Skip to main content

इंदौर में आयोजित सक्षम साइक्लोथॉन कार्यक्रम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

साइकिल परिवहन का एक सरल, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल साधन है। साइकिल चलाने से पर्यावरण को लाभ होता है और यह एक किफायती परिवहन साधन भी है। इसे चलाने के लिए पेट्रोल या डीजल की जरूरत नहीं पड़ती, इससे कोई पॉल्यूशन भी नहीं होता, और इसे कोई भी चला सकता है। साइकिल चलाना पर्यावरण के साथ-साथ हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में भी बेहद मददगार होता हैं। रोजमर्रा के जीवन में हो रहे बदलावों और बदलती जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए हमें नियमित व्यायाम का एक स्वाभाविक साधन प्रदान करता है। साइकिल चलाने से हमारी मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं, हृदय के कार्यक्षमता में सुधार होता है, और वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। साइकिल चलाना हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। यह हमें तनाव, चिंता, और थकान को कम करने में सहायक होता है।

परिवहन के हरित और स्वस्थ तरीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के सबसे साफ़-सुथरे शहर इंदौर में सक्षम साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और इंदौर साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सक्षम साइक्लोथॉन कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी द्वारा इंदौर साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, श्री रमेश मेंदोला जी, स्थानीय विधायक और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। ईंधन के संरक्षण के माध्यम से पर्यावरण और शरीर को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 37,000 से भी अधिक लोगों साइकिल चलाकर इसका समर्थन किया। इनती बड़ी संख्या में लोगों द्वारा साइकिल चलाये जाने पर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Most People Cycling" के शीर्षक के साथ इस आयोजन को वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head GBWR) एवं प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार शुक्ल जी (Mr. Manoj Kumar Shukla) द्वारा प्रदान किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल तालियों की कर्तल ध्वनि से गूँज उठा। 

सक्षम साइक्लोथॉन कार्यक्रम के दौरान श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने संबोधन में साइकिल चलाने के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि "साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर होता है और देश को ईंधन संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने ईंधन संरक्षण की दिशा में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का जवाब देते हुए इस प्रयास में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए इंदौर के लोगों की सराहना की और वर्ल्ड रिकार्ड बनने पर सभी शहर वासियों को शुभकानाएं प्रेषित की। उन्होंने आगे कहा कि इंदौर में अब तक का सबसे बड़ा साइक्लिंग आयोजन कर एक मील का पत्थर स्थापित किया गया है"। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित लोकप्रिय सूफी गायक हंस राज हंस जी ने साइकिल चालकों को पैर थिरकाने वाले गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे लोगों में उत्साह का संचार हुआ।

न्यूज़ एवं मीडिया: 

Video Courtesy: Talent Unlimited





















Comments

Popular posts from this blog

इस्कॉन रायपुर ने जन्माष्टमी पर बनाया विश्व रिकॉर्ड: 10,000 किलो सामक चावल की खिचड़ी का भव्य प्रसाद बनाया

भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्मोत्सव को भक्ति और भव्यता के साथ मनाते हुए, इस्कॉन रायपुर (ISKCON) ने एक अद्भुत विश्व रिकॉर्ड बनाया जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यहाँ 10,000 किलो सामक चावल (सांवा/बरनयार्ड मिलेट) की खिचड़ी तैयार की गई, जिसने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। यह विशाल प्रसाद-निर्माण भक्ति सिद्धार्थ स्वामीजी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विश्व रिकॉर्ड की पूरी प्रक्रिया का संयोजन श्री तमाल कृष्ण दासजी ने किया, जिन्होंने बताया कि भक्ति सिद्धार्थ स्वामीजी के भाव को इतनी बड़ी मात्रा में सामक चावल की खिचड़ी तैयार कर इस्कॉन के संतों, ब्रम्हचारीयो, समिति तथा सैकड़ों स्वयंसेवकों ने साथ मिलकर इस महायज्ञ को सफल बनाया। सामक चावल, जिसे विशेषकर व्रत के अवसर पर खाया जाता है, को खिचड़ी के रूप में तैयार करना न केवल परंपरा का सम्मान है बल्कि स्वास्थ्य और सात्विकता का संदेश भी है। आयोजन के दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ( Golden Book of World Records ) के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी, श्रीमती सोनल शर्मा जी एवम GBWR टीम सहित उपस्थित रहे। GBWR टीम ने सुबह से ही खिचड़ी की तैयारी को बा...

विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक अवसंरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण क्षेत्र की अब तक की सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी उपलब्धियों में से एक को साकार कर इतिहास रच दिया। कंपनी ने अहमदाबाद स्थित विश्व उमिया धाम मंदिर (Vishv Umiya Dham Temple) के लिए धार्मिक अवसंरचना हेतु अब तक का सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अद्वितीय उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा मान्यता प्रदान की गई। उपलब्धि के आंकड़े ● निरंतर कास्टिंग अवधि: 54 घंटे लगातार कार्य ● कंक्रीट की मात्रा: लगभग 24,100 घन मीटर विशेष रूप से तैयार किया गया ECOMaxX M45 लो-कार्बन कंक्रीट ● राफ्ट के आयाम: लगभग 450 फुट × 400 फुट × 8 फुट ● मानव संसाधन एवं उपकरण: 600 से अधिक अभियंता और कुशल श्रमिक, 285 ट्रांजिट मिक्सर तथा 26 बैचिंग प्लांट्स का उत्कृष्ट समन्वय ● जिस संरचना को सहारा देना है: यह कार्य जगत जननी माँ उमिया मंदिर (504 फुट ऊँचा, 1,500 से अधिक धर्म स्तंभों सहित विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर) के लिए किया गया। इतना कठिन क्यों था यह कार्य : इतने बड़े पैमाने पर राफ्ट कास्टिंग...

डॉ. सुधीर हरबंस लाल जैन घुटनों एवं जोड़ो के दर्द से परेशान मरीजों को निःशुल्क लाल तेल का सर्वाधिक वितरण का बनाया विश्व कीर्तिमान

जोड़ों का दर्द एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है जो किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है, आमतौर पर, जोड़ों के दर्द में घुटने का दर्द, कंधे या गर्दन का दर्द, कोहनी और कुल्हे का दर्द शामिल होता है। यह दर्द विभिन्न कारणों से हो सकता है, जैसे कि अव्यवस्थित खानपान, अधिक शारीरिक कार्य, जबकि कभी-कभी यह अन्य बीमारियों  के कारण रूमेटॉयड आर्थराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस, और गठिया जैसी बीमारियां भी जोड़ों के दर्द का कारण बन सकती हैं। सही जीवनशैली और नियमित चेकअप से यह संभावना है कि जोड़ों की समस्याओं को सही समय पर पहचाना जा सके और उचित उपचार की शुरुआत की जा सके। तेल की मालिश जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प माना जाता हैं जिसका परामर्श कई चिकित्सकों द्वारा दिया जाता हैं। राजस्थान, कोटा के रहने  वाले एवं जैन कांफ्रेंस, नई दिल्ली के राष्ट्रीय मंत्री  डॉ. सुधीर हरबंस लाल जैन जी (Dr. Sudhir Harbans Lal Jain) का नाम समाज में एक प्रतिष्ठित एवं सदैव जरूरत मंदों की सहायता करने वाले के रूप में लिया जाता हैं। "दुःख में सुख खोज लेना, हानि में लाभ खोज लेना एवं प्रतिकूल...