Skip to main content

उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान युवा यतीश ने पढ़ने और पढ़ाने के क्षेत्र में बनाया विश्व कीर्तिमान

"अगर मन में कुछ कर गुजरने की लगन हो तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता" इसी कथन को सत्य प्रमाणित करते हैं, उत्तर प्रदेश, भारत के लखीमपुर-खीरी (Lakhimpur-Khiri) के गोला, गोकर्णनाथ (Gola, Gokarnnath) कस्बे के युवक यतीश चन्द्र शुक्ल। ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखने वाले यतीश शिक्षक रहे हैं, उन्होंने अपने पढ़ने की लगन के साथ कुछ एसा कर दिखाया जिससे उन्होंने अपने साथ-साथ अपने अंचल और प्रदेश के नाम को विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों से लिख दिया।


यतीश चन्द्र शुक्ल (Yatish Chandra Shukla) बिना एक मिनिट भी रुके लगातार 26 घंटे 04 मिनट तक पुराण पढ़कर अपने नाम को वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) के इंडिया हेड श्री अलोक कुमार जी द्वारा उन्हें "Longest Single Sitting Reading Aloud Marathon" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस विश्व रिकॉर्ड के लिए तैयारी कर जुनूनी और दृढ़ निश्चय वाले श्री यतीश चन्द्र शुक्ल ने यह संकल्प लिया कि वह बिना ब्रेक लिए पढ़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे, यतीश ने श्रीमद् भगावत पुराण पढ़ना शुरू कर दिया, हिंदी व संस्कृत में वह इसे बांच रहे थे, उन्होंने बिना रुके यह क्रम जारी रखा। अगले दिन लगभग एक बजे उन्होंने 26 घंटे 04 मिनट तक लगातार पुराण का वाचन करते हुए अपना संकल्प पूर्ण कर एक विश्व कीर्तिमान रच डाला।

यतीश चन्द्र शुक्ल ने श्रीमद्भागवत पुराण का लगातार सस्वर वचन काने के पश्चात उससे आगे बढ़ते हुए नए जोश और हौसले के साथ एक और विश्व कीर्तिमान रचने की ठान ली। यतीश चन्द्र का होंसला बढ़ाने के लिए हॉल में शहर के समाज सेवी, छात्र-छात्रायें, अन्य शिक्षकगण भी ग्रुप में तीन-तीन घंटो में अपनी उपस्तिथि दर्ज करते रहे। यतीश ने लगातार पढ़ने हुए पांचवे दिन काठमांडू, नेपाल के दीपक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। विश्व रिकॉर्ड के दौरान यतीश जी द्वारा कुल 47 पुस्तकों का पठन किया गया जिसमे श्रीमद्भागवत् पुराण, अन्य वेद, ग्रन्थ, शहर के कवि श्री मधुकर सैदाई जी व लेखिका शिप्रा खरे जी की पुस्तकों के साथ अन्य पुस्तके भी शामिल थी। जैसे ही रिकॉर्ड टूटा कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट से गोवर्धन हॉल गूंज उठा। एक और विश्व कीर्तिमान घोषणा कर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Record) के इंडिया हेड श्री अलोक कुमार जी द्वारा उन्हें "Longest Aloud Reading Marathon" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। लगातार सर्वाधिक समय तक पढ़ने के लिए पूर्व में यातिश का वर्ल्ड रिकॉर्ड 114 घंटे 05 मिनिट का था जिसके बाद उसे तोड़कर पुनः उन्होंने 118 घंटे 53 मिनट लगातार पढ़कर नया विश्व  कीर्तिमान स्थापित किया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा होते ही समर्थको ने यतीश जी को कंधे पर उठा लिया और आतिशबाजी करते हुए अपना हर्ष प्रकट किया। इवेंट में राज्य सभा सांसद श्री रवि प्रकाश वर्मा जी (Ravi Prakash Verma), पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल (Minakshi Agrawal), सौरभ दीक्षित (Sourabh Dikshit), सुयश त्रिवेदी (Suyash Trivedi), शिप्रा खरे (Shipra Khare), केशव अग्रवाल (Keshav Agrawal) आदि मौजूद रहे। राज्य सभा सांसद श्री रवि प्रकाश वर्मा जी ने कहा "मन में सच्ची लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती हैं यतीश जी कि मेहनत के परिणाम स्वरुप लगातार पड़ने का विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया हैं यह बड़े गर्व की बात हैं यह वर्ल्ड रिकॉर्ड युवाओं और विद्याथियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा"। पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल जी ने कहा "हम सबको यतीश जी से सीख लेनी चाहिए, यह इवेंट बच्चों के लिए प्रेरणादायक तो रहा हैं ही इसी के साथ नेपाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटकर भारत देश के नाम हो गया यह सभी के लिए गर्व की बात हैं। दृढ संकल्प और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

यतीश चन्द्र शुक्ल के नाम और भी कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है जिसमे से 148 घंटे 14 मिनट तक लगातार पढ़ाने का रिकॉर्ड भी शामिल हैं। यतीश जी नम्र, ऊर्जावान एवं दूरदर्शी युवा है एवं आज समाज के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। वे समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपने तन-मन-धन से लगे हुए है।

मीडिया कवरेज -









मीडिया कवरेज डिजिटल लिंक -

https://timesofindia.indiatimes.com/ Lakhimpur man aims to enter record books with 100-hour speech

https://www.livehindustan.com/ गोला के यतीश ने तोड़ा एक और विश्व रिकॉर्ड, 28 घंटे पढ़ी श्रीमद्भागवत पुराण 

Social Media & Videos Link -

https://www.facebook.com/watch/Yatishshukla01/

https://fb.watch/kjmgqLoE18/

https://www.facebook.com/watch/?v=3158820721099092




Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...