Skip to main content

भिलाई में आयोजित भोले बाबा की बारात गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक धार्मिक त्यौहार हैं, महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता हैं। इस विशेष दिन पर भगवान शिव में श्रद्धा रखने वाले भक्त व्रत-उपवास रखते हैं और विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना करते हैं। त्रिदेवों में ब्रह्म देव सृष्टि के रचयिता है, तो श्री हरि पालनहार हैं और भगवान शिव को संहारक के रूप माना जाता हैं। महाशिवरात्रि को लेकर भगवान शिव से जुड़ी कई मान्यताए प्रचलित हैं। ऐसा माना जाता हैं कि इस विशेष दिन ही रूद्र रूप में मध्यरात्रि को भगवान शिव का अवतरण हुआ था। इसके अलावा सबसे अधिक प्रचलित मान्यता यह हैं कि इस पावन तिथि को ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव जब माता पार्वती जी के यहाँ बारात लेकर पहुंचे तो उनके साथ बाराती के रूप में गण, संपूर्ण जगत के भूत-प्रेत, दानव, दैत्य, देवता आदि सम्मिलित थे और भगवान शिव ने भस्म से अपना श्रृंगार किया था।

महाशिवरात्रि के इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के भिलाई में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा भगवान शिव जी की भव्य बारात एवं शोभायात्रा निकाली गई। भगवान शिव जी की बारात में हजारों की संख्या में शिव भक्त भूत-पिशाच एवं गण का रुप धारण करकर सम्मिलित हुए। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री दया सिंह जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस शोभा यात्रा को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Most People Dressed as Shivgan" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head GBWR) द्वारा छत्तीसगढ़के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन जी की उपस्थिति में श्री दया सिंह जी को प्रदान कर सम्मानित किया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा के साथ ही शोभायात्रा में उपस्थित लोग ख़ुशी से झूम उठे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी ने भी बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि आज भिलाई का नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया। यह भिलाई के लिए ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव की बात है"। 

महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली इस भव्य बारात में हरियाणा से आए पगला बाबा को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता दिखी। हरियाणा में मलंग बाबा 'पगला बाबा" के नाम से प्रसिद्व है। वे अघोरी शिव के रूप में दिखे और उनके साथ भूत पिशाच की बड़ी संख्या में दिखे। अघोरी शिव के रूप में पगला बाबा ने शिव तांडव का नजारा पेश किया। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा बाबा की बारात का यह 15 वां साल है। इस वर्ष बारात में 151 झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। बारात में न सिर्फ भिलाई शहर के बाल्कि आसपास के जिलों व अन्य प्रदेश से भी भक्त शामिल हुए। इस भव्य शोभायात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव जी, सासंद सरोज पाण्डेय जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धर्मलाल कौशिक जी सहित कई दिग्गज नेता एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।

 न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज:

Video Courtesy:  KP News 

Video Courtesy: IBC24






Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...