Skip to main content

इस्कॉन प्रचार केंद्र जगदलपुर द्वारा आयोजित "उमंग: द मेगा यूथ फेस्टिवल 2024" में डिवाइन रॉक संकीर्तन कर रचा विश्व कीर्तिमान

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ  (International Society for Krishna Consciousness) जो आज दुनिया भर में इस्कॉन नाम से जाना जाता हैं। इस्कॉन की स्थापना सन् 1966 में भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद जी द्वारा अमेरिका के न्यूयार्क में की गयीं थी, इस संस्था का मुख्य उद्देश्य श्री कृष्ण और उनके उपदेशों को पूरे विश्वभर में प्रसारित करना हैं। न्यूयॉर्क से प्रारंभ हुई कृष्ण भक्ति की निर्मल धारा शीघ्र ही विश्व के कोने-कोने में बहने लगी। आज भी इस्कॉन के अनुयायी श्रीमदभगवद् गीता एवं सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करते हैं। इस्कॉन के साधारण नियमों और सभी जाति-धर्म के प्रति समभाव के चलते इसके अनुयायीयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर वह व्यक्ति जो प्रभु श्री कृष्ण में लीन होना चाहता है, उनका यह मंदिर स्वागत करता है। स्वामी प्रभुपादजी के अथक प्रयासों के कारण दस वर्षों के अल्प समय में ही समूचे विश्व में 108 मंदिरों का निर्माण हो चुका था। इस समय इस्कॉन समूह के लगभग 1000 से अधिक मंदिरों की स्थापना हो चुकी है। 

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इस्कॉन (ISKCON) प्रचार केंद्र द्वारा ''उमंग: द मेगा यूथ फेस्टिवल 2024'' का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के एग्रीकल्चर कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। इस्कॉन यूथ फोरम के डायरेक्टर एच जी श्री तमाल कृष्णा दास जी (H G Shri Tamal Krishna Das Ji) के मार्गदशन में आयोजित फेस्टिवल के दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित युवाओं द्वारा बीट बॉक्सिंग के साथ "हरे राम हरे कृष्णा" का डिवाइन रॉक परफॉर्म कर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Largest Performance of Divine Rock" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के प्रतिनिधि श्री एन के राठी जी (Mr. N K Rathi) द्वारा आयोजकों को, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इस्कॉन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. एच जी मुकुंद माधव दास जी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा के साथ ही पूरा ऑडिटोरियम "हरे राम हरे कृष्णा" के बोल से गूंज उठा।

"उमंग: द मेगा यूथ फेस्टिवल 2024" की शुरुआत शिवम शर्मा द्वारा ओडिशा के प्रसिद्ध ओडिसी लोक नृत्य एवं भूमिका साह द्वारा कत्थक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुई। जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटी बीट बॉक्सर श्री नागेश रेड्डी जी की बीट बॉक्सिंग के साथ डिवाइन रोकिंग संकीर्तन प्रारंभ हुआ जिसने एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। उमंग: द मेगा यूथ फेस्टिवल को सफल बनाने में श्री वेद व्यास दास जी, श्री अनंत श्याम जी,  श्री महेंद्रकान्त जी, श्री पंचाधारी जी, श्री ललित जोशी जी, श्री ललित अग्रवाल जी, श्रीमती राजपूर्णिमा देवी दासी जी, श्री प्रिंस जी, श्री कुणाल जी, श्री शाश्वत जी, श्री महेश जी, श्री सतीश जी, एवं इस्कॉन टीम के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़:

Video Courtesy: RAFTAAR MEDIA TV





Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...