Skip to main content

बिलासपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन मतदान का संकल्प लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ की सरकार प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। देश के नागरिक इस चुनावी प्रक्रिया में सीधे तौर पर भाग लेते हैं। देश का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष या इससे ज्यादा हो, मतदान करने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकता हैं और मतदान के अधिकार का उपयोग कर निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकता हैं। भारतीय संविधान के अनुसार देश में नियमित, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने का अधिकार निर्वाचन आयोग को प्राप्त है। चुनाव आयोजित करने एवं चुनाव के बाद के विवादों से संबंधित सभी विषयों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है। भारतीय लोकतंत्र के विकास में, मतदाता शपथ का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह शपथ न केवल नेताओं और सार्वजनिक प्रतिनिधित्वधारियों को लोकतंत्र के मूल्यों और नीतियों के प्रति संबोधित करती है, बल्कि इससे नागरिकों को भी साझा दायित्व का आभास होता है और उन्हें अपने लोकतंत्र में सक्रिय भागीदार बनाता है। 


जिला प्रशासन के तत्वाधान में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में “स्वीप म्यूजिक फेस्ट लोकतंत्र और संगीत का संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं और आसपास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण जी (Mr. Awanish Kumar Sharan, IAS ) के मार्गदर्शन में चलाएं जा रहे मतदाता जागरण अभियान स्वीप के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में आगामी लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत जिला निर्वाचन बिलासपुर द्वारा मतदान का घर बैठें आनलाइन संकल्प लेने के लिए क्यू आर कोड जारी किया गया था। जिसके ज़रिए कुल 5 लाख 1 हजार 952 मतदाताओं ने मतदान का संकल्प लिया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Online Campaign for Casting Vote" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा जी (Mrs. Sonal Rajesh Sharma, GBWR) द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अवनीश शरण जी को उपस्थित गणमान्य अधिकारीयों की उपस्तिथि “स्वीप म्यूजिक फेस्ट लोकतंत्र और संगीत का संगम ” कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित “स्वीप म्यूजिक फेस्ट लोकतंत्र और संगीत का संगम”  कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अवनीश शरण जी ने उपस्थित जनसमूह को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई एवं "शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान" इस ध्येय वाक्य को पूरा करने कलेक्टर ने शहरवासियों से अपील भी की। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने विशेष रुप से रायपुर से आएं सावन म्यूजिकल बैंड ने शहरवासियों का मन मोह लिया। देशभक्ति और अनेक प्रकार के गानों पर देर शाम तक शहरवासी झूमते रहें। इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार जी, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान जी, प्रभारी कुलपति श्री अमित सक्सेना जी, कुलसचिव श्री अभय रणदिवे जी, निगम के अपर कमिश्नर श्री खजांची कुम्हार जी समेत निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहें।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़: 






 

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...