प्राचीन समय से ही संगीत हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है और मनोरंजन के लिए गाने का उपयोग करके कई प्रकार के खेल भी खेले जाते हैं। जिनमें से एक म्यूजिकल हाउसी (Musical Housie)भी है। म्यूजिकल हाउसी, जिसे म्यूजिकल तम्बोला (Musical Tambola) भी कहते है। यह एक प्रकार का हाउसी खेल है। यह भारत में काफी लोकप्रिय है। हालहि में गांधीधाम मे एक एसे ही म्यूजिकल हाउसी का आयोजन किया गया था। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (Goldan Book Of World Records) में दर्ज किया गया है। गुजरात के गांधीधाम में 23 मार्च 2025 को HKT सिंधी सेवा ट्रस्ट (HKT Sindhi Seva Trust) द्वारा चेतीचंद सेलिब्रेशन (Chetichand Celebration) में म्युजिकल हाउसी का आयोजन किया गया। जिसमें रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिस वज़ह से इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड शामिल किया गया है। इसे रिकार्ड बुक मे "सबसे बड़ी म्यूजिकल हाउसी (Biggest Musical Housie)" के शीर्षक के HKT सिंधी सेवा ट्रस्ट का नाम दर्ज किया गया है। इस कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Maneesh Visnoei, Asia H...