Skip to main content

महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज द्वारा 51 टन साबूदाने की खिचड़ी प्रसादी वितरण कर बनाया विश्व कीर्तिमान

शिप्रा नदी के तट पर स्थित उज्जैन नगरी को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple, Ujjain) भारत में बारह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। ज्योतिर्लिंगों में उज्जैन का महाकाल मंदिर एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो दक्षिणमुखी है। दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज है, जिन्हें काल का स्वामी भी कहा जाता है इसलिए इस ज्योतिर्लिंग को महाकाल भी कहते हैं। भगवान शिव के इस स्वरूप का वर्णन शिवपुराण में भी विस्तार से मिलता है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विराजित बाबा महाकाल के दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद हेतु पूरे वर्ष ही यहाँ देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहता हैं। श्रावण माह एवं महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन अवसर पर दुनिया भर से आयें भक्तों की श्रद्धा एवं भक्ति से महाकालेश्वर मंदिर एवं पूरा उज्जैन शहर शिवमय हो जाता हैं।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंधी समाज (Sindhi community) द्वारा साबूदाना खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महेश परयानी जी (Mr. Mahesh Paryani) के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उज्जैन के सिंधी समाज द्वारा शहर के इंदौर रोड पर स्थित महामृत्युंजय द्वार पर श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को वितरण करने हेतु कुल 5,104 किलो साबूदाना खिचड़ी का निर्माण किया गया था। वितरण हेतु 51 टन से भी अधिक साबूदाना खिचड़ी निर्माण करने के पर सिंधी समाज का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Preparation of Sago Khichdi" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। निर्मित साबूदाने की खिचड़ी का वितरण समाज के महिलाओं, पुरुषों और युवाओं द्वारा 44,405 लोगों को किया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Largest Distribution of Sago Khichdi" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट आयोजन के दौरान विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head GBWR) एवं प्रतिनिधि श्री सुबोध कुमार जी (Mr. Subodh Kumar, Representative GBWR) द्वारा निरिक्षण के पश्चात प्रदान किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल 'जय झूलेलाल' और 'जय श्री महांकाल' के जयकारों से गूंज उठा। प्रदेश के यशस्वी एवं धार्मिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी (Dr. Mohan Yadav, CM, Madhya Pradesh) भी सिंधी समाज द्वारा आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि पर आयोजकों को शुभकामनायें प्रेषित की।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पर्व पर आयोजित इस खिचड़ी प्रसादी वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिंधु जाग्रत समाज उज्जैन के समस्त पदाधिकारीयों, पूज्य सिंधी पंचायत इंदिरा नगर उज्जैन, पूज्य सतनाम सिंधी कॉलोनी पंचायत उज्जैन, पूज्य सिंधी भाई बंध पंचायत उज्जैन, पूज्य सिंधी साहिती पंचायत, भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा उज्जैन, पूज्य माधव नगर पंचायत उज्जैन एवं अन्य संगठनों के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा, सभी सदस्यों ने साबूदाना खिचड़ी प्रसादी के निर्माण एवं वितरण में सुबह से लेकर रात तक प्रतिपल सहयोग किया। यह कार्यक्रम श्री महेश परयानी जी, श्री संतोष लालवानी जी, श्री गोपाल बलवानी जी, लोकेश आडवाणी, श्री कपिल वाधवानी जी सहित अन्य गणमान्य लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ।

न्यूज़, फोटो एवं मीडिया गैलेरी: 

https://newspositive.co.in/ On Mahashivratri, Sindhi community created a world record by distributing 51 tons of sago khichdi prasad

https://www.bhaskar.com/ आज 51 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी बनाने और श्रद्धालुओं में बांटने का बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

https://www.agniban.com/ सिंधी समाज 51 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी बांटकर बनाएगा विश्व रिकॉर्ड






Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

भक्तामर स्तोत्र के रचियता श्री मानतुंगाचार्य जी की वेशभूषा धारण कर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बिबवेवाडी, पुणे ने बनाया विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

जैन धर्म अपने अनुयायियों को सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह एवं ब्रम्हचर्य के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करता हैं, यह जैन धर्म के मूल सिद्धांत भी कहलाते हैं। जैन धर्म के  अनुयायी  अहिंसा एवं धर्म के प्रति विशेष रूप से समर्पित होते हैं। जैन धर्म में संतों एवं मुनियों का विशेष स्थान होता हैं। अनुयायी मुनियों को आचार्य एवं गुरु के रूप में पूजतें हैं और उन्हें अपना आदर्श मानतें हैं। जैन मुनि सांसारिक बंधनों को त्याग कर अपने जीवन में अहिंसा, तप और ध्यान के माध्यम से अध्यात्मिक उन्नति की दिशा में अपने जीवन को समर्पित कर देते हैं। अध्यात्म के इस मार्ग पर चलते हुए जैन मुनि अपने अनुयायिओं एवं शिष्यों को धार्मिक शिक्षा एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करते है। दिनांक 7 अक्टूबर 2023, को बिबवेवाडी, पुणे के श्रीमान रसिकलाल एम. धारीवाल स्थानक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक बच्चों द्वारा जैन संत मानतुंग आचार्य जी की वेशभूषा धारण की गयी एवं उनके द्वारा रचित भक्तामर स्तोत्र का जाप भी किया गया। यह कार्यक्रम अनुष्ठान आराधिका श्री कुमुदलता जी महाराज सा (Anushthan Aradhika  Shri Kumudlata Ji Mah...