Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Cycling

इंदौर में आयोजित सक्षम साइक्लोथॉन कार्यक्रम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

साइकिल परिवहन का एक सरल, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल साधन है। साइकिल चलाने से पर्यावरण को लाभ होता है और यह एक किफायती परिवहन साधन भी है। इसे चलाने के लिए पेट्रोल या डीजल की जरूरत नहीं पड़ती, इससे कोई पॉल्यूशन भी नहीं होता, और इसे कोई भी चला सकता है। साइकिल चलाना पर्यावरण के साथ-साथ हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में भी बेहद मददगार होता हैं। रोजमर्रा के जीवन में हो रहे बदलावों और बदलती जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए हमें नियमित व्यायाम का एक स्वाभाविक साधन प्रदान करता है। साइकिल चलाने से हमारी मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं, हृदय के कार्यक्षमता में सुधार होता है, और वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। साइकिल चलाना हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। यह हमें तनाव, चिंता, और थकान को कम करने में सहायक होता है। परिवहन के हरित और स्वस्थ तरीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के सबसे साफ़-सुथरे शहर इंदौर में  सक्षम साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और इंदौर साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सक्षम साइ