Skip to main content

इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर कैपिटल ने कैंसर जागरूकता शिविर लगाकर बनाया कीर्तिमान



एक स्वस्थ्य शरीर प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा होती है परंतु लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी रोग से ग्रसित है। उनमें से एक रोग कैंसर (cancer) भी है जो एक बहुत खतरनाक और जानलेवा बीमारी है, मगर इसका रोकथाम सम्भव है। भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे है इसलिए लोगों को कैंसर के बारे में जागरूकता और ज्ञान बढ़ाना महत्वपूर्ण है। कैंसर का शीघ्र पता लगने से इसका प्रबंधन और उपचार के लिए जीवनशैली में बदलाव ला कर इसका रोकथाम किया जा सकता है। लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक करने के लिए विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) भी मनाया जाता है।



 कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व भर में जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में "इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर कैपिटल" द्वारा "सबसे बड़ा कैंसर जागरुकता शिविर" (Largest Cancer Awareness Camp) के तहत छः सौ तीस (630) लोगों को कैंसर के कारण और बचने के तरीके को बताया गया। साथ ही निःशुल्क परीक्षण भी किया गया। 20 जनवरी 2025 को हुए इस शिविर को वर्ल्ड रिकार्ड के रूप में "Largest Cancer Awareness Camp" के शीर्षक के साथ "गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स" (Golden Book of World Records) में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया गया। इस शिविर को क्लब अध्यक्ष श्रीमती रश्मी मिरानी जी (Ms. Rashmi Mirani) के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

इस शिविर में 48 गाँवों के 630 लोगों ने कैंसर के कारणों, रोकथाम, उपचार को समझा एवम रोगों की जाँच करवाई। इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाँ. मधुप्रिया अग्रवाल जी (Dr. Madhupriya Agrwal, Gynecologist), मेडिसिन विशेषज्ञ डाँ. सुमित सिंह जी (Dr. Sumit Singh, Medicine Specialist), नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉं. मनीष श्रीवास्तव जी (Dr. Manish shrivastav, Ophthalmologist) एवं डॉं. शोभा शर्मा जी (Dr. Shobha Sharma) ने अपनी सेवाएँ प्रदान की डाँ. मिथिलेश चौधरी जी सी एम ओ (Dr. Mithilesh Chaudhary, CMO) एवं डाँ. विकास तिवारी जी (Dr. Vikash Tiwari) शिविर के दौरान उपस्थित रहें और शिविर की सफलता की शुभकामनाएं दीं।


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ :-





Other Links :-

Innerwheel Club of Raipur Capital created a record by organizing a cancer awareness camp

 

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...