Skip to main content

रेडक्रॉस सोसाइटी के शताब्दी वर्ष पर आयोजित रक्तदान शिविर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

रक्तदान को महादान भी कहा जाता है क्योंकि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है।रक्तदान समाजसेवा का एक उपयुक्त माध्यम है जो सामाजिक सामूहिकता और सहानुभूति को बढ़ावा देता है। यह एक उदहारण हो सकता है कि हम एक सभ्य एवं समृद्ध समाज के हिस्सा जो अन्य लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं। रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का निर्माण होता हैं, जो की रक्तदाता के लिए भी लाभदायक सिद्ध होता है। यह हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है, रक्तचाप को नियंत्रित करता है और अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में लाभ प्रदान करता है। रक्तदान न केवल दाता की शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि उसकी आत्मा में भी एक उत्कृष्ट भावना उत्पन्न करता है। रक्तदान करना एक सरल प्रक्रिया है जो किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है। स्थानीय ब्लड बैंक या रक्तदान कैम्प में जाकर योगदान करना सबसे सामान्य होता है। 

मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से स्थापित रेडक्रॉस सोसाइटी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश-भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश शाखा के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित जी (Mr. Ashutosh Purohit) के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनूठे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत रक्तदाताओं द्वारा 24 घंटे  लगातार रक्दान किया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभारम्भ मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी द्वारा किया गया। रेडक्रॉस अस्पताल भोपाल में आयोजित इस शिविर की विशेषता यह थी कि यहाँ शहर के रक्तदाताओं द्वारा 24 घंटों तक लगातार रक्तदान किया गया। 24 घंटों तक लगातार चले इस शिविर को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Most People Donating Blood in a Relay"  के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head GBWR) द्वारा श्री आशुतोष पुरोहित जी को विशेष अतिथियों की उपस्थिति में प्रदन किया गया। इस शिविर में छात्र-छात्रा, पुलिस होमगार्ड के जवान, मेडिकल नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों सहित सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।

रेडक्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश शाखा के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित जी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि "इस प्रकार का शिविर दुनिया में पहली बार आयोजित किया गया"। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के सेक्रेट्री जनरल श्री आरके जैन जी, जूनियर रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ. एन एल शर्मा जी,  रेडक्रॉस सोसाइटी की महासचिव डॉ. प्रार्थना जोशी जी एवं रेडक्रॉस कार्यालय एवं अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। रेडक्रॉस के शिविर में रक्तदान करने वाले दानदाताओं को सोसाइटी की और से प्रमाण पत्र प्रदान और कार्ड प्रदान किये गए जिसके माध्यम से किसी भी आपातकालीन स्तिथि में रक्तदाता एवं उसके परिवार जनों को बिना किसी रक्तदाता के तत्काल रेडक्रॉस के ब्लड बैंक से 24 घंटे ब्लड मिल सकेगा।  


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़:











Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...