Skip to main content

Fastest Piano Artist of the World - डॉ. अमन बाठला


भारत के गुरुग्राम, हरियाणा (Gurugram Haryana) के रहने वाले डॉ. अमन बाठला (Dr. Aman Bathla) को "भारत के पियानो किंग" (Piano King Of India) के नाम से भी जाना जाता हैं। यह अलंकरण उन्हें पियानो वादन के क्षेत्र में उनके अद्भुत और अविस्मरणीय कार्यो के लिए दिया गया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अमन बाठला भारत के पहले और एकमात्र पियानोवादक हैं जिन्हें भारत गौरव पुरस्कार, हरियाणा रत्न पुरस्कार, जीनियस म्यूजिशियन ऑफ द ईयर, एंटरटेनर ऑफ द ईयर, पर्सन ऑफ द ईयर, नवभारत टाइम्स, वर्ल्ड एक्सीलेंस अवार्ड, अटल पियानो प्रतिष्ठा शिखर से सम्मानित किया गया है। भारत की संसद में सम्मान, विश्व रिकॉर्ड विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि, सरकार के अधिकारियों द्वारा भारतीय उपलब्धि पुरस्कार, भारत की कला और संस्कृति के क्षेत्र में ऐसे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान डॉ. अमन बाठला को प्राप्त हुए है। 

डॉ. अमन बाठला को "दुनिया के सबसे तेज पिओना वादक" (Fastest Piano Artist) का भी सम्मान प्राप्त हैं जो की उन्होंने पियानो वादन में कई विश्व कीर्तिमान स्थापित करके हासिल किया है। डॉ. बाठला के नाम दुनिया भर से कुल 52 विश्व रिकार्ड हैं।

अप्रेल,  2016 को कमानी ऑडिटोरियम, न्यू दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्वयं के द्वारा पूर्व स्थापित वर्ल्ड रिकॉर्ड जो की दिसंबर 2014, एक मिनट में पियानो पर आठ सौ चार (804) बार पियानो की (Piano Key) को हिट करने का था उसे तोड़कर एक मिनट में पियानो पर एक हजार दो सौ आठ (1208) बार पियानो की (Piano Key) को हिट किया जिसके लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में उनका नाम "Most Piano Key Played in One Minute" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इसके बाद अप्रैल, 2018 को कार्यक्रम 'दास्तान-ए-राग' के दौरान डॉ. बाठला ने पियानो पर लगातार एक सौ ग्यारह (111) भारतीय शास्त्रीय राग बजाए जिसके लिए उनका नाम "Most Raaga Played on Piano" के शीर्षक के साथ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इसके बाद इतिहास रचते हुए मई, 2018 को एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. अमन बाठला ने एक साथ दो विश्व कीर्तिमान स्थापित किये - पियानो पर एक मिनट में दो हज़ार दो सौ इक्कीस (2221) पियानो नोट बजाकर "Most Piano Notes Played in One Minute"  के शीर्षक के साथ और साथ ही पियानो पर एक सेकंड में सेतालिस (47) पियानो नोट बजाकर "Most Piano Notes Played in One Second"  के शीर्षक के साथ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में पुनः अपना नाम दर्ज करवाया।


डॉ. अमन बाठला एक श्रेष्ठ पियानो वादक के साथ एक गुरु भी है जो अपने मान्यता प्राप्त पियानो स्कूल के माध्यम से न केवल देश की युवा और उत्साही संगीत प्रतिभा का पोषण कर रहे हैं, बल्कि उन सभी लोगों की भी मदद कर रहे हैं जो पियानो के शौक़ीन हैं। उनके सात विद्यार्थियों गोरी मिश्रा (Gouri Mishra), सत्यम उपाध्याय (Satyam Upadhyay), आद्या गर्नाइक (Aadya Garnaik), मोनू कुमार (Monu Kumar), शाश्वत जोगलेकर (Shashwat Joglekar), राधिका केशरी (Radhika Keshari) एवं शूलीन वोरा (Shoolin Vora) ने 'यंग अचीवर्स' श्रेणी में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व रिकॉर्ड बनाकर भारत का नाम रोशन किया है।




अन्य फोटो एवं मीडिया - 






मीडिया कवरेज - 












Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...