Skip to main content

विश्व योग दिवस पर सर्वाधिक लोगो ने ताड़ासन कर बनाया विश्व कीर्तिमान : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

विश्व योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय उत्सव है जो पूरे विश्व में योग का प्रचार-प्रसार करने का उद्देश्य रखता है। योग एक प्राचीन और शक्तिशाली आयामिक परंपरा है जो मन, शरीर और आत्मा को एक संभावित एकता में जोड़ने का कार्य करती है। योग का शाब्दिक अर्थ है "जुड़ना" या "एक होना"। यह समस्त मानवता को एक साथ लाने वाला शक्तिशाली तंत्र है जिससे शरीर, मन, और आत्मा के साथ सांदर्भिक संतुलन प्राप्त होता है। योग के मूल उद्देश्य में शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक विकास का संतुलन होता है, जिससे व्यक्ति स्वस्थ, समृद्ध और सकारात्मक जीवन जीने में समर्थ होता है।योग की उत्पत्ति भारतीय संस्कृति में हुई है और वेदों में इसका प्रचलन देखा जा सकता है। संस्कृत शब्द "युज" से इसे जोड़ा गया है, जिसका अर्थ है शक्ति या ऐसी शक्ति से जुड़ना जो हमें अच्छे और सकारात्मक जीवन की दिशा में प्रेरित करे। योग के प्रमुख विधाएं हठ योग, भक्ति योग, कर्म योग, ज्ञान योग और राज योग हैं। ये विभिन्न विधाओं में योगासन, प्राणायाम, ध्यान और मुद्राएं शामिल होती हैं, जो शरीर, मन, और आत्मा के विकास में मदद करती हैं। योग का महत्वपूर्ण लाभ है कि यह हमें स्वस्थ रखता है। योग के अभ्यास से शरीर के रोगों का नाश होता है और इससे रोग प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है। साथ ही, योग मन को शांत करता है, मानसिक तनाव को कम करता है और चिंता और अवसाद को दूर करने में मदद करता है। योग के अभ्यास से मानसिक तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग और अनेक अन्य बीमारियों का नियंत्रण होता है।


विश्व योग दिवस का राष्ट्रीय आयोजन इस वर्ष जबलपुर, मध्य प्रदेश (Jabalpur, Madhya Pradesh) में किया गया। इसके लिए तैयारियां भी जोर-शोर से की गयी। नौवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के गैरिसन ग्राउंड में इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति श्री जयदीप धनखड़ जी (Mr. Jaydeep Dhankhad) उपस्तिथ रहे। गैरिसन ग्राउंड में अकेले राष्ट्रीय कार्यक्रम में करीब पंद्रह हजार योगाभ्यासी शामिल हुए और भारत सरकार के कॉमन योगा प्रोटोकॉल पर एक साथ योग किया। गैरीसन ग्राउंड में देश के मुख्य कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं ट्रांसजेंडर्स का समूह तथा कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों से मुक्त हुये व्यक्तियों का समूह भी शामिल हुआ और योग अभ्यास किया। जबलपुर के योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे देश और दुनिया के करीब 80 देशों में किया गया। गैरिसन ग्राउंड के अलावा भी प्रशासन के द्वारा शहर के अन्य उद्यानों, स्कूल, कॉलेज एवं महाविद्यालयों में भी योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहा शहर के लाखों लोगो द्वारा योगाभ्यास किया गया जहा लाखों की संख्या में लोगों ने योग अभ्यास किया। शहर के सभी योगा स्थलों पर एक साथ ताड़ासन योगा (Mountain pose) परफॉर्म कर विश्व रिकार्ड्स स्थापित किया गया जिसमे शहर के दो लाख छियालीस हजार छः सौ सतहत्तर (2,46,677) लोगो द्वारा इस योग को किया गया जिसके लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Most People Performing Tadasana Yoga (Multiple Location)" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन (Mr. Sourabh Suman Kumar) के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रशासन एवं अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के अथक प्रयास से ही यह आयोजन सफल हो पाया हैं।

जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल उपराष्ट्रपति धनखड़ जी ने कहा कि नर्मदा के तट पर और रानी दुर्गावती की बलिदानी भूमि पर आकर मैं अभिभूत हूं। योग दिवस एक दिन का नहीं है, बल्कि रोज का है. योग स्वस्थ जीवन की पूंजी है। सभी इसका सदुपयोग करें और साथ में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी ने यह भी कहा है कि योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं हैं, ये मानव जाति के लिए है। योग शरीर और आत्मा को सक्षम बनाता है. योग का यही मंत्र है कि 'हींग लगे न फिटकरी, रंग चोखा ही आवे' (बिना खर्च किए काम बन जाना)। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर दिए गए संदेश का प्रसारण भी किया गया। 


बच्चों के मनोरंजन में अग्रणी, निकलोडियन पुरे देश के बच्चों के लिए अभिनव और दिलचस्प अनुभव लेकर आता रहा हैं। बच्चों को प्रतिदिन योगा करने की प्रेरणा देने के लिए निकलोडियन ने एक बार फिर आयुष मंत्रालय के साथ साझेदारी की हैं। लगातार चौथे साल चल रही इस साझेदारी के अंतर्गत निकलोडियन के फ्लैगशिप अभियान - #YogaSeHiHoga - द्वारा योगा के विभिन्न फायदों के बारे में बताया जाता हैं। इस अभियान में मोटू-पतलू, मैजिकटून रुद्रा, अभिमन्यु ने जबलपुर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में स्वस्थ जीवन शैली का प्रसार किया। इस कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति के आलावा मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी (Mr. Shivraaj singh Chouhan) एवं अन्य गणमान्य लोगो ने योगासन करके अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।


Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक अवसंरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण क्षेत्र की अब तक की सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी उपलब्धियों में से एक को साकार कर इतिहास रच दिया। कंपनी ने अहमदाबाद स्थित विश्व उमिया धाम मंदिर (Vishv Umiya Dham Temple) के लिए धार्मिक अवसंरचना हेतु अब तक का सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अद्वितीय उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा मान्यता प्रदान की गई। उपलब्धि के आंकड़े ● निरंतर कास्टिंग अवधि: 54 घंटे लगातार कार्य ● कंक्रीट की मात्रा: लगभग 24,100 घन मीटर विशेष रूप से तैयार किया गया ECOMaxX M45 लो-कार्बन कंक्रीट ● राफ्ट के आयाम: लगभग 450 फुट × 400 फुट × 8 फुट ● मानव संसाधन एवं उपकरण: 600 से अधिक अभियंता और कुशल श्रमिक, 285 ट्रांजिट मिक्सर तथा 26 बैचिंग प्लांट्स का उत्कृष्ट समन्वय ● जिस संरचना को सहारा देना है: यह कार्य जगत जननी माँ उमिया मंदिर (504 फुट ऊँचा, 1,500 से अधिक धर्म स्तंभों सहित विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर) के लिए किया गया। इतना कठिन क्यों था यह कार्य : इतने बड़े पैमाने पर राफ्ट कास्टिंग...