Skip to main content

इंडियन ट्रेडिशनल फूड्स (ITF) ने सबसे अधिक फ्लेवर्स में पानी-पूरी एवं सबसे तेज गति से इंस्टेंट भेल बनाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया

भारतीय व्यंजन दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय खाद्य पदार्थों के रूप में जाने जाते हैं इसका प्रमुख कारण यह हैं कि भारत के पास स्वाद एवं मसालों की विविध रेंज हैं। भारतीय व्यंजनों में मिलाये जाने वाले मसाले हर खाद्य प्रदार्थ को एक अनोखा स्वाद प्रदान करते हैं। भारत में मिलने वाला स्ट्रीट फूड विदेशी पर्यटकों एवं यहाँ के निवासियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। भारत में बड़ी मात्रा में स्ट्रीट फूड आइटम उपलब्ध हैं, देश के हर राज्य में एक भिन्न प्रकार का स्ट्रीट फूड पसंद किया जाता हैं। भारत के कुछ स्ट्रीट फूड ऐसे भी हैं जिन्हें देश दुनिया के बहुत से स्थानों में पसंद किया जाता हैं, जिनमे पानी-पूरी, भेल-पूरी, भेल, चाट आदि शामिल हैं। पानी-पूरी को कहीं-कहीं पुचका, फुल्का तो कहीं गोलगप्पा भी कहा जाता हैं, आमतौर पर यह मसालेदार, तीखा स्ट्रीट फूड है जिसे हर कोई पसंद करता है गोलगप्पों में उबले हुए चने और मैश किए हुए आलू के मिश्रण को भरा जाता है। इसकी चटनी चटपटी और और पानी मसालेदार होता है। भारतीय स्ट्रीट फूड में भेल भी एक ऐसा तीखा, चटपटा और स्वाद में बेमिसाल व्यंजन हैं जिसे देखकर ही मुह में पानी आ जाता हैं। सामान्य तौर पर, भेल को मुरमुरे, सेव, आलू, टमाटर, नमकीन एवं तीखी चटपटी चटनियों के साथ बनाया जाता है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं। 

भारतीय शाही पारंपरिक जायकों एवं भारतीय स्ट्रीट फूड को देश एवं विदेश के घरों तक पहुँचाने एवं इसके बेतरीन स्वाद को हर जुबां को चखाने का कार्य भारतीय कंपनी इंडियन ट्रेडिशनल फूड्स (ITF) द्वारा किया जा रहा हैं।आईटीएफ (ITF) के सह-संस्थापक और सीईओ श्री अमित कुमार बलेचा जी (Mr. Amit Kumar Balecha Co-Founder & CEO, ITF Food Pvt. Ltd.) ने मूल व्यंजनों के स्वाद और प्रामाणिकता को बरकरार रखते हुए सबसे नवीन तरीके से भारतीय पारंपरिक खाद्य पदार्थों को वैश्विक थाली में परोसने के लिए आईटीएफ की स्थापना की। भारतीय पारम्परिक स्वाद एवं खाद्य व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने वाली ITF Foods Private Limited कंपनी के तत्वाधान एवं श्री अमित कुमार बलेचा जी के मार्गदर्शन से ITF द्वारा सबसे ज्यादा फ्लेवर्स की पानी-पूरी बनाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। दिनांक 9 जनवरी 2024 को ग्रेटर नॉएडा के एक्सपोजीशन मॉल में आयोजित इंडसफूड एक्सिबिशन (Indusfood Exhibition) के दौरान ITF द्वारा पानी-पूरी के 122 फ्लेवर्स के पानी बनाये गऐ जिसे "Pani-Puri in Most Number of flavours" के शीर्षक के साथ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इसके अलावा ITF द्वारा अपना दूसरा विश्व कीर्तिमान महज 18 सेकंड में इन्स्टेंट भेल तैयार करके स्थापित किया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Fastest Preparation of Instant Bhel" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

इंडियन ट्रेडिशनल फूड्स (ITF), वैश्विक खाद्य उद्योग में नए आविष्कारों की एक श्रृंखला लेकर आया जिसमे आईटीएफ का पहला आविष्कार "गरम कढ़ाई - द हॉट पॉट" था, जो दुनिया का पहला सेल्फ-हीटिंग इंस्टेंट इंडियन फूड पैक था। गरम कढ़ाई को प्रतिष्ठित इंडस एक्सपो 2021 में प्रदर्शित किया गया था, एवं इसे वर्ष के एक अभिनव उत्पाद के रूप में मान्यता दी गई थी। आईटीएफ के अन्य अविष्कार जैसे माई करी 123, सैंडविच अचार आदि हैं। हाल ही में आईटीएफ ने गुज्जुबेन - द टेस्ट ऑफ गुजरात ब्रांड लॉन्च किया जिसमे पहली बार "7 फ्लेवर पानीपुरी किट, मखाना भेल,  और  तीन तीखे स्वादों में पानीपुरी पानी सहित अन्य आइटम शामिल हैं। इंडियन ट्रेडिशनल फूड्स (ITF), गुज्जुबेन और योज़ किचन के संस्थापक और सीईओ कहना हैं कि “आईटीएफ, सबसे नवीन तरीके से प्रामाणिक भारतीय स्वाद फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है और बहुत जल्द आईटीएफ की पूरी रेंज भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। हमारा मिशन भारत के स्वाद को दुनिया भर में फैलाना है। हमारा दृष्टिकोण भारत को सबसे नवीन तरीकों से दुनिया की हर डाइनिंग टेबल तक ले जाना है”

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़:




Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...