Skip to main content

श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी कैंपस में सर्वाधिक लोगो द्वारा 10 मिनट में 35 योगासन कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में हुआ दर्ज

योग एक प्राचीन भारतीय ध्यान और शारीरिक अभ्यास की प्रक्रिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक स्वास्थ्य को सुधारना है। योग का शब्दिक अर्थ 'एकीकृत' या 'संगठित' होता है, जिससे सुझाव आता है कि योग एकता की ओर प्राप्त करने का एक मार्ग है। यह मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को संतुलित करने के उपाय के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। योग की श्रंखलाएं विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम, ध्यान, आदि से मिलकर बनती हैं, जिनका प्रयोग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, और आत्मा के विकास में किया जाता है। योग की श्रंखलाओं में कुछ मुख्य योग हैं जैसे कि हठ योग, भक्ति योग, ज्ञान योग, कर्म योग, राज योग, आदि। योग के लाभों की चर्चा करते समय, शारीरिक दृष्टि से योग शारीरिक लचीलापन बढ़ाता है, मांसपेशियों को मजबूती देता है, रक्त संचार को सुधारता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। मानसिक दृष्टि से योग ध्यान के माध्यम से मानसिक चंचलता को कम करने में मदद करता है, मानसिक शांति प्रदान करता है और मनोबल को बढ़ावा देता है।

हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘एसकेडीयू स्पेशल योगासन श्रृंखला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से युवा, महिला, पुरुष और सरकारी कर्मियों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। दरअसल, एसकेडी यूनिवर्सिटी द्वारा योग और आसनों के विशिष्ट संयोजन से "10 मिनट में रोग छूमंतर" की थीम पर तैयार स्पेशल योगासन श्रृंखला बनाई गई। ये श्रृंखला 35 तरह के योगासनों का संयोजन है जिसे केवल 10 मिनट की समय अवधि में पूरा किया जा सकता है। 35 तरह के योगासनों से सजी ‘एसकेडीयू स्पेशल योगासन श्रृंखला’ पर आधारित पुस्तिका का अतिथियों ने लोकार्पण किया। पुस्तिका में पूरी सीरीज को चित्रों के साथ दर्शाया गया है और इसे जन सामान्य के लिए वितरित किया जाएगा। इस मौके पर उल्लेखनीय योगदान करने वाले योगाचार्य और योग शिक्षकों को योग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

SKD University (Shri Khushal Das University) कैंपस में डॉ. राजेंद्र निकुम्भ जी (Dr. Rajendra Nikumbh) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस योग कार्यक्रम के दौरान जिले भर से आये युवा, महिला, पुरुष, सरकारी कर्मियों एवं  योग प्रेमियों ने सुबह करीब 08:30 बजे एक साथ योगाभ्यास कर 10 मिनट में 35 योग की इस श्रंखला (एसकेडीयू स्पेशल योगासन श्रृंखला) को परफॉर्म कर एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Most Yoga Poses Performed in a Relay by Mass" के शीर्षक के साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। जिसका सर्टिफिकेट कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के नेशनल हेड श्री अलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, National Head, GBWR) द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती रुक्मिणी रियार जी (Mrs. Rukmani Riyar, IAS) ने कहा कि ये आयोजन योग और हनुमानगढ़ दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। उन्होंने स्वयं योगासन सीरीज के वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम के प्रतिभागियों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाया। एसकेडी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन दिनेश कुमार जुनेजा ने बताया कि योग के लिए शुरू की गई ये खास मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि योग में दूसरी बार यूनिवर्सिटी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है जो पूरे प्रदेश के लिए उल्लेखनीय है। इससे पूर्व भी सर्वाधिक लोगो द्वारा महामुद्रा आसन कर "Most People Performing Mahamudra Yoga Simultaneously"  के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में SKD University के नाम दर्ज हैं। कार्यक्रम में उपस्थित हरियाणा योग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य (Dr. Jaydeep Arya) ने कहा कि योग भारत की समृद्ध संस्कृति, अस्मिता और गौरव से जुड़ा विषय है, इसलिए दुनियाभर में जहां भी योग का प्रभाव बढ़ रहा है, वहां के जनमानस में भारत और भारतीयता के लिए और अधिक स्वीकृति भी बढ़ी है। योगासन भारत के राष्ट्रीय महासचिव आर्य ने कहा कि मानसिक तनाव से जूझती दुनिया ने योग को अपना लिया है। योग का बाजार और विस्तार निरंतर अपनी गति बनाए हुए है और योग में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में योग को खेलों के महाकुंभ यानी ओलिंपिक में भी शामिल किया जाएगा, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

Video Courtesy: Shri Khushal Das University

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के संरक्षक और गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि जब कई क्षेत्रों में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ, उस समय जिला कलेक्टर की रणनीतिक सूझबूझ और कुशल नेतृत्व के कारण बाढ़ की संभावित त्रासदी से हनुमानगढ़ की जनता को सुरक्षित बचा लिया गया। लायंस क्लब के साथ अन्य स्थानीय संस्थाओं ने जिला कलेक्टर को सम्मानित कर आभार जताया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र से योगा थेरेपिस्ट डॉ. दिलीप पाटिल, डॉ. पल्लवी करवाने, जोधपुर से डॉ. रवि शास्त्री, डॉ. राजेश योगाचार्य, राजस्थान योगासन भारत के सचिव डॉ. संदीप कासनिया, सामाजिक संगठन और शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विश्वविद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भीष्म कौशिक ने किया।

 मीडिया कवरेज - 

Video Courtesy: Shri Khushal Das University













Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...