Skip to main content

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज, मेरठ के विद्यार्थियों ने बनाया संगीतमय वर्ल्ड रिकॉर्ड


पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज, मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित एक प्रमुख व्यावसायिक शिक्षा संस्थान है। इसका संगठन 1996 में स्थापित किया गया था और यह मेरठ क्षेत्र में प्रशिक्षण, अनुसंधान और व्यावसायिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है। यह कॉलेज उत्तम प्रशिक्षण, प्रगतिशीलता और शिक्षा के माध्यम से अपने छात्रों को व्यावसायिक जगत में सफलता की प्राप्ति के लिए तैयार करता है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रबंधन महाविद्यालय ने व्यावसायिक मानकों के अनुरूप विभिन्न पाठ्यक्रमों की पेशकश की है। यहां विभिन्न क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की पेशकश की जाती है, जिनमें व्यवसाय प्रबंधन, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स, वित्तीय प्रबंधन और मानव संसाधन प्रबंधन शामिल हैं। यहां के प्रोफेसर और अध्यापकों की एक मजबूत टीम है, जो उच्च शैक्षणिक योग्यता और व्यावसायिक अनुभव के साथ विद्यार्थियों के विकास में सक्षम हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज, मेरठ 13 जून 2023, मंगलवार को कॉलेज के बीबीए एवं बीसीए के फ़ाइनल वर्ष के छात्र एवं छात्राओं द्वारा ग्रेजुएशन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ संस्था के चेयरमेन श्री योगेश मोहन गुप्ता जी (Mr. Yogesh Mohan Gupta), प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल (Dr. Mayank Agrawal), संस्थान निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ (Dr. Nirdesh Vashishth), प्राचार्य डॉ. ऋतु भरद्वाज (Dr. Ritu Bharadwaj) एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रॉबिन्स रस्तोगी जी (Dr. Robins Rastogi), द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वल्लित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा 100 अलग-अलग वाद्य यंत्रों को संचालित किया गया एवं बजाया गया। इतनी अधिक संख्या में लोगो द्वारा वाद्य यंत्रो को एक साथ बजाने के कारण इस कार्य को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया जिसके लिए "Most People Performing in a Musical Ensemble" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) एवं इंडिया हेड श्री अलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, India Head, GBWR) द्वारा संस्थान के चेयरमेन श्री योगेश मोहन गुप्ता जी को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पारामिता दास जी एवं श्री आनंद स्टीफन जी द्वारा किया गया।


न्यूज़ एवं मीडिया - 





Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...