Skip to main content

जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मेगा ड्राइंग कार्निवाल गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

चित्रकला एक ऐसा रचनात्मक विषय हैं, जो विद्यार्थियों को अपने विचारों, अनुभवों और भावनाओं को सृजनात्मक रूप से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। अध्ययन काल में विद्यार्थियों के लिये इस विषय का अध्ययन करना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता हैं। चित्रकला के माध्यम से वे अपने विचार एक नये एवं सुंदर तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। चित्रकला एक ऐसा माध्यम है जो विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है और उनमे ध्यान और एकाग्रता की क्षमता का का विकास करता हैं। विद्यार्थियों में चित्रकला के विषय में रूचि बढ़ाने के लिये स्कूल एवं कॉलेजों में विभिन्न चित्रकला प्रतियोगिताओं और मेलों का आयोजन किया जाता हैं जो कि कई विषयों पर आधारित होते हैं जैसे जल संरक्षण , वायु प्रदुषण, पर्यावरण आदि।

मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक प्रतिष्ठित शेक्षणिक संस्थान जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Joy Senior Secondary School) में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए मेगा ड्राइंग कार्निवाल का आयोजन किया गया। यह आयोजन जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संस्थापिका स्व. श्रीमती विमला मेबन जी की स्मृति में किया गया। मेगा ड्राइंग कार्निवाल के अंतर्गत प्रतिभागियों द्वारा "सुन्दर दृष्टी, सुन्दर ‍‌सृष्टि" थीम पर चित्र बनाये गए। इस चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 1048 प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया। पर्यावरण सम्बंधित विषय पर आधारित चित्राकला प्रतियोगिता को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Largest Drawing Competition on the Theme Nature" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकार्ड के रूप में दर्ज किया गया। मेगा ड्राइंग कार्निवाल का उद्घाटन शासकीय कला निकेतन महाविद्यालय के श्री सोमेश सोनी जी (Mr. Somesh Soni) एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री राकेश सहरावत जी (Mr. rakesh Sahrawat) द्वारा किया गया। 

जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मेगा ड्राइंग कार्निवाल में फाइन आर्ट कॉलेज के विभाग अध्यक्ष श्री मनीष कोष्टा जी , श्रीमती दीपा अग्रवाल जी एवं फ्रीलान्स आर्टिस्ट चन्दन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधक श्री अखिलेश मेबन जी, प्राचार्य श्रीमती रश्मि मिश्रा जी, उप प्राचार्य श्री नीनू मेबन जी, केप्टन श्री तनय मेबन जी, कार्यालय अधीक्षक श्री प्रदीप वलेछा जी, कला शिक्षिका श्रीमती ऋचा पंडित जी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ और शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। इस कार्निवाल को और भी रंगारंग बनाने के लिए संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के संगीत विभाग के शिक्षक श्री गुंजन दुबे जी, श्री अनिल पाठक जी, श्री दिनेश सिंह जी एवं श्री अंकितेश श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़: 









Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...