Skip to main content

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन में सबसे ज्यादा मात्रा में गाजर का हलवा बनाकर रचा इतिहास

 उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर भारत में बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज है जो काल के स्वामी है इसी कारण से इस ज्योतिर्लिंग को महाकाल नाम से जाना जाता है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन अवसर में सारी दुनिया से लोग उज्जैन अपनी श्रद्धा और भक्ति भावना से श्री महाकाल बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं और सारी उज्जैन की नगरी जय श्री महाकाल के नारों से गूंजती उठती है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है I यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है l फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव और शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है l मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने वैराग्य त्याग कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था और माता पार्वती से विवाह किया था इसलिए, हर साल इस दिन को शिव-गौरी के विवाह के रूप में मनाया जाता है l

Dr. Maneesh Vishnoei with GBWR Certificate 

26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर "हर - हर महादेव भक्त मंडल मालीपुरा" ( Har Har Mahadev Bhakt Mandal, Malipura) द्वारा गाजर के हलवा (carrot pudding) के प्रसाद के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति सदस्यों के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम मालीपुरा उज्जैन में हुआ। श्री महाकाल के भक्तों और श्रद्धालुओं को गाजर के हलवा प्रसाद के रूप में वितरित करने हेतु 10 क्विंटल अर्थात 1,000 किलोग्राम गाजर का हलवा बनाया गया और वितरित किया गया। 10 क्विंटल गाजर के हलवा बनाने के उपलक्ष्य में हर-हर महादेव भक्त मंडल का नाम "गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड" (Golden Book of World Records) में सबसे ज्यादा मात्रा में गाजर का हलवा बनाने (Largest Preparation Of Carrot Pudding) के शीर्षक के साथ दर्ज किया गया। इस कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि के रूप में GBWR के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) उपस्थित रहे और रिकॉर्ड का परीक्षण किया, जिसके पश्चात उन्होंने श्री महेश परमार जी एवम समिति के सदस्यों को विश्व रिकार्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया।


HAR HAR MAHADEV BHAKT MANDAL KE SADASYA

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी (Dr. Mohan Yadav, CM Madhya Pradesh) एवं विधायक श्री रवि सोलंकी जी (Mr. Ravi Solanki, M.L.A.) ने हर-हर महादेव भक्त मंडल के कार्य की सराहना करते हुए वर्ल्ड रिकार्ड की उपलब्धी पर बधाई दी। 

भगवान महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व में आयोजित इस कार्यक्रम को श्री रोहित भाई पटेल जी, श्री महेश परमार जी, श्री विकास परमार जी, पार्षद, सांसद महोदय सहित हर-हर महादेव भक्त मंडल के समस्त पदाधिकारी एवम सभी सदस्यों की देख-रेख व सहयोग से पूर्ण किया गया।




न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ :-







Other Links :-







Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...