Skip to main content

रितेश जैन जी ने सर्वाधिक भारतीय रिज़र्व बैंक गवर्नरों द्वारा हस्ताक्षरित करेंसी नोट का कलेक्शन कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

करेंसी कलेक्शन, जिसे न्यूमिस्माटिक्स (Numismatics) के नाम से भी जाना जाता है यह एक रोचक और ज्ञानवर्धक शौक है। न्यूमिस्माटिक्स शब्द ग्रीक शब्द 'न्यूमिस्मा' से आया है, जिसका अर्थ है 'मुद्रा'। इसमें विभिन्न देशों की मुद्राओं, सिक्कों, स्टैम्प्स और नोटों का संग्रह करना शामिल है। करेंसी कलेक्शन का इतिहास बहुत पुराना है। प्राचीन समय में, सिक्कों का संग्रहण केवल राजा-महाराजाओं और अमीर वर्ग द्वारा किया जाता था। आधुनिक समय में, यह शौक आम जनता के बीच भी लोकप्रिय हो गया है। करेंसी कलेक्शन एक शौक से कई अधिक है; यह इतिहास, संस्कृति और वित्तीय निवेश का संगम है। इसे अपनाने से आप न केवल विभिन्न देशों की मुद्राओं को इकट्ठा करेंगे बल्कि विश्वभर की सांस्कृतिक धरोहर से भी रूबरू होंगे। यह शौक न केवल ज्ञानवर्धक है बल्कि एक आनंददायक और लाभकारी भी साबित हो सकता है। दुर्लभ और ऐतिहासिक मुद्राओं का मूल्य समय के साथ बढ़ता है। यदि समझदारी से निवेश किया जाए, तो मुद्रा संग्रह से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। करेंसी कलेक्शन एक काफी संतोषजनक शौक भी है। विभिन्न प्रकार की मुद्राओं को एकत्रित कर, उनकी देखभाल करना और उन्हें प्रदर्शित करना कलेक्टर्स को गर्व की अनुभूति कराता है। 

ओड़िसा, कोदियार रोड के श्री रितेश जैन जी (Mr. Ritesh Jain) अपने अनूठे एवं एंटिक कलेक्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। भारतीय मुद्रा समेत साक टिकिट व एंटिक चीजों के संग्रह के लिए रितेश जैन जी को कई  मंचो पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जा चूका हैं। रितेश जैन जी के पास भारत की आज़ादी के बाद से जारी करेंसी नोट का अनूठा संग्रह हैं जिसमे रिजर्व बैंक के अब तक के तमाम गवर्नर्स द्वारा हस्ताक्षरित करेंसी नोट शामिल हैं। भारतीय मुद्रा के ऐसे अनूठे संग्रह के लिए श्री रितेश जैन जी का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Collection of Currency Notes Signed by Most Number of Governors of the National Bank since Independence" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकार्ड का आधिकारिक सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा जी (Mrs. Sonal Rajesh Sharma, Team GBWR) ने  श्री रितेश जैन जी को छत्तीसगढ़ के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी (Mr. Brijmohan Agrawal) के समक्ष प्रदान कर सम्मानित किया। 

रितेश जैन जी के इस अनूठे संग्रह में 1947 से आज़ाद भारत के रिज़र्व बैंक के 23 गवर्नरों द्वारा हस्ताक्षरित विभिन्न राशी के 749 करंसी नोट मौजूद हैं। इसके अलावा रितेश जैन जी के पास ब्रिटिश इंडिया पीरियड के पोस्टल स्टाम्प का भी अद्भूत कलेक्शन हैं जिसमे सन् 1852 से 1943 तक के कुल 460 स्टाम्प मौजूद हैं। पोस्टल स्टाम्प के ऐसे अनूठे संग्रह के लिए श्री रितेश जैन जी का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Largest Collection of Postal Stamps of British India Period" के शीर्षक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में पहले से ही दर्ज हैं।


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज - 



https://www.bhaskar.com/ करेंसी नोट संग्रह के लिए रितेश का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज 

https://sansanicg.in/ रितेश जैन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में

www.ramraj.co/ रितेश जैन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में, बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष उन्हे प्रदान किया गया सर्टिफिकेट

https://jantaserishta.com/ रितेश जैन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में

Golden Book of World Record : रितेश जैन ने रचा इतिहास, अनूठे करेंसी कलेक्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

https://www.chanamurraa.com/ रितेश जैन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में…



Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...