Skip to main content

दुबई की स्वप्ना अब्राहम ने संगीत के क्षेत्र में बनाये 4 वर्ल्ड रिकार्ड्स


 दुबई : भारत मूल की निवासी स्वप्ना अब्राहम जी (Swapna Abraham) का संगीत के प्रति जूनून और लगाव कुछ एसा है की उन्होंने संगीत के क्षेत्र में 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर एक नया मील का पत्थर स्थापित कर दिया। बहु मुखी प्रतिभा की धनी स्वप्ना दुबई की एक मैनेजमेंट कंपनी में एक कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। 48 वर्षीय स्वप्ना ने एक साक्षात्कार के दौरान मीडिया को बताया की 24 सालों तक प्रोफेशन तरीके से संगीत से जुड़े रहने व 22 एल्बम्स में काम करने के बाद भी उन्हें एक कलाकार और संगीतकार के रूप वें खुद को अधूरा मानती हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था  कि यह क्या अनुभव है। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया को छोड़ने का मन बनाया। लेकिन इससे पहले वह एक मुश्किल काम करना चाहती थीं. इसी मुश्किल काम को करने की कड़ी में स्वप्ना ने कई रिकार्ड्स को अपने नाम कर लिया।

स्वप्ना ने 8 अप्रैल 2017 से 2 जनवरी 2020 तक यानी 1000 दिनों तक 1000 गानों को गाया है. इसमें गानों के बोल, लाइव मेकिंग, म्यूजिक कंपोजिशन, रिकॉर्डिग इत्यादि सभी प्रक्रियाएं शामिल हैं.जिसके लिए स्वप्ना को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा ‘Longest Quotidian Feat of Composing, Producing and Publishing Song Incessantly' के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया। इसी दौरान स्वप्ना द्वारा 1000 गीत सिर्फ बच्चो के लिए बनाये गए जिसके लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा  “Longest Quotidian Feat of Composing, Producing and Publishing Children’s Song Incessantly” शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

दिनांक 8 मार्च से 15 जून 2019 तक स्वप्ना में लगातार 100 दिनों तक प्रतिदिन 03 गीतों की रचना की उन्हें संगीत देकर पब्लिश किया जिस अनूठे प्रयास के लिए उन्हें गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा  "Quotidian Feat of Composing, Producing and Publishing Multiple Songs Incessantly for 100 Days'' शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। दिनांक 1 जनवरी 2020 को स्वप्ना ने एक कार्यक्रम के दौरान एक दिन में 20 गीतों को बनाया म्यूजिक दिया और पब्लिश किया जिसके लिए उन्हें  गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा  "Most Songs Composed, Produced and Published by an Individual in One Day'' शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। 

दुबई में प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब होटल में आयोजित उनके सफल प्रयास के समापन समारोह में, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और भारत के अनुयायी उनके अंतिम लाइव गीत को सुनने के लिए शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपथित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) द्वारा उन्हें उनकी सभी उपलब्धियों के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट एवं बैच प्रदान कर सम्मानीत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वप्ना ने बताया की अमेरिका के उनके एक प्रशसक द्वारा उनका नाम एक सितारे के रूप में दर्ज करवा दिया गया जिसके निर्देशांको वाला प्रमाण पत्र उन्हें दिया यह क्षण उनके लिए बहोत भावुक था।

न्यूज़ एवं मीडिया लिंक -

https://www.ndtv.com/offbeat/a-1-000-songs-in-1-000-days-indian-woman-in-dubai-creates-musical-record-2163210#:~:text=In%20reality%2C%20Ms%20Abraham%20has,22%20songs%20in%20one%20day

https://english.alarabiya.net/variety/2019/12/19/Dubai-based-singer-to-set-world-record-1000-songs-in-1000-days

https://www.mangalorean.com/indian-woman-swapna-abraham-in-dubai-records-1000-songs-in-1000-days/

https://www.indiatoday.in/trending-news/story/indian-woman-in-dubai-records-1-000-songs-in-1-000-days-creates-world-record-1636492-2020-01-13

https://gulfnews.com/uae/indian-woman-in-dubai-records-1000-songs-in-1000-days-1.68885219

https://www.thenewsminute.com/article/1000-days-1000-songs-dubai-based-kerala-woman-doing-unique-music-challenge-87174

https://www.timesnownews.com/the-buzz/article/1000-songs-in-1000-days-indian-origin-woman-achieves-unique-musical-milestone/538823

https://www.news18.com/news/buzz/indian-woman-in-dubai-breaks-world-record-for-singing-1000-original-songs-in-1000-days-2455925.html

https://www.republicworld.com/world-news/rest-of-the-world-news/indian-woman-creates-record-by-singing-1000-sings-in-1000-days.html

https://www.daijiworld.com/news/newsDisplay?newsID=662365

https://joychenputhukulam.com/newsMore.php?newsId=84821&content=1000_Songs_in_1000_Days:_Swapna_Abraham_Setting_New_World_Record

https://www.linkedin.com/posts/swapna-abraham-570bba5b_impossible-possible-impossibleisnothing-activity-6883294905062563840-D9tA

https://eventaa.com/news-details.html?news_id=1792

https://www.india.com/hindi-news/viral/indian-woman-sing-1000-songs-in-1000-days-swapna-abraham-dubai-world-record-3908895/


Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...