Skip to main content

संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था ने रचे कई विश्व कीर्तिमान

 जयगुरुदेव बाबा (संत श्री उमाकांतजी महाराज) भारतीय धार्मिक और आध्यात्मिक जगत के एक प्रमुख गुरु रहे हैं, जिन्होंने अनेकों लोगों को अपनी शिक्षा, प्रेम और सेवा के माध्यम से प्रभावित किया है। वे न सिर्फ अपने साधकों के लिए एक मार्गदर्शक हैं, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी हैं।जय गुरुदेव बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव में हुआ था। उनके असाधारण अवधारणाओं, आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति के कारण उन्हें बचपन से ही साधु बनने की इच्छा थी। बाल्यावस्था से ही अध्यात्म में रूचि होने के कारण पढ़ाई पूर्ण होते ही सन् 1973 में जय गुरुदेव बाबाजी के पास पहुंचे और परम पूज्य बाबाजी से नामदान (दीक्षा) लेकर उनके आदेशानुसार सेवा और भजन कार्य में लग गए।



बाबा जय गुरुदेव महाराज ने ध्यान और आध्यात्मिक साधना में अपना समय बिताया, जिससे उन्हें गहरी आंतरिक अनुभूति हुई। उन्होंने संसारिक बाधाओं, मानसिक अशांति और जीवन के विभिन्न पहलुओं के साथ समाधान प्राप्त किया। विभिन्न आध्यात्मिक उपदेशों, प्रवचनों और सत्संगों के माध्यम से बाबा जयगुरुदेव महाराज ने जनता को आध्यात्मिकता के महत्व को समझाया। उन्होंने अद्भुत तत्वों के साथ आध्यात्मिक ज्ञान और साधना का अवसर प्रदान किया। उनके द्वारा बताए गए आध्यात्मिक सिद्धांतों ने लोगों को जीवन के अद्भुत रहस्यों के प्रति उत्साहित किया।

बाबा जय गुरुदेव महाराज ने सभी लोगों को मांस, मछली, अण्डा आदि अशुद्ध आहार छोड़कर, जीवों पर दया करते हुये शुद्ध शाकाहारी बनने की प्रेरणा दी, जिसके फलस्वरूप अभी तक महाराज की प्रेरणा से लाखों लोग अशुद्ध आहार छोड़कर शाकाहारी बन गये हैं। महाराज जी द्वारा लोगो को बुद्धि भ्रष्ट करने वाले सभी प्रकार के नशीले पदार्थ एवं व्यसनों से दूर रहकर सदाचार एवं अहिंसा के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी जाती है उनके उपदेशो से प्रोत्साहित होकर आज तक लाखो लोग नशामुक्त होकर सादगी से अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

बाबा जय गुरुदेव महाराज द्वारा संचालित "बाबा जय गुरुदेव धर्म विकास संस्था" ने आध्यात्मिक सेवा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है।बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था एक प्रमुख आध्यात्मिक संस्था है, जो आध्यात्मिक विकास, मानव सेवा, सामाजिक परिवर्तन और धार्मिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने का कार्य करती है। इस संस्था का मुख्यालय भारत में स्थित है और यह विभिन्न देशों में शाखाएं और सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए विस्तार किया गया है। बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था के कार्यों में आध्यात्मिक सत्संग, प्रवचन, धार्मिक पठन, मंदिर निर्माण, आध्यात्मिक पुस्तकों का प्रकाशन, संगठन द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम और धार्मिक यात्राओं का आयोजन शामिल है। संस्था धर्मिक साधना, योग, ध्यान और प्रार्थना को प्रोत्साहित करती है और जीवन में आंतरिक शांति, सुख और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त करने की शिक्षा देती है।

बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था ने अपने कार्यों से कई विश्व रिकार्ड्स बनाए हैं। इनमें से कुछ महत्वपूर्ण वर्ल्ड  रिकार्ड्स निम्नलिखित हैं:

23 अक्टूबर - 22 नवंबर, 2017 के दौरान संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में मनुष्य को शाकाहार, सदाचार, सत्य, अहिंसा और नशामुक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु दो सौ छप्पन (256) चार पहिया वाहनों ने काफिला निकला गया जो की मध्य प्रदेश के उज्जैन से शुरू होकर गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश होता हुआ 22 नवंबर को भिंड रोड, मेला मैदान, ग्वालियर में स्माप्त हुआ। इस अभियान के दौरान काफिले ने लगभग  4,293 किलोमीटर की यात्रा की। काफिले में अधिकतम संख्या में  चार पहिया वाहनों के शामिल होने के कारण बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Largest Cavalcade of Four Wheeler Vehicles" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

24 अक्टूबर - 22 नवंबर, 2017 के दौरान संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन संस्थान द्वारा निकले गए काफिले की यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कुल मिलकर अट्ठारह लाख तीन हजार दो सौ इक्यावन (1803251) लोगों द्वारा शाकाहार का अभ्यास करने के लिए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। एकाधिक स्थानों पर अधिकतम लोगो द्वारा शाकाहार का पालन करने हेतु सः हस्ताक्षर संकल्प पत्र भरने एवं शाकाहार का संकल्प लेने के लिए बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Most People Signed Pledge Form for Practicing Vegetarianism" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 

12 मई, 2018 को उज्जैन, मध्यप्रदेश मे संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में किये जाने वाले वार्षिक कार्यक्रम में भंडारे के दौरान बारह हजार दो सौ पांच (12205) किग्रा. मिक्स वेज (अलग-अलग प्रकार की सब्जियों को एक साथ मिलकर बनाया जाने वाला भारतीय व्यंजन) तैयार किया गया और हजारों लोगों को परोसा गया। इतनी अधिक मात्रा में मिक्स वेज को बनायें और परोसे जाने पर बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था, उज्जैन को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Largest Serving of Mix Veg" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

13 मई, 2018 को उज्जैन, मध्यप्रदेश मे संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में किये जाने वाले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दस हजार तीन सौ अड़तीस (10338) किग्रा. हलवा तैयार कर हजारों लोगों को प्रसाद के रूप में परोसा गया। इतनी अधिक मात्रा में हलवा को बनायें और परोसे जाने पर बाबा जय गुरु देव धर्म विकास संस्था, उज्जैन को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Largest Serving of Halva" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

26 जुलाई, 2018 को संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में जयपुर, राजस्थान में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक लाख इक्यासी हजार पांच सौ उनतीस (181529) शाकाहारी लोग एक ही स्थान पर एकत्रित हुए। एक साथ एक ही स्थान पर इतनी अधिक संख्या में शाकाहारी लोगो द्वारा एकत्रित होने पर बाबा जय गुरु देव धर्म विकास संस्था को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Largest Congregation of Vegetarian People" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

26 जुलाई, 2018 को संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में जयपुर, राजस्थान में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक लाख बहत्तर हजार छह सौ उन्नीस (172619) लोगों ने एक साथ 'जय गुरुदेव' मंत्र का जाप किया। एक साथ एक ही स्थान पर इतनी अधिक संख्या में लोगों द्वारा मंत्र जाप करने के लिए बाबा जय गुरु देव धर्म विकास संस्था को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Most People Chanting Mantra Simultaneously" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

19 अक्टूबर, 2019 को संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में बेसन से तैयार दो सौ अड़तालीस (248) प्रकार के खाद्य पदार्थों को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित एक शाकाहारी एकत्रीकरण समारोह के दौरान प्रदर्शित किया गया है। जिसके लिए बाबा जय गुरु देव धर्म विकास संस्था, उज्जैन को चने के आटे के खाद्य पदार्थों का सबसे बड़ा प्रदर्शन करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Largest Display of Gram Flour Edibles" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

20 अक्टूबर, 2019 को संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित एक शाकाहारी एकत्रीकरण समारोह में बत्तीस (32) विभिन्न राष्ट्रीयताओं के लोगों ने भाग लिया।एक समारोह में अत्यधिक अलग अलग देश की राष्ट्रीयता के लोगों द्वारा एक ही स्थान सम्मिलित होने पर बाबा जयगुरु देव धर्म विकास संस्था, उज्जैन को  गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Most Nationalities in a Vegetarian Congregation" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

09 नवंबर, 2019 को भोपाल, मध्यप्रदेश में  एक कार्यक्रम के दौरान संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में  गेहूँ और गेहूँ उत्पादों से तैयार खाद्य पदार्थों की पाँच सौ छब्बीस (526) किस्मों को प्रदर्शित किया गया। जिसके लिए बाबा जय गुरु देव धर्म विकास संस्था को गेहूं और गेहूं उत्पाद खाद्य पदार्थों का सबसे बड़ा प्रदर्शन करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Largest Display of Wheat & Wheat Product Edibles" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

15 नवंबर, 2019 को; संत श्री उमाकान्तजी महाराज के मार्गदर्शन में एक सौ अस्सी (180) अलग-अलग सब्जियों की किस्मों को मिलाकर एकसाथ सब्जी बनाई गई। सबसे अधिक किस्म की सब्जियों को  एकसाथ मिलाकर पकाई गई सब्जी  के लिए बाबा जय गुरु देव धर्म विकास संस्था को "Vegetable Curry Cooked With Most Vegetable Varieties" के शीर्षक के साथ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

15 नवंबर, 2019 को; संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में नेपाल के एक हजार पांच सौ सैंतालीस (1547) थारू जनजातीय लोग काठमांडू के टुंडी खेल के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सर्वाहारी से शाकाहारी बन गए। बाबा जय गुरु देव धर्म विकास संस्था द्वारा इतनी बड़ी संख्या में एक सर्वभक्षी समुदाय के लोगो को शाकाहारी में परिवर्तन किये जाने पर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा "Largest Mass Transformation of an Omnivore Community to Vegetarian" के शीर्षक के साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

16 नवंबर, 2019 को; संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में नेपाल के एक हजार छह सौ चौंतीस (1634) थारू आदिवासी लोगों ने काठमांडू के टुंडी खेल के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शराब छोड़ दी गयी।  बाबा जय गुरु देव धर्म विकास संस्था द्वारा इतनी बड़ी संख्या में एक ही समुदाय के लोगो द्वारा शराब का सेवन छोड़ने पर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा "Most People Belonging to a Single Community Giving up Alcohol" के शीर्षक के साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

30 नवंबर, 2019 को अमरावती, महाराष्ट्र में  एक कार्यक्रम के दौरान संत श्री उमाकांतजी महाराज के मार्गदर्शन में चावल और चावल आधारित उत्पादों से तैयार खाद्य पदार्थों की तीन सौ इकसठ (361) किस्मों को प्रदर्शित किया गया। जिसके लिए बाबा जय गुरु देव धर्म विकास संस्था को चावल और चावल आधारित उत्पादों से तैयार खाद्य पदार्थों का सबसे बड़ा प्रदर्शन करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Largest Display of Rice & Rice Based Product Edibles" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

अन्य न्यूज़ और मीडिया लिंक्स -

जय गुरुदेव आश्रम में 5 हजार लोगों ने 115 भंडारों में चार घंटे में 9538 किलो सूजी के हलवे का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

संत उमाकान्त जी महाराज के सानिध्य में बना शाकाहारियों का गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

उज्जैन आश्रम समाचार: बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्य करती है

World Record in Bhopal Satsang Program

अब ग्वालियर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी बाबा जयगुरुदेव संगत

बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था उज्जैन ने कियेे महान कार्य- बनाए 16 विश्व रिकॉर्ड



Comments

Popular posts from this blog

सर्वाधिक योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन (Akhil Bharatvarshiya Maheshwari Mahila Sangathan) देश में महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत हैं। संगठन द्वारा राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर पर महिलाओं में नेतृत्व की शैली को विकसित करने हेतु  लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता के विकास हेतु पर्सनालिटी डेवलपमेंट कार्यशाला जैसे अन्य कई प्रशिक्षण शिविरों का समय-समय आयोजन किया जाता हैं। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा महिलाओं के अलावा बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु निरंतर कार्य किया जाता रहता हैं। संगठन द्वारा समय-समय पर सामाजिक के साथ धार्मिक कार्य भी किए जाते हैं।  "फिट इंडिया ही हिट इंडिया  है " की विचारधारा रखते हुए अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की संस्कार सिद्ध समिति (Sanskar Siddha Samiti) द्वारा एवं गीता परिवार (Geeta Parivar) के सानिध्य में योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। विश्व योग दिवस दिनांक 21 जून 2023 से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 तक अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ योगाचार्य आशीष शर्मा का नाम

वर्तमान समय में हम सभी योग एवं उससे होने वाले लाभो से भली भांति परिचित हैं। आज के समय में अनेक क्षेत्रों में योग का बहुत महत्व है। योग सही तरह से जीवन जीने का विज्ञान है और इसलिए इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। यह हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक, आदि सभी पहलुओं पर काम करता है। योग शब्द की जड़ है संस्कृत शब्द "युज" जिसका मतलब है जुड़ना। आध्यात्मिक स्तर पर इस जुड़ने का अर्थ है सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना का एक होना। व्यावहारिक स्तर पर, योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। योग साधना का शारीरिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका है। योग से अंगो की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा शरीर स्वस्थ व निरोगी बनता है। योग के द्वारा शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी प्राप्त किया जा सकता है। योगाभ्यास द्वारा मन की चंचलता को कम कर मानसिक एकाग्रता प्राप्त की जा सकती है। मेरठ, उत्तरप्रदेश के रहने वाले श्री आशीष शर्मा जी (Mr. Ashish Sharma) का जन्म 28 जून 1992 को श्री कुलवंत किशोर शर्मा जी एवं श्रीमती सुषम

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित पांच दिवसीय स्किल डेवलपमेंट शिविर

मूक-बधिर बच्चें ऐसे बच्चें होते हैं जो जन्म से या किसी दुर्घटनावश बोलने और सुनने की क्षमता से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में मूक-बधिर बच्चों का विकास एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय है। इन बच्चों के लिए शिक्षा एवं सामाजिक समर्थन की बहुत अधिक आवश्यकता होती हैं। उन्हें विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है जो उन्हें विकसित करें, आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़े होने में मदद कर सकें और परिवार के साथ मिलकर उन्हें समाज में सम्मिलित होने में मदद करें। इन बच्चों का शिक्षण-प्रशिक्षण एवं विकास, समर्थन और स्नेहभरे वातावरण में होना चाहिए ताकि वे भी सफलता प्राप्त कर सकें।  गुवहाटी, असम में दिनांक 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक मूक-बधिर बच्चों के कौशल विकास हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पांच दिवसीय स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन  तुलसी ग्रैंड, गरल धारापुर में  महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन (Mahaveer Intercontinental Service Organization), अनाम प्रेम (Anam Prem), मुंबई एवं आचार्य तुलसी महाश्रमण रिसर्च फाउंडेशन (Acharya Tulsi Mahashraman Research Foundation) द्वारा संयुक्त रूप से