Skip to main content

निमित्त मात्र चेरिटेबल सोसाइटी के तत्वाधान में लाखों विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण कर रचा विश्व कीर्तिमान

स्वच्छता एक अच्छी आदत है जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिये अपनाना चाहिये। यह न केवल हमारे व्यक्तिगत स्वास्थ्य का कारण होता है, बल्कि हमारे समाज को समृद्धि और विकास की दिशा में आगे बढ़ने में भी मदद करता है। स्वछता, हमारे समाज की सुनिश्चित समृद्धि और स्वस्थता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए, हर व्यक्ति को स्वच्छता के महत्व को समझने और इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। देश के प्रत्येक नागरिक को एक स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करते हुए स्वच्छता की शपथ ग्रहण करना चाहिये।  

उत्तरप्रदेश के आगरा एवं अन्य जिलों में निमित्त मात्र चैरिटेबल सोसाइटी (Nimitt Matra Charitable Society) और स्थानीय प्रशासन के बैनर तले 14 नवम्बर (बाल दिवस) के दिन एक साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लाखों छात्र- छात्राओं द्वारा स्वच्छता की शपथ ग्रहण की गयी। शपथ में उन्होंने आस-पास गन्दगी न करने और न ही करने देने का संकल्प लिया। यह शपथ ग्रहण समारोह स्कूलों में आयोजित किया गया। सर्वाधिक लोगों द्वारा एक साथ स्वच्छता हेतु शपथ ग्रहण किये जाने पर इस समारोह को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा "Most People Pledged for Cleanliness (Multiple Locations)" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। समारोह की भव्य सफलता पर भारत देश के माननीय प्रधान मंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुभकामनायें प्रेषित की गयी। 

प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में पोस्टर का विमोचन राज्यपाल श्री राम नाईक जी (Mr. Shriram Naik ) द्वारा किया गया। इस समारोह को सफल बनाने के लिए निमित्त मात्र सोसाइटी के सदस्यों के अलावा हर जिले के प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।आगरा जिले के जिलाधिकारी श्री गौरव दयाल जी द्वारा शहर के डीपीएस स्कूल में विद्यार्थियों को स्वछता की शपथ ग्रहण करवाई गयी इसके अलावा सेंट पॉल स्कूल में सीडीओ श्री रविन्द्र कुमार जी, सेंट पेट्रिक्स स्कूल में नगर आयुक्त श्री अरुण प्रकाश जी,  गायत्री पब्लिक स्कूल में उप नगर आयुक्त श्री विजय कुमार जी सहित जिले के कई स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारीयों ने स्वयं की उपस्थिति में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई और स्वयं भी शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 2 लाख से भी अधिक विद्यार्थियों द्वारा "क्लीन इंडिया आर्मी" (Clean India Army) की सदस्यता भी ग्रहण की गयी। 

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़: 















Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...