Skip to main content

बेमेतरा जिले की हज़ारों महिलाओं ने मतदान की शपथ ग्रहण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

भारत में महिलाओं की स्थिति हमेशा एक समान नहीं रही है। इसमें समय-समय पर हमेशा बदलाव होता रहा है। यदि हम महिलाओं की स्थिति का आंकलन करें तो पता चलेगा कि वैदिक युग से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं की सामाजिक स्थिती में अनेक तरह के उतार-चढ़ाव आते रहे हैं, और उसके अनुसार ही उनके अधिकारों में बदलाव भी होता रहा है। इन बदलावों का ही परिणाम है कि महिलाओं का योगदान भारतीय राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्थाओं में दिनों-दिन बढ़ रहा है। लोकतंत्र में मतदान की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। इसमें महिलाओं का मतदान के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक हैं। यदि महिलाएं जागरूक हो तो वह अपने पूरे परिवार को मतदान के लिए प्रेरित कर बूथ तक पहुंचाने का क्षमता रखती है।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में महिला मतदाता जागरूकता के लिए एक विशेष आयोजन जिले के प्रत्येक नगरीय निकाय और प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा जी (Mr. Ranbir Sharma, IAS) एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री टेकचन्द अग्रवाल जी (Mr. Techand Agrawal, CEO Zila Panchayat) के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक निर्धारित समय पर प्रत्येक नगरीय निकाय और प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड और भी अन्य जनपद मुख्यालयों पर हजारों की संख्या में महिला मतदाताओं ने मतदान हेतु शपथ ली गयी। सर्वाधिक स्थानों पर हजारों की संख्या महिलाओं द्वारा मतदान हेतु शपथ ग्रहण किये जाने पर इसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Most Women Pledged for Casting Vote" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रोविजिनल सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की छत्तीसगढ़ की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा जी (Mrs. Sonal Rajesh Sharma) द्वारा जिला कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा जी को कार्यक्रम के उपस्थित अन्य अधिकारीयों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रदान किया।

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज होने पर जिला कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस सर्टिफिकेट और वर्ल्ड रिकॉर्ड की असली हकदार महिला मतदाता है, जिन्होंने तपती धूप में पूरे उत्साह के साथ जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय निकाय, ग्राम पंचायतों में मतदान की शपथ ली। महिला मतदाता जागरूकता पर केंद्रित यह विशेष कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किया गया जहाँ से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने महिलाओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीईओ ज़िला पंचायत श्री टेकचन्द अग्रवाल जी, अपर कलेक्टर श्री अनिल बाजपेयी जी, उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री गुड्डू लाल जगत जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और महिला मतदाता उपस्थित थे।

 न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ : 




Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...