Skip to main content

हेनिल सोनी ने सबसे कम समय में 10 विभिन्न प्रकार के रुबिक क्यूब पज़ल को सोल्व कर रचा विश्व कीर्तिमान

रुबिक क्यूब एक प्रकार का पज़ल हैं, जिसे हल करने के कई फ़ायदे हैं। यह आपकी एकाग्रता, याद्दाश्त और रचनात्मकता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करता है। रूबिक क्यूब हल करना न केवल बच्चों के लिए बल्कि वयस्कों के लिए भी एक स्वस्थ शौक हो सकता है। रुबिक क्यूब पज़ल को एरनो रुबिक द्वारा 1974 में हंगेरी में डिज़ाइन किया गया था। उन्होंने अपने छात्रों को पढ़ाने में सहायता के लिए इसका आविष्कार किया था। परन्तु समय के साथ इसकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते आज यह पूरी दुनिया में उपयोग किया जाता हैं। रुबिक क्यूब आर्ट का मुख्य उद्देश्य अवसरों को देखने की क्षमता को बढ़ावा देना है। इसमें आपको अपनी मानसिक ताक़त का उपयोग करके क्यूब को खुद से बनाना होता है, जिसमें रंगों को मिलाने की एक विशेष विधि का पालन करना पड़ता है। इससे आपकी दृढ़ता, संरचनात्मक समझ, और समस्या समाधान कौशल में सुधार होता है।

रुबिक क्यूब पज़ल सोल्व करने की कला में यूनाइटेड किंगडम, लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के नन्हें हेनिल सोनी (Henil Soni) ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। अपने गुरु श्री कुशाग्र पंड्या जी (Mr. Kushagra Pandya, Director Rubik's School) के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वड़ोदरा, गुजरात में स्थित रूबिक्स स्कूल (Rubik's School) के प्रांगण में नन्हें हेनिल सोनी ने सबसे कम समय में 10 विभिन्न प्रकार के रुबिक क्यूब पज़ल को सोल्व कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Fastest Feat of Solving Ten varied Rubik's Cubes" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकार्ड्स के रूप में दर्ज किया गया। इसके अलावा उन्होंने लगभग 2600 रुबिक क्यूब का उपयोग कर भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी (Mr. Narendra Modi, Prime Minister India) का मोज़ेक बनाया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Largest Rubik's Cubes Mosaic" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान वड़ोदरा की सांसद माननीय श्रीमती रंजन भट्ट जी (Mrs. Ranjan Bhatt, MP. Vadodara) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट गोल्डन बूक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के नेशनल हेड, श्री अलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, National Head, GBWR) द्वारा हेनिल सोनी को प्रदान किया गया।

गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज होने पर हेनिल के माता-पिता, श्रीमती प्रियंका एवं श्री तुषार सोनी जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामाए प्रेषित की। रूबिक्स स्कूल के डायरेक्टर एवं हेनिल के गुरु श्री कुशाग्र पंड्या जी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर हर्ष व्यक्त्त करते हुए बताया की इससे पूर्व नन्हें हेनिल ने रुबिक क्यूब का उपयोग कर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री श्री ऋषि सुनक जी (Rishi Sunak, PM, United Kingdom) का भी मोज़ेक बनाया था जिसके लिए उन्हें स्वयं माननीय प्रधानमंत्री श्री ऋषि सुनक जी ने स्वयं पत्र के माध्यम से धन्वाद दिया एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। 



न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ 



https://geniusdailynews.com/वडोदरा के हनील सोनी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड...गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया अपना नाम


Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...