग सभी मतदाताओं का सम्मान किया गया।  जिला कलेक्टर ने स्वयं दिव्यांग, माताओं, बहनों और बुजुर्गों के बिच पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें मतदान करने की अपील की। सेल्फी प्वाइंट बनाकर लोगों को मतदान के लिए उत्साहित किया। जिले के सरकारी आईटीआई में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। बड़े स्तरों पर कार्यक्रमों का आयोजन करके सामान्य प्रेक्षक श्री एमटी रेजू जी, जिले के कलेक्टर और अधिकारीयों ने मतदान करने की अपील की और इसके साथ ही नेवता कार्ड  ’चुनई जगार’ को जन जन तक पहुँचाने का काम किया। 

न्यूज़ एवं मीडिया लिंक:     









Video Courtesy: TV1 India News 

https://bhaskardoot.com/ बालोद जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, प्रशासन ने एक लाख से ज्यादा घरों में पहुंचाया ‘चुनई जगार’ नेवता कार्ड

https://lalluram.com/ बालोद जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, प्रशासन ने एक लाख से ज्यादा घरों में पहुंचाया ‘चुनई जगार’ नेवता कार्ड

https://theruralpress.in/ प्रशासन ने एक लाख से ज्यादा घरों में पहुंचाया ‘चुनई जगार’ नेवता कार्ड, वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

https://www.inhnews.in/ 'चुनई जगार' नेवता कार्ड एक लाख से अधिक घरों तक पहुंचाया, अब बालोद का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

https://abbnewslive.in/बालोद जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, प्रशासन ने एक लाख से ज्यादा घरों में पहुंचाया ‘चुनई जगार’ नेवता कार्ड

https://lokasar.com/ चुनई जगार’ बालोद जिले को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया




Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...