Skip to main content

दुनिया का सबसे छोटा लिफाफा बनाकर 8 वर्ष की उम्र में प्रभ्रीत ढांड ने गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपने नाम दर्ज किया

बच्चों में मस्तिष्क की क्रिएटिविटी को उभरने के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट (Art and Craft) एक बेहतरीन विकल्प हैं।आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों में एकाग्रता, रंगों व अक्षरों की समझ के साथ-साथ रचनात्मकता भी बढ़ती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें कला के प्रति जागरूक करना बहुत ज़रूरी है। उन्हें बचपन से ही आर्ट, पेंटिंग और क्राफ्ट जैसी सृजनात्मक कलाएं सिखाएं, ताकि वे इनके ज़रिए भविष्य के लिए तैयार हो सकें।बच्चों में क्राफ्ट के द्वारा पूर्व योजना बनाने की समझ बढ़ती है, क्योंकि क्राफ्ट में बच्चे जो बनाना चाहते हैं पहले उसकी भूमिका बनाते हैं। जैसे, कैसे उसकी शुरुआत हो, कैसा आकार वे चाहते हैं, किन रंगों से रंगेंगे और इस प्रकार से बच्चों में किसी भी कार्य से पहले उसकी योजना बनाने की समझ विकसित होती है। आर्ट एंड क्राफ्ट में कई फ़ील्ड्स होते हैं जिनमे से एक है मिनिएचर क्राफ्ट या मिनिएचर पेंटिंग इस कला में हम किसी भी वस्तु की छोटी प्रतिकृति का निर्माण करते हैं।

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय मूल की नन्ही प्रभ्रीत ढांड (Prabhreet Dhand) को आर्ट एंड क्राफ्ट में बेहद रुचि हैं। अपने खली समय में अधिकतर वे अपनी क्रिएटिविटी से कुछ न कुछ नया बनाने के प्रयास में लगी रहती हैं। अपनी इसी कला का प्रदर्शन करते हुए नन्ही प्रभीत ने एक छोटे से लिफाफे (Envelope) का निर्माण किया यह लिफाफा इतना छोटा था की उसे अब तक निर्मित सबसे छोटे लिफाफे के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। प्रभ्रीत ढांड द्वारा बनाये गए लिफाफे की साइज़ 4x3 मिलीमीटर हैं अतः अपने सबसे छोटे आकर के कारण गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Smallest Paper Envelope" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। अपनी बेटी का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर प्रभित के माता श्रीमती रुपिंदर कौर जी एवं पिता श्री अमनदीप ढांड जी ने हर्ष व्यक्त किया। प्रभ्रीत ढांड ने महज 8 वर्ष की उम्र में यह कारनामा कर कला के क्षेत्र में अपना एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।


https://newspositive.co.in/ Prabhrit Dhand registered his name in the Golden Book of World Records at the age of 8 by making the world’s smallest envelope

Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

भक्तामर स्तोत्र के रचियता श्री मानतुंगाचार्य जी की वेशभूषा धारण कर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बिबवेवाडी, पुणे ने बनाया विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

जैन धर्म अपने अनुयायियों को सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह एवं ब्रम्हचर्य के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करता हैं, यह जैन धर्म के मूल सिद्धांत भी कहलाते हैं। जैन धर्म के  अनुयायी  अहिंसा एवं धर्म के प्रति विशेष रूप से समर्पित होते हैं। जैन धर्म में संतों एवं मुनियों का विशेष स्थान होता हैं। अनुयायी मुनियों को आचार्य एवं गुरु के रूप में पूजतें हैं और उन्हें अपना आदर्श मानतें हैं। जैन मुनि सांसारिक बंधनों को त्याग कर अपने जीवन में अहिंसा, तप और ध्यान के माध्यम से अध्यात्मिक उन्नति की दिशा में अपने जीवन को समर्पित कर देते हैं। अध्यात्म के इस मार्ग पर चलते हुए जैन मुनि अपने अनुयायिओं एवं शिष्यों को धार्मिक शिक्षा एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करते है। दिनांक 7 अक्टूबर 2023, को बिबवेवाडी, पुणे के श्रीमान रसिकलाल एम. धारीवाल स्थानक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक बच्चों द्वारा जैन संत मानतुंग आचार्य जी की वेशभूषा धारण की गयी एवं उनके द्वारा रचित भक्तामर स्तोत्र का जाप भी किया गया। यह कार्यक्रम अनुष्ठान आराधिका श्री कुमुदलता जी महाराज सा (Anushthan Aradhika  Shri Kumudlata Ji Mah...