Skip to main content

हरियाणा योग आयोग का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज


भारत देश की आज़ादी के 75 वर्ष होने के अवसर पर पूरे देश भर में ''आज़ादी का अमृत महोत्सव" मनाया जा रहा हैं। जिसमे अलग-अलग संस्थाओ द्वारा अनेक एसे कार्य किये जा रहे हैं जो इस महोत्सव को समर्पित हैं। इस प्रकार आज़ादी के 75 वें वर्ष को चिन्हित करते हुए हरियाणा योग आयोग (Haryana Yog Aayog) द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में "मातृ वंदना-राष्ट्र वंदना अभियान" के अंतर्गत "75 लाख सूर्य नमस्कार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत एक निश्चित कालावधि दिनांक 12 जनवरी 2023, ("राष्ट्रीय युवा दिवस"-स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस) से 14 फरवरी 2023 (महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती) तक लोगों द्वारा 6 दिनों तक प्रतिदिन 13 बार सूर्य नमस्कार करने का आग्रह किया जिसमे राज्य के नागरिक स्वेच्छा से वेबसाइट https://75lakhsuryanamaskarharyana.com/ के माध्यम से पंजीयन करवा कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। हरियाणा योग आयोग जो कि डॉ. जयदीप आर्य जी (Dr. Jaideep Arya) की अध्यक्षता में हरियाणा में योग के प्रमोशन, प्रशिक्षण, शोध, विकास और इसके लाभों के प्रचार एवं प्रसार का कार्य कर रहा है। यह आयोग लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संवारने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है

हरियाणा योग आयोग (Haryana Yog Aayog) ने "मातृ वंदना-राष्ट्र वंदना अभियान" के अंतर्गत 12 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 की अवधि में हरियाणा एवं चंडीगढ़ से कुल 20,26,070 प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण प्राप्त किया जबकि हरियाणा योग आयोग ने 34 दिनों की अवधि में 75,00,000 (पचहत्तर लाख) सूर्य नमस्कार की गिनती हासिल करने का लक्ष्य'' रखा था। योग साधको के समर्थन से आयोग ने निर्धारित लक्ष्य से 20 गुना अधिक संख्या को पार करते हुए 15,80,33,460 (पंद्रह करोड़ अस्सी लाख तैतीस हजार चार सौ साठ) का आंकड़ा हासिल किया


हरियाणा योग आयोग द्वारा इस उपलब्धि को एक विश्व कीर्तिमान के रूप में दर्ज करवाने हेतु ''गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड'' (Golden Book of World Records) को आवेदन प्रेषित किया गया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा आंकड़ो की सघन जाँच के पश्चात आयोग की इस उपलब्धि को "Largest Feat of Yogic Surya Namaskar Performance" के शीर्षक के साथ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। जिसकी अधिकारिक घोषणा गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंडिया हेड श्री अलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, India Head, GBWR) द्वारा हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य जी (Dr. Jaideep Arya) एवं अन्य गणमान्य जनों की उपस्तिथि में श्रीमती जी. अनुपमा (IAS Smt. G. Anupama, Additional Chief Secretary- Health & Family Welfare Department, Haryana) को सर्टिफिकेट देकर की।

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंडिया हेड श्री अलोक कुमार जी, योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य जी एवं हरियाणा की अतिरिक्त प्रमुख सचिव- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण IAS जी. अनुपमा को GBWR का सर्टिफिकेट देते हुए

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंडिया हेड श्री अलोक कुमार जी, योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य जी एवं हरियाणा की अतिरिक्त प्रमुख सचिव- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण IAS जी. अनुपमा को GBWR का सर्टिफिकेट देते हुए

इस आयोजन में अनेक संस्थानों नें महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जिनमे प्रमुख हैं- आयुष, फिट इंडिया, भारत स्वाभिमान, आरोग्य भारती, गीता परिवार, आर्ट ऑफ़ लिविंग, हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, श्री कृष्णा आयुष विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र, बी. पी. एस. महिला विश्व विद्यालय, राजकीय शिक्षा कॉलेज, हेल्थ केयर सेक्टर स्किल काउंसिल, हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन, चौधरी रणवीर सिंह विश्व विद्यालय जींद, कुरुक्षेत्र विकास मंडल, राष्ट्रीय सेवा योजना, योग भारती, कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय, हरियाणा राज्य महिला आयोग, योग मित्र, डी. ए. वी. कॉलेज मेनेजिंग  कमेटी, आर्य युवा समाज आदि।   

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...