Skip to main content

सेहत और सफाई के अनूठे संगम: प्लॉगिंग कर बनाया विश्व कीर्तिमान

फिटनेस के मामले में दौड़ने से अच्छा और किसी एक्सरसाइज को नहीं माना गया है। स्कूल में होने वाली एक्टिविटी से लेकर, सेहत से जुड़े वर्कआउट सेशन तक सभी में दौड़ने को काफी महत्व दिया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि, रोजाना अपनी डेली लाइफ में दौड़ने को शामिल करके स्वास्थ्य को काफी बेहतर बनाया जा सकता है। दौड़ने से शरीर के सभी हिस्सों की एक्सरसाइज सामान्य रूप से हो जाती है। यह एक मात्र ऐसी गतिविधि है जिसे करने के बाद यदि आप और कोई एक्सरसाइज नहीं भी करते हैं, तो भी आप फिट रह सकते हैं। दौड़ने को हाई इम्पैक्ट एक्सरसाइज की श्रेणी में रखा जाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी वर्जिश करना, सेहतमंद भोजन लेना एवं अच्छे व स्वच्छ वातावरण में रहना अति आवश्यक है।


रिपु दमन जी एक प्लॉगर (Plogger) है, जिसका मतलब होता है ऐसा व्यक्ति जो सुबह की सैर करते हुए राह में फैले कचरे को उठा कर सफाई भी करता जाए (Jogging with Picking up Litter)। दौड़ते रहना एवं रास्ते में पड़ने वाले कूड़े, कचरों को इकट्ठा करते जाना, साफ करते रहना, यही प्लॉग रन (Plog Run) कहलाता है। सामान्यतः ऐसा करने वालों का अभाव है, परंतु श्री रिपु दमन जी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो साफ़-सफाई रखने को अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मानते हैं। दिल्ली निवासी श्री रिपुदमन बेवली जी (Mr. Ripu Daman Bevli) का मानना है कि शरीर को अंदर से मजबूत एवं स्वस्थ बनाने के लिए अधिकांश लोग जॉगिंग, वाकिंग, जिमिंग, योगा आदि करते है परन्तु शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बाह्य वातावरण का साफ-स्वच्छ होना भी उतना ही आवश्यक है क्योंकि कूड़ा-करकट एवं गंदगी ही सौ बीमारियों कि जड़ है अतः रिपु दमन जी ने 2017 से इसी सोच को मूर्त रूप देने के लिए प्लॉगिंग की शुरुआत की और उसे एक स्वच्छता आन्दोलन की तरह भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रचारित किया।

लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए मैराथन वॉक (Marathon Walk) का आयोजन काफी अरसे से हो रहा था परन्तु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी (Mr. Narendra Modi, PM, India) के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए खेल मंत्रालय ने “प्लॉगिंग मैराथन” (Plogging Marathon) यानी दौड़ते-दौड़ते कचरा को जमा करने की दौड़ का आयोजन करना शुरू कर दिया है। इसका श्रेय श्री रिपु दमन जी को ही जाता है उनके प्रयासों और प्लॉगिंग में अग्रणी होने के लिए श्री बेवली जी को "फिट इंडिया" (Fit India) के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में सम्मानित किया गया। श्री रिपु दमन जी का मानना है की "प्लॉगिंग करके आप अपने शरीर और  प्रकृति दोनों के स्वास्थ्य में सुधार कर रहे है। 

कोटा, राजस्थान (Kota, Rajasthan) के 'इनशेप रनर्स क्लब' (Inshape Runner's Club) द्वारा अल्ट्रा मैराथन, 'चम्बल चैलेंज' (Chambal Challenge) कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री रिपु दमन बेवली द्वारा छात्रों और युवओं को प्लॉगिंग के प्रति जागरूक करने के लिए 50 किलोमीटर तक प्लॉगिंग को परफॉर्म किया गया जिसके लिए उन्हें गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा "Longest Plogging Run by an Individual" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर सम्म्नानित किया गया। प्लॉगिंग को लोकप्रिय बनाने की दिशा में अपने प्रयासों को और तेज़ करने के लिए उन्होंने 'रन फॉर क्लीन एंड फिट इंडिया' (Run For Clean & Fit India) शुरू किया, जिसमें देश के 50 शहरों में 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 50 प्लॉग रन आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात (Radio Program "Man Ki Baat", by Indian Prime Minister Mr. Narendra Modi) में उनकी काफी प्रशंसा की थी। आज रिपु दमन जी को “प्लागिंग मैन आफ़ इंडिया” (Plogging man of India) के नाम से भी संबोधित किया जाता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...