Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Balod

जिला प्रशासन ने मतदाताओं के घर ’चुनई-जगार’ नेवता कार्ड पहुँचाकर बनाया विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज

मतदान लोकतंत्र का एक अभिन्न अंग है, हर किसी को वोट देने का अधिकार है। लोकतांत्रिक तथा चुनावी प्रक्रिया में मतदाता की भागीदारी किसी भी लोकतंत्र को सफलतापूर्वक चलाने का अभिन्न हिस्सा होती है। मतदान एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से जनता अपने लिए उपयुक्त नेता चुन सकती है, और राजनीतिक प्रणाली को संचालित करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकती है। मतदान एक अधिकार से ज्यादा हर नागरिक का अपने देश के प्रति एक कर्त्तव्य हैं, जो हमारे देश के भविष्य को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है। मतदान राजनेताओं को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह बनाए रखने में मदद करता है और हमारे लोकतंत्र के लिए रूपरेखा तैयार करता है। देश के बारे में लिए गए निर्णयों में अपनी राय रखने के लिए लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करना महत्वपूर्ण है और मतदान ऐसा करने के सबसे महत्वपूर्ण तरीकों में से एक है। मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मतदाता जागरूक अभियान महत्वपूर्ण हैं। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रशासन द्वारा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए