Skip to main content

सबसे कम उम्र संगीत में डिप्लोमा कर स्वेच्छा ने बनाया विश्व कीर्तिमान

8 वर्ष की उम्र एक ऐसी उम्र होती है, जहाँ बच्चे अपनी एक काल्पनिक दुनिया में जीते हैं। जहाँ उन्हें पूरी दुनिया एक परीलोक की कहानी लगाती हैं, और लगे भी क्यों नहीं क्योंकी माता-पिता उन्हें राजकुमारी या राजकुमार की तरह प्रेम करते हैं एवं उनकी हर इच्छा को पूरी करते है। किसी भी इंसान के लिए बचपन का  समय जिंदगी का सबसे खूबसूरत समय होता है, जो खेल-कूद और मौज-मस्ती में कब गुजर जाता हैं पता ही नहीं चलता। इसके उलट कुछ बच्चे ऐसे होते जो अपने बालपन में ही कुछ ऐसे कारनामे कर दिखाते है, कि अपना एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन कर देते हैं और पूरी दुनिया को अपनी कला से मोहित कर लेते हैं। एसी ही एक छोटी सी बालिका है कु. स्वेच्छा साहू जिन्होंने गायन के क्षेत्र में ऐसा कारनामा किया कि उनके माता पिता का सर गर्व से ऊँचा हो गया।

मात्र 8 वर्ष की उम्र में गायन के क्षेत्र में डिप्लोमा पूरा कर राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ की कु. स्वेच्छा साहू (Swechha Sahu from Rajnandgaon, Chhattisgarh) ने सबसे कम उम्र में गायन में डिप्लोमा किया और स्वेच्छा की इस अद्भूत उपलब्धि के कारण उनका नाम गोल्डन बुक ओफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में सबसे छोटी उम्र में संगीत का डिप्लोमा धारक के शीर्षक के साथ दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में श्रीमती वेणुका साहू (Mrs. Venuka Sahu) और श्रीमान त्रिवेन्द्र कुमार साहू (Mr. Trivendra Kumar Sahu) के घर जन्मी स्वेच्छा को बचपन से ही गायन में रूचि थी। स्वेच्छा तीन साल की उम्र से गाना गा रही है और अब तक सात भाषाओ में गीत गा चुकी हैं। जब स्वेच्छा जब महज 4 साल की थी तब उनके गाये हुए गीत ‘दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा’ को यू ट्यूब पर साढे सात लाख लोगो ने सुना और पसंद किया था। वर्तमान में स्वेच्छा जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (Jamshedpur Public School) की पांचवी कक्षा की छात्र हैं।

Video Courtesy: Swechchha Sahu 

स्वेच्छा ने सर्व भारतीय संगीत परिषद् से सम्बद्ध उत्कर्ष कला केंद्र (Utkarsh Kala Kendra, Sarv Bhartiya Sangeet Parishad) से “जूनियर डिप्लोमा इन सिंगिंग” (Junior Diploma in Singing) जो कि गायन में तीन वर्षो का डिप्लोमा होता हैं उसे महज 8 वर्ष 8 माह एवं 20 दिवस की आयु में पूरा कर अपने नाम एक स्वर्णिम ख़िताब अर्जित किया जिसके लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी द्वारा “Youngest Diploma Holder in Singing” के शीर्षक का वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर स्वेच्छा का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर स्वेच्छा साहू एवं उनके परिवार को जुगसलाई तेली-साहू समाज एवं देश -दुनिया के सभी शुभचिंतकों द्वारा बधाई और शुभकामनाए दी गयी।  इस उपलब्धि पर रामभरोसे साहू जी , राजेश कुमार साहू जी, पीतराम साहू जी, लक्ष्मी साहू जी, संगीता साहू जी, तरुण साहू जी, रेणुका साहू, वैजयंती साहू, पूनम साहू, रेखा साहू आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की ।

Other Related link - 

https://www.instagram.com/reel/Cq0uZLnoChN/?igshid=NjZiM2M3MzIxNA==

https://www.instagram.com/p/CrNROYbPJ70/?igshid=NjZiM2M3MzIxNA==

मीडिया  कवरेज - 























डिजिटल मीडिया लिंक - 




Swechchha Sahu Official YouTube Channel - 







Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...