Skip to main content

रायपुर पुलिस के 'हेल्लो जिंदगी' अभियान ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया

नशा एक ऐसा अभिशाप हैं जो समाज के हर व्यक्ति के लिए बहुत ही हानिकारक होता हैं। यह एक ऐसी समस्या हैं जिसके परिणाम बहुत गंभीर होते हैं एवं व्यक्ति के जीवन को विपरीत दिशा में ले जा सकते हैं। नशा आज एक महामारी की तरह देश के हर हिस्से एवं हर वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। नशे की लत की वजह से हमारे देश के कई युवा सिगरेट, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए दिखाई देते हैं। उन्हें यह समझ नहीं आता कि किसी भी प्रकार का नशा उनके लिए आगे चलकर जान लेवा साबित हो सकता है। देश एवं समाज से नशे के प्रभावों को कम करने के लिए समाज को जागरूक होना चाहिए एवं साथ ही शासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियानों को समर्थन प्रदान करना चाहिए, ताकि नशे के प्रभावों से जूझने वाले व्यक्तियों को मदद मिल सके और समाज को इस महामारी से मुक्ति मिल सके।

नशा मुक्ति का एक ऐसा ही अभियान रायपुर पुलिस द्वारा चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी जी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक महेश्वरी जी के नेतृत्व में "हेल्लो जिंदगी" (Hello Zindagi) नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत 16 अगस्त 2023 को की गई। इस अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर 2023 तक विभिन्न स्कूलों व कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्य किये गये, जिसमे प्रमुख रहा नशा मुक्ति पर नारे एवं पोस्टर (Slogan and Posters) बनाने का कार्य। रायपुर जिले में नशा मुक्ति पर इकसठ हजार सात सौ पचास (61750) पोस्टर नारे बनाए गए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) के एशिया हेड, डॉ. मनीष विशनोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia head, GBWR) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल जी (SSP Mr. Prashant Agrawal) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी जी (Add. SP, Chanchal Tiwari) की उपस्थिति में रायपुर पुलिस के अभियान "हेल्लो ज़िंदगी" को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिलने की आधिकारिक घोषणा की तथा मेडल, बैच के साथ GBWR का सर्टिफिकेट प्रदान कर तीनों अधिकारियों के नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स मे शामिल होने की घोषणा की। 

पुलिस मित्र रोशना डेविड जी ने जानकारी देते हुए बताया, 'हेल्लो जिंदगी नशा मुक्ति अभियान' में रायपुर के समस्त DSP, SDOP, TI, विभिन्न प्राचार्य, शिक्षक, एन जी ओ संस्था (NGOs) द्वारा  शहरीय एवं ग्रामीण अंचलो के स्कूलों, कालेजों, मॉल, मोहल्लों, बाजारों, बस्तियों में अलग-अलग माध्यमों के द्वारा नशे से दूर रहने को प्रोत्साहित किया गया। स्कूलों एवं कालेजों में नारे, पोस्टर, ड्राइंग, पेंटिंग, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल जी ने नशा मुक्ति अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने एवं जिला पुलिस रायपुर का नाम विश्व रिकॉर्ड में शामिल होने पर बधाईयां देते हुए कहा की नशा मुक्ति कार्यक्रम को बंद नही करना है, निरंतर इसी उत्साह एवं लगन से अभियान को चलाते रहना है। आपने 'हेल्लो जिंदगी नशा मुक्ति अभियान' से जुड़े समस्त नागरिकों एवं पुलिस विभाग को उत्साहित किया। समस्त NGOs, DEO, DPO, प्राचार्यो, शिक्षकों, विद्यार्थियों, पत्रकार मीडिया, विशेष रूप से साया फाउंडेशन (Saya Foundation) एवं उड़ान जी एस सोसायटी (Udan G S Society) को प्रशस्त्री पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रायपुर पुलिस के अभियान हेल्लो ज़िंदगी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिलने पर सभी ने बधाई प्रेषित की।

न्यूज़ एवं मीडिया गैलेरी - 

Video Courtesy: Police Dost







फोटो एवं विडियो गैलेरी -




Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक अवसंरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण क्षेत्र की अब तक की सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी उपलब्धियों में से एक को साकार कर इतिहास रच दिया। कंपनी ने अहमदाबाद स्थित विश्व उमिया धाम मंदिर (Vishv Umiya Dham Temple) के लिए धार्मिक अवसंरचना हेतु अब तक का सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अद्वितीय उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा मान्यता प्रदान की गई। उपलब्धि के आंकड़े ● निरंतर कास्टिंग अवधि: 54 घंटे लगातार कार्य ● कंक्रीट की मात्रा: लगभग 24,100 घन मीटर विशेष रूप से तैयार किया गया ECOMaxX M45 लो-कार्बन कंक्रीट ● राफ्ट के आयाम: लगभग 450 फुट × 400 फुट × 8 फुट ● मानव संसाधन एवं उपकरण: 600 से अधिक अभियंता और कुशल श्रमिक, 285 ट्रांजिट मिक्सर तथा 26 बैचिंग प्लांट्स का उत्कृष्ट समन्वय ● जिस संरचना को सहारा देना है: यह कार्य जगत जननी माँ उमिया मंदिर (504 फुट ऊँचा, 1,500 से अधिक धर्म स्तंभों सहित विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर) के लिए किया गया। इतना कठिन क्यों था यह कार्य : इतने बड़े पैमाने पर राफ्ट कास्टिंग...