Skip to main content

धर्मनगरी कवर्धा में जैविक खेती का संकल्प लेकर बनाया विश्व कीर्तिमान

 कवर्धा, छत्तीसगढ़ में 7 मई से 15 मई तक श्री रूद्र महायज्ञ , श्री भागवत महाकथा, श्री राम कथा एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग कथा श्रवण करने एवं योग शिविर का लाभ लेने के लिए उपस्थित हो रहे हैं। इसी क्रम में 13 मई को सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) का आगमन हुआ। पंडित मिश्रा जी के द्वारा विशाल धर्मसभा को संबोधित किया गया जिसमे 50,000 से अधिक संख्या में धर्म प्रेमी जनता ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भगवान शिव की कथा एवं भजन सुनकर झूमते नजर आये।

कार्यक्रम के दौरान आयोजक श्री गणेश तिवारी जी (Mr. Ganesh Tiwari) एवं उनकी भार्या श्रीमती नेहा तिवारी जी (Mrs. Neha Tiwari) सहित लगभग 35 हजार से भी अधिक लोगो द्वारा जैविक खेती (Organic Farming) करने का संकल्प लिया गया। जिसके लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में सर्वाधिक लोगो द्वारा एक साथ जेविक खेती का संकल्प लेने के 'Most People Pledged for Organic Farming' के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। जिसका सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा करते हुए कार्यक्रम के आयोजक श्री गणेश तिवारी जी एवं श्रीमती नेहा तिवारी जी को प्रदान किया एवं मैडल और बैच लगाकर सम्मानित किया। संकल्प में लोगो द्वारा खेती में उपयोग किये जाने वाले रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक उर्वारकों के उपयोग एवं जविक खाद के उपयोग की बात कही गयी और साथ ही लोगो ने गौमाता की सेवा एवं रक्षा हेतु भी संकल्प लिया।


इस एतिहसिक कार्यक्रम में पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (Shri Pradeep Mishra Ji) के साथ स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी (Swami Ramswarupacharya), श्री राजीव लोचन दास महाराज जी (Shri Rajivlochan Das) एवं पतंजलि योगपीठ के केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थदेव (Swami Paramarth Dev ), स्वामी नरेंद्र देव जी (Swami Narendra Dev) तथा श्री संजय अग्रवाल जी (Shri Sanjay Agrawal) भी उपस्थित रहे। कथा के दौरान बहुत से गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे जिनमे श्री पवन साए जी (Shri Pawan Say), श्री संतोष पांडे जी (Shri Santosh Pandey), श्री अभिषेक सिंह जी (Shri Abhishek Singh), श्री मोतीराम चंद्रवंशी जी (Shri Motiram Chandravanshi), श्री लालजी चंद्रवंशी जी (Shri Lalji Chandravanshi), श्री ऋषि शर्मा जी (Shri Hrishi Sharma), श्री सुनील साहू जी (Shri Sunil Sahu)  एवं श्री अशोक साहू जी (Shri Ashok Sahu) प्रमुख रहे।

मीडिया कवरेज  - 




डिजिटल मीडिया लिंक्स -

https://www.youtube.com/shorts/Kawardha World Records ll विश्व कीर्तिमान ll प्रदीप मिश्रा जी के उपस्थिति में l #kawardha #cgshorts

https://www.bhaskar.com/ श्रीरूद्र महायज्ञ में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही कथा:धर्मांतरण पर भी किया कटाक्ष;50 हजार से ज्यादा की भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने


Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...