Skip to main content

मतदाता जागरूकता के लिए हजारों दीप जलाकर दिया मतदान का संदेश गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ, उससे पहले हमारा देश ब्रिटिश सरकार के गुलाम था और ब्रिटिश सरकार से पहले देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं थी। देश में राजाओं के द्वारा शासन चलाया जाता था और वहां पर सभी को समान अधिकार नहीं मिलता था। ऐसे में 26 जनवरी 1950 को जब देश में संविधान लागू हुआ तो देश में लोकतंत्रिक व्यवस्था लागू की गई। जिसकी वजह से देश के प्रत्येक नागरिक को अपना शासक चुनने का अधिकार और एक आम आदमी को भी उम्मीदवार के रूप में खड़े होने का अधिकार प्राप्त हुआ। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के द्वारा ही हर शासक को चुना जाता है। कौन सत्ता में रहेगा, कौन जीतेगा और कौन नहीं जीतेगा। इनका निर्धारण जनता और देश के नागरिक के द्वारा किया जाता है। जनता के द्वारा अपने खुद के प्रतिनिधि को मतदान करके चुना जाता है। मतदान का महत्व जनता और प्रतिनिधि दोनों के लिए बहुत अधिक होता है। मतदान का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। यह अधिकार हमें संविधान द्वारा प्रदान किया गया है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। ये प्रतिनिधि हमारी सरकार बनाते हैं और हमारे देश का शासन करते हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपने देश के विकास में योगदान दें।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के अन्तर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा में "स्वीप दीप" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के. एल. चौहान जी (Mr. K. L. Chouhan, IAS) के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. सुश्री दिव्या अग्रवाल जी (Ms. Divya Agrawal) के नेतृत्व में जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर के.एल. चौहान जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार जी (Mr. Sadanand Kumar) ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वीप दीप का शुभारंभ किया। "स्वीप दीप" कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दीप प्रज्वल्लित कर मतदान का संदेश देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Artwork Made With Enlighten Oil Lamp" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविज़नल सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा जी (Mrs. Sonal Rajesh Sharma, GBWR) द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिले के प्रशासनिक अधिकारीयों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के. एल. चौहान जी को प्रदान किया गया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री के. एल. चौहान जी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की ग्रामीण महिलाओं को सहित सभी अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

"स्वीप दीप" कार्यक्रम के अवसर पर जिला कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को आगामी निर्वाचन में लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखते हुए किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती दिव्या अग्रवाल जी , सहायक कलेक्टर श्रीमती नम्रता चौबे जी, एसडीएम श्री अमित गुप्ता जी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर आर दुबे जी, एसडीओपी श्रीमती निधि नाग जी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, समूह की महिलायें एवं नागरिकगण उपस्थित थे। इससे पूर्व भी बलौदाबाजार-भाटापारा को कई बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।


अन्य न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ : 

https://aajkijandhara.com/ Collector and District Election Officer कलेक्टर ने शतप्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ

https://cgmitan.com/21 हजार स्वीप दीपोत्सव समारोह के लिए बलौदाबाजार जिला प्रशासन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से हुआ सम्मानित…8 वीं बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाला जिला बना बलौदाबाजार-भाटापारा

https://www.etvbharat.com/ मतदाता जागरुकता में बलौदाबाजार की बल्ले बल्ले, रिकॉर्ड आठवीं बार मिला पुरस्कार - Golden Book Of World Records Award

https://chhattisgarhtalk.com/ Baloda Bazar Bhatapara News: दीपों के जगमग से रोशन हुआ बलौदाबाजार स्वीप; 21 हजार दीप जलाकर कलेक्टर ने दिया मतदान का संदेश

https://www.hindusthansamachar.in/ लोकसभा चुनाव : 21 हजार दीप जलाकर दिया गया मतदान का संदेश

https://lalluram.com/ बड़ी उपलब्धि : मतदाता जागरूकता पर बलौदाबाजार का फिर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम…



Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

भक्तामर स्तोत्र के रचियता श्री मानतुंगाचार्य जी की वेशभूषा धारण कर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बिबवेवाडी, पुणे ने बनाया विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

जैन धर्म अपने अनुयायियों को सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह एवं ब्रम्हचर्य के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करता हैं, यह जैन धर्म के मूल सिद्धांत भी कहलाते हैं। जैन धर्म के  अनुयायी  अहिंसा एवं धर्म के प्रति विशेष रूप से समर्पित होते हैं। जैन धर्म में संतों एवं मुनियों का विशेष स्थान होता हैं। अनुयायी मुनियों को आचार्य एवं गुरु के रूप में पूजतें हैं और उन्हें अपना आदर्श मानतें हैं। जैन मुनि सांसारिक बंधनों को त्याग कर अपने जीवन में अहिंसा, तप और ध्यान के माध्यम से अध्यात्मिक उन्नति की दिशा में अपने जीवन को समर्पित कर देते हैं। अध्यात्म के इस मार्ग पर चलते हुए जैन मुनि अपने अनुयायिओं एवं शिष्यों को धार्मिक शिक्षा एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करते है। दिनांक 7 अक्टूबर 2023, को बिबवेवाडी, पुणे के श्रीमान रसिकलाल एम. धारीवाल स्थानक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक बच्चों द्वारा जैन संत मानतुंग आचार्य जी की वेशभूषा धारण की गयी एवं उनके द्वारा रचित भक्तामर स्तोत्र का जाप भी किया गया। यह कार्यक्रम अनुष्ठान आराधिका श्री कुमुदलता जी महाराज सा (Anushthan Aradhika  Shri Kumudlata Ji Mah...