Skip to main content

18 वर्षीय श्रुति शिवरे ने लगातार 79 घंटे डांस कर बनाया विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

डांस एक शौक के साथ-साथ एक व्यायाम भी है। डांस करने से जहाँ मन को प्रसन्नता मिलती हैं वहीं इसके बहुत फायदे भी हैं। डांस आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में भी काफी मदद करता हैं। नियि‍मत रूप से डांस करने से शारीरिक तौर पर आप फिट रह सकते हैं. फिर चाहे आप तनाव में हों, बढ़ते वजन की समस्‍या से परेशान हों या फिर कोई अन्‍य शारीरिक, मानसिक समस्‍या ही क्‍यों न हो, डांस आपकी कई समस्‍याओं का एक इलाज है। दरअसल, डांस एक तरह की एक्सरसाइज है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और डांस करने की आदत भावानात्मक तौर पर भी आपको सेहतमंद बनाए रखती है। डांस की मदद से आप खुद को फुर्तीला बना सकते हैं। डांस न सिर्फ आपका स्टैमिना बढ़ाने में मददगार है, बल्कि इससे जोड़ों के दर्द की समस्‍या से भी छुटकारा मिलता है। डांस की बढ़ती लोकप्रियता के चलते इन दिनों कई लोग इसे करियर के रूप में भी अपना रहे हैं। 

मध्यप्रदेश, इंदौर की 18 वर्षीय छात्रा श्रुति शिवरे (Shruti Shivre) का डांस के प्रति लगाव और जूनून को देखकर आज हर कोई हैरान हैं। श्री वैष्णव महाविद्यालय, इंदौर की बीबीए की छात्रा श्रुति शिवरे ने डांस के प्रति अपने जूनून के चलते विश्व कीर्तिमान स्थापित कर अपने शहर और माता-पिता का नाम रोशन कर दिया। श्रुति देवेंद्र शिवरे ने कम उम्र में ही ठान लिया था कि वे दिन-रात तक लगातार डांस कर वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाएंगी। उनका यह सपना उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में पूर्ण कर लिया। एक ओर जहाँ पूरी दुनिया नव वर्ष का उत्साह मना रही थी वहीं दूसरी ओर श्रुति ने 1 जनवरी 2021 से अपने दिन-रात डांस करने के संकल्प के साथ डांस करना प्रारंभ किया और लगातार 79 घंटे 10 मिनट 15 सेकण्ड डांस कर एक विश्व इतिहास रच दिया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records)  में "Longest Dance Marathon" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। अपनी नृत्य साधना के इस  दौर में श्रुति ने कुल 1,369 गानों पर डांस परफोर्म किया। एक साथ सर्वाधिक गानों पर डांस करने लिए भी श्रुति का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Dance Performed on Most Songs in a Relay" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। डांस के प्रति अपने समर्पण और लगाव के चलते श्रुति ने एक साथ दो विश्व कीर्तिमान स्थापित कर इंदौर शहर का नाम पुरे विश्व पटल पर रोशन कर दिया।

श्रुति शिवरे के पिता श्री देवेन्द्र शिवरे जी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि "श्रुति के डांस परफोर्मेंस के दौरान परिवार के साथ मोहल्ले के लोग भी दिन रात उसका उत्साह बड़ा कर प्रोत्साहित करने में लग हुए थे, श्रुति को बचपन से ही डांस शौक रहा है"। वर्ल्ड  रिकॉर्ड स्थापित करने से पूर्व भी श्रुति को डांस के क्षेत्र में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। श्रुति शिवरे के जब्बे को पूरा इंदौर आज सलाम कर रहा है।


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़:












   

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...