Skip to main content

नागदा ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव रामलीला के दौरान प्रज्वलित दीपों से "जीरो वेस्ट" लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाकर मनाया

मध्यप्रदेश के उज्जैन (Ujjain) जिले में स्थित नागदा (Nagda) में 7 दिवसीय श्री राम लीला मंचन का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन दिनांक 22 मार्च से 28 मार्च 2023 तक श्री नरेन्द्र मोदी खेल प्रशाल, नागदा (shree Narendra Modi Khel Prashal, Nagda) में रखा गया जिसका आयोजन नगर पालिका परिषद (Nagar Palika Parishad, Nagda), आदिवासी लोक कला एवं बोली विकास अकादमी (Adiwasi lok kala evam Boli Vikas Academy) और मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, भोपाल (Madhaya pradesh Sanskruti Parishad) द्वारा किया गया। भव्य रामलीला के अंतिम दिन भगवान श्री राम के हाथो रावण के वध के साथ ही रामलीला का समापन किया गया। युद्ध में श्री राम जी व लक्ष्मण जी के हाथो रावण की पूरी सेना मारी जाती हैं। कुम्भकरण तथा मेघनाथ का भी वध हो जाता हैं। श्री राम के हाथो रावण की नाभि में तीर लगते ही वह भी धराशायी  हो जाता है। इसी दृश्य को देखते हुए मोके पर मौजूद सभी लोग जय श्री राम का उद्घोष करने लगे। अंत में श्री राम के अयोध्या लोटने के साथ राजतिलक के दृश्य ने पूरा मैदान राममय कर दिया। राम दरबार की आरती न. पा. अध्यक्ष संतोष गहलोत जी के द्वारा की गयी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक श्री  दिलीपसिंह शेखावत (Mr. Dilip Singh Shekhawat) एवं संसद प्रतिनिधि श्री ओ. पी. गहलोत (Mr. O.P. Gehlot) द्वारा किया गया। प्रभु श्री राम के राजतिलक के साथ आठ दिवसीय भव्य श्री रामलीला मंचन का समापन भक्तो द्वारा "जय श्री राम" के जयघोष के साथ हुआ।


श्री राम लीला के अंतिम दिन संवाद के पूर्व हजारों दीपो से महाआरती करी गयी, व जीरो वेस्ट इवेंट के अंतर्गत प्रज्वलित दीपों से "ZERO WASTE EVENT NAGDA 2023" लिखा गया। इस इवेंट के लिए नगर पालिका परिषद् नागदा का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Flaming Text Using Enlighten Lamp" के शीर्षक से साथ दर्ज किया गया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी द्वारा जिसका फाइनल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।  
  

नगर पालिका अध्यक्ष श्री गहलोत जी ने बताया की सुबह से मोदी खेल प्रशाल में गायत्री परिवार की बहनों, राष्ट्रीय स्व. सहायता समूह की बहनों, भाजपा महिला मोर्चा की बहनों एवं नगर की अन्य मातृ शक्तियों और समूहों द्वारा दीपक लगाने में मदद की। सभी की मेहनत रंग लायी रत होते होते गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज में होते ही सभी को हार्दिक शुभकामाए दी। श्री गहलोत ने हिन्दू संस्कृतिक मंच के समस्त पदाधिकारी गण, भाजपा के समस्त ज्येष्ठ कार्यकर्ताओ,  नगर पालिका परिषद के सभी पार्षद साथियों, इस रामलीला को सफल बनाने लगे हुए सभी को धन्यवाद दिया।

मीडिया कवरेज -   










Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...