Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Shree Vishnu Sahasranama

भगवान विष्णु के नाम का सर्वाधिक बार जाप करके बनाया विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु का बहुत अधिक महत्त्व है जिन्हें त्रिमूर्ति का एक हिस्सा माना जाता है। भगवान विष्णु ने अपने अवतारों के माध्यम से धरती पर बार-बार प्रकट होकर धर्म की स्थापना की है। भगवान  विष्णु हिन्दू धर्म में सर्वोत्तम परमात्मा के रूप में माने जाते हैं। उन्हें सृष्टि का परिचालक या पालनकर्ता भी कहा जाता हैं। भगवान विष्णु हिन्दू धर्म के एक महत्वपूर्ण और प्रिय देवता हैं उनके पूजा-अर्चना के लिए अनेक स्तोत्र और भजन भी हैं जो उनकी महिमा को गाते हैं। भगवान विष्णु की आराधना करने के कई तरीके एवं उपाय प्रचलित हैं जिनमे से एक हैं विष्णु सस्त्रनाम का पाठ करना। शास्त्रों के अनुसार विष्णु सहस्रनाम का पाठ विष्णु जी के एक हजार नामों का संकलन है। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से व्यक्ति का जीवन सहज हो जाता है और उसके सभी पापों का नाश होता है। इसके पाठ से विष्णु भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं और घर में धन-धान्य, सुख-संपदा बनी रहती है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समस्त मानव और विश्व कल्याण की कामना से पंच दिवसीय श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ उत्सव का आयोजन किया गया।