Skip to main content

दादा गुरुजी महाराज ने व्रत रहकर बनाये तीन विश्व कीर्तिमान

भारत में कई साधू संत ऐसे हैं जो बिना भोजन किए अपनी तपस्या में लीन रहते हैं। लेकिन कोई व्यक्ति बिना खाये कैसे जीवित रह सकता है? अब इसे चमत्कार कहे या तप की शक्ति, इसका अंदाजा लगाना कठिन है। डॉक्टरों के मुताबिक कोई व्यक्ति तीस से साठ (30-60) दिनों तक ही केवल पानी पी कर जीवित रह सकता है मगर श्री दादा गुरुजी महाराज जी (Mr. Dada Guru ji Maharaj) ने लगातार 1000 दिनों से अधिक, बिना अन्न ग्रहण किये, केवल पानी पीकर अखंड व्रत कर रहे हैं। जिससे सम्पूर्ण चिकित्सा जगत भी हैरान है। यहाँ तक कि कई डॉक्टर्स इन पर शोध भी कर रहे है। मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले श्री समर्थ सद्गुरू, जो दादा गुरु जी के नाम से विख्यात है, इन्होने जीवनदायिनी माँ नर्मदा (Narmada River) के बचाव और उत्थान का संकल्प धारण करते हुए 17 अक्टूबर 2020 को अन्न का त्याग कर अखंड व्रत धारण किया। ये केवल माँ नर्मदा का पानी पीते है। इसी महाव्रत को करते हुए उन्होंने माँ नर्मदा की तीन हजार दो सौ (3200) किलोमीटर की परिक्रमा भी कर चुके हैं। इस महाव्रत के एक हजार (1000) दिन पूर्ण होने पर दादा गुरु जी ने न केवल एक बल्कि तीन विश्व कीर्तिमान बनाये। जिसे 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (Golden Book Of World Record)' में दर्ज किया गया है।

भारत के मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले श्री दादा गुरु जी ने माँ नर्मदा के बचाव और उत्थान के लिए अपने अखंड महाव्रत से तीन विश्व कीर्तिमान बनाये दादा गुरु जी ने 17 अक्टूबर 2020 से 14 जुलाई 2023 के दौरान 1000 दिनों का निराहार व्रत करके "सामाजिक कार्यो के लिए 1000 दिन का उपवास रखने वाले पहले व्यक्ति (First To Observe 1000 Days Fast For Social Cause)" के शीर्षक के साथ अपना पहला विश्व कीर्तिमान बनाया। इसी क्रम में उन्होंने 9 नवंबर 2022 से 30 मार्च 2023 के दौरान 3200 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा यात्रा पैदल पूर्ण की। जिसे रिकार्ड बुक में "उपवास करते हुए सबसे लंबी पैदल यात्रा (Longest Religious Walk While Fasting)" के शीर्षक के साथ दूसरा विश्व कीर्तिमान बनाया। इसी क्रम में उन्होंने अपने लंबे उपवास के दौरान 23 जनवरी 2021 से 13 जून 2023 के बीच मे तीन (3) बार रक्तदान किया। जिसे रिकॉर्ड बुक में "लंबे उपवास के दौरान सबसे अधिक बार रक्तदान (Blood Donation For Most Number Of Times During Prolonged Fasting)" के शीर्षक के साथ तीसरा विश्व कीर्तिमान स्थापित कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया।

Other Links :- 

दादा गुरुजी महाराज ने व्रत रहकर बनाये तीन विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

Dada Guruji Maharaj made three world records by fasting, recorded in the Golden Book of World Records

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...