Skip to main content

धार विधानसभा के 76 स्‍थानों से निकली लाड़ली बहना तिरंगा कावड़ यात्रा ने रचा विश्व कीर्तिमान : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में रिकॉर्ड दर्ज

श्रावण माह की शुरुआत के साथ ही देश में कावड़ यात्रा का दौर शुरू हो जाता हैं। इस पावन मास के साथ ही शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिलता हैं। हर साल लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री देश की पवित्र नदियों से जल ले जाकर अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। पुराणों में बताया गया है कि कांवड़ यात्रा देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने का सबसे सरल और सहज तरीका है। भगवान शिव के भक्त बांस की लकड़ी पर दोनों ओर बंधे हुऐ पात्र के साथ पवित्र नदियों के तट पर पहुंचते हैं और पात्र में जल भरकर लौट जाते हैं। कांवड़ को अपने कंधों पर रखकर लगातार यात्रा करते हैं और अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं होता है। साथ ही घर में धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है और अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है।

धार, मध्यप्रदेश में आजादी के अमृत महोत्‍सव और भगवान शिव जी के प्रिय श्रावण और पुरुषोत्‍तम माह के पुण्‍य अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व जिलाध्‍यक्ष श्री राजीव यादव जी (Mr. Rajiv Yadav) के नेतृत्व में शहर में ऐतिहासिक लाड़ली बहना राष्‍ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन में 12 ज्‍योतिर्लिंगों, 4 तीर्थ एवं पवित्र नदियों (नर्मदाजल) के जल से धार विधानसभा के 76 स्‍थानों से एक साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार शहर में विभिन्न स्थानों से कावड़ यात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस यात्रा में मातृशक्ति हाथों में तिरंगा थामे चल रही थी। साथ ही पावन तीर्थ से लाए गए जल से भगवान धारनाथ का अभिषेक किया गया। 7 अगस्त को पीथमपुर से लेकर घाटा बिल्लौद और जिला मुख्यालय धार, धर्म और राष्ट्र प्रेम के रंग में सराबोर नजर आया। प्रात: से ही मंदिरों में शिव आराधना शुरू हो गई थी। वहीं सुबह 10 बजते-बजते शहर के अलग-अलग इलाकों में महिला कांवड़ियों का जुटना शुरू हो गया था। हर-हर महादेव, जय शिव शंकर के नारे लगाते हुए  कावड़ की मटकी में जल लेकर महिलाएं केसरिया व लाल परिधानों में शिव पूजन के लिए घरों से निकली। शहर के अलग-अलग इलाकों से महिला-पुरुष कावड़िएं जत्थों के रूप में निकले। जिसके कारण अलग-अलग क्षेत्रों से कावड़ यात्राएं धारेश्वर मंदिर प्रांगण पहुंची और भगवान धारनाथ का जलाभिषेक किया। पीथमपुर में भगवान बोकनेश्वर महादेव की पूजा की गई।

BJP के पूर्व जिलाध्‍यक्ष श्री राजीव यादव जी के नेतृत्व में निकली गई इस कावड़ यात्रा की भव्यता ने दो विश्व कीर्तिमान स्थापित किये जिन्हें गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में दर्ज किया गया। धार विधानसभा के धार, पीथमपुर, इंडोरामा,सागौर, घाटाबिल्लोद, तिरला सहित कुल 76 स्थानों में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की विशेषता यह थी की एक साथ 76 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ इस यात्रा का आयोजन किया गया जहाँ क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं महिलाओं द्वारा 12 ज्‍योतिर्लिंगों, 4 तीर्थ एवं पवित्र नदियों (नर्मदाजल) के जल से अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की टीम द्वारा धार विधानसभा के अलग-अलग स्थानों पर इस यात्रा के निरिक्षण करने के पश्च्यात टीम के डॉ. घनश्याम सिंह ठाकुर और श्री मनोज कुमार शुक्ला जी ने वर्ल्ड रिकार्ड की पुष्टि करते हुए "Kanwar Yatra Organized at Most Location Simultaneously" के शीर्षक के साथ श्री राजीव यादव जी को धारेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट, मेडल, बैच, टी-शर्ट, स्टिकर देकर सम्मानित किया। लाड़ली बहना राष्‍ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा के दौरान महिलाओं की विशेष भागीदारी रही एवं विधान सभा क्षेत्र की महिलाओं में हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा करके कार्यक्रम को और एतिहासिक बना दिया। कावड़ यात्रा में सर्वाधिक महिलाओं के द्वारा भाग लिए जाने पर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की अधिकारिक घोषणा की गयी जिसका प्रमाण पत्र "Most Women Participating in Kanwar Yatra (Multiple Location)" शीर्षक के साथ प्रेषित किया जाएगा। इस विश्व कीर्तिमान के माध्यम से प्रदेश में धार को नई को पहचान मिली है। 

BJP के पूर्व जिलाध्‍यक्ष श्री राजीव यादव जी बताया की यह आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा शुरू की गयी लाड़ली बहना योजना एवं  देश के वीर शहीद सैनिकों को समर्पित हैं। हमारा देश आजादी के 76वें वर्ष के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र 76 अलग-अलग स्थानों पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी व उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व विधायक करण सिंह पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, जिला महामंत्री सनी रीन, कन्हैयालाल यादव, आशीष गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने, उपाध्यक्ष मयंक महाले, विपिन राठौड़ सहित कई भाजपा नेताओं ने कावड़ यात्रा में हिस्सा लिया। पीथमपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पटेल, अशोक पटेल, विजय सिंह रघुवंशी, मनोज जायसवाल, घाटाबिल्लोद में निर्भयसिंह पटेल, प्रमोद मानेकर, राज पटेल व तिरला में रामकिशन पाटीदार, आसाराम पाटीदार, वीरेंद्र पाटीदार, राजाराम मुकाती, राजेश जैन सहित कई भाजपा नेताओं ने व्यवस्था संभाली। आयोजन में मनोज ठाकुर, महेश बोड़ाने, विपुल चोपड़ा, जितेन्द्र अग्रवाल, संजय मकवाना, मनीष मकवाना, रवि मेहता, ईश्वर जाट, दीपक सिंधी आदि कार्यकर्ताओ ने व्यवस्था संभाली।

अन्य न्यूज़ एवं मीडिया लिंक -



पीथमपुर का नाम इतिहास में हुआ दर्ज:76 स्थानों से निकाली गई लाडली बहना तिरंगा यात्रा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जुड़ा

76 स्‍थानों से निकली लाड़ली बहना तिरंगा कांवड़ यात्रा:शिव पूजन के लिए घरों से निकली महिलाएं, शिवभक्‍तों के जमावड़े ने बनाया विश्‍व रिकार्ड

शिवमय माहौल के साथ तिरंगा थामे निकली मातृशक्ति……राजीव ने बनाया विश्‍व रिकार्ड

धार विधानसभा में 1 लाख लोगों की सहभागिता के साथ 76 स्‍थानों से निकली लाड़ली बहना राष्‍ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा



मीडिया कवरेज़ -


































Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक अवसंरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण क्षेत्र की अब तक की सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी उपलब्धियों में से एक को साकार कर इतिहास रच दिया। कंपनी ने अहमदाबाद स्थित विश्व उमिया धाम मंदिर (Vishv Umiya Dham Temple) के लिए धार्मिक अवसंरचना हेतु अब तक का सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अद्वितीय उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा मान्यता प्रदान की गई। उपलब्धि के आंकड़े ● निरंतर कास्टिंग अवधि: 54 घंटे लगातार कार्य ● कंक्रीट की मात्रा: लगभग 24,100 घन मीटर विशेष रूप से तैयार किया गया ECOMaxX M45 लो-कार्बन कंक्रीट ● राफ्ट के आयाम: लगभग 450 फुट × 400 फुट × 8 फुट ● मानव संसाधन एवं उपकरण: 600 से अधिक अभियंता और कुशल श्रमिक, 285 ट्रांजिट मिक्सर तथा 26 बैचिंग प्लांट्स का उत्कृष्ट समन्वय ● जिस संरचना को सहारा देना है: यह कार्य जगत जननी माँ उमिया मंदिर (504 फुट ऊँचा, 1,500 से अधिक धर्म स्तंभों सहित विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर) के लिए किया गया। इतना कठिन क्यों था यह कार्य : इतने बड़े पैमाने पर राफ्ट कास्टिंग...