Skip to main content

भगवान विष्णु के नाम का सर्वाधिक बार जाप करके बनाया विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु का बहुत अधिक महत्त्व है जिन्हें त्रिमूर्ति का एक हिस्सा माना जाता है। भगवान विष्णु ने अपने अवतारों के माध्यम से धरती पर बार-बार प्रकट होकर धर्म की स्थापना की है। भगवान विष्णु हिन्दू धर्म में सर्वोत्तम परमात्मा के रूप में माने जाते हैं। उन्हें सृष्टि का परिचालक या पालनकर्ता भी कहा जाता हैं। भगवान विष्णु हिन्दू धर्म के एक महत्वपूर्ण और प्रिय देवता हैं उनके पूजा-अर्चना के लिए अनेक स्तोत्र और भजन भी हैं जो उनकी महिमा को गाते हैं। भगवान विष्णु की आराधना करने के कई तरीके एवं उपाय प्रचलित हैं जिनमे से एक हैं विष्णु सस्त्रनाम का पाठ करना। शास्त्रों के अनुसार विष्णु सहस्रनाम का पाठ विष्णु जी के एक हजार नामों का संकलन है। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से व्यक्ति का जीवन सहज हो जाता है और उसके सभी पापों का नाश होता है। इसके पाठ से विष्णु भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं और घर में धन-धान्य, सुख-संपदा बनी रहती है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समस्त मानव और विश्व कल्याण की कामना से पंच दिवसीय श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान सुबह से लेकर रात तक आचार्यगणों, पुरुषों एवं महिलाओं द्वारा पांच दिनों तक श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ किया गया। इस आयोजन में श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के माध्यम से भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा सर्वाधिक बार भगवान विष्णु जी के नाम का जाप कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Feat of Reciting names of lord Vishnu" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकार्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head GBWR) द्वारा आयोजकों को प्रदान किया गया।

भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम पाठ के इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे शहरों से भी लोग शामिल हुए जिसमे भिलाई, आंध्रा और विशाखापट्टनम से भी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि इस 5 दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई उसके पश्च्यात भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ का आयोजन शुरू किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निर्विघ्न रुप से सफल और संपन्न हुआ। सभी भक्तजनों ने ऊर्जा और पूरे भक्ति भाव से विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के इस आयोजन में पूरी तन्मयता से अपनी भागीदारी निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...