Skip to main content

दैनिक भास्कर, बांसवाड़ा द्वारा नवरात्री के शुभ अवसर पर पाठकों के घर माँ त्रिपुरा सुंदरी की चुनरी पहुंचाकर रचा विश्व कीर्तिमान

नवरात्री हिन्दू धर्म में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस त्यौहार को पूरे भारत वर्ष में काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्री के इन 9 दिनों में भक्तों द्वारा माता दुर्गा के 9 विभिन्न स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाती हैं।  प्रत्येक दिन माता के एक अलग रूप को समर्पित होता है, पहला दिन माँ शैलपुत्री को समर्पित है, दूसरा दिन माँ ब्रह्मचारिणी को, तीसरा दिन माँ चंद्रघंटा को, चौथा दिन माँ कुष्मांडा को, पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को, छठा दिन माँ कात्यायनी को, सातवां दिन माँ कालरात्रि को, आठवां दिन माँ महागौरी को और नौवां एवं अंतिम दिन माँ सिद्धिदात्री को समर्पित रहता हैं। 


दैनिक भास्कर, बांसवाड़ा द्वारा नवरात्री के इस पावन त्यौहार को अपने पाठकों के लिए विशेष और अविस्मर्णीय बना दिया गया। दैनिक भास्कर द्वारा नवरात्री के प्रथम दिवस प्रातःकाल बांसवाड़ा जिले के पाठकों के घरों में अपने समाचार पत्र के साथ पूजन हेतु कुम-कुम, चावल और माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजित चुनरी पहुंचाई गयी और साथ में माँ त्रिपुरा और मंदिर से जुड़े कुछ रोचक और अनसुनी जानकारी भी अपने विशेष अंक के साथ पाठकों को साझा की गयी। समाचार पत्र में माध्यम से सर्वाधिक संख्या में चुनरी और कुम-कुम का घर-घर वितरण करने के दैनिक भास्कर, बांसवाड़ा द्वारा किये गए इस उत्कृष्ट कार्य को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Largest Distribution of Chunari - Kumkum with Newspaper" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। भास्कर द्वारा किये गए इस कार्य की पाठकों द्वारा बहुत सराहना की गयी एवं समाचार पत्र के माध्यम से घर आई इस पूजन सामग्री को सहर्ष स्वीकार कर आभार प्रस्तुत किया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड, डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) द्वारा दैनिक भास्कर, बांसवाड़ा का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में स्वर्णक्षरों में अंकित होने पर शुभकामना प्रेषित की गयी।



इस अति विशिष्ट कार्य को मूर्तरूप प्रदान करने के लिए दैनिक भास्कर, बांसवाड़ा की टीम द्वारा 15 दिनों से तैयारी की जा रही थी। यह आस्था से जुड़ा कार्य था इसलिए हर प्रकार की सावधानी के साथ सम्पादकीय विभाग और अखबार वितरकों की टीम द्वारा इस कार्य को बड़ी कुशलता के साथ संपन्न किया गया। इस कार्य को सफल बनाने के लिए माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर प्रशासन के साथ-साथ शहर के प्रसिद्ध श्याम प्यारे स्वीट्स के श्री संजय मारवाड़ी जी का भी विशेष योगदान रहा।


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ -

https://money.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/ दैनिक भास्कर बांसवाड़ा ने इस नवरात्रि फिर रचा कीर्तिमान:हर पाठक तक पहुंचाई मां की चुनरी और गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज







अन्य फोटोज एवं मीडिया -





 



Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक अवसंरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण क्षेत्र की अब तक की सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी उपलब्धियों में से एक को साकार कर इतिहास रच दिया। कंपनी ने अहमदाबाद स्थित विश्व उमिया धाम मंदिर (Vishv Umiya Dham Temple) के लिए धार्मिक अवसंरचना हेतु अब तक का सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अद्वितीय उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा मान्यता प्रदान की गई। उपलब्धि के आंकड़े ● निरंतर कास्टिंग अवधि: 54 घंटे लगातार कार्य ● कंक्रीट की मात्रा: लगभग 24,100 घन मीटर विशेष रूप से तैयार किया गया ECOMaxX M45 लो-कार्बन कंक्रीट ● राफ्ट के आयाम: लगभग 450 फुट × 400 फुट × 8 फुट ● मानव संसाधन एवं उपकरण: 600 से अधिक अभियंता और कुशल श्रमिक, 285 ट्रांजिट मिक्सर तथा 26 बैचिंग प्लांट्स का उत्कृष्ट समन्वय ● जिस संरचना को सहारा देना है: यह कार्य जगत जननी माँ उमिया मंदिर (504 फुट ऊँचा, 1,500 से अधिक धर्म स्तंभों सहित विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर) के लिए किया गया। इतना कठिन क्यों था यह कार्य : इतने बड़े पैमाने पर राफ्ट कास्टिंग...